
स्वामी ने कहा, 'उसको (प्रियंका) एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है, उसको बाइपोलरिटी कहते हैं, यानी उसकी हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ती है, लोगों को पीटती है। पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब संतुलन खो बैठेगी, किसी को पता नहीं।'
प्रियंका गांधी 4 फरवरी को कुंभ मेले में गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत कर सकती हैं। प्रियंका उसी दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव का पदभार भी संभालेंगी। इसी दिन प्रियंका लखनऊ में राहुल के साथ संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।
हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर सक्रिय राजनीति में उनका प्रवेश सुनिश्चित कर दिया था। राजनीति में प्रवेश के साथ ही वो लगातार बीजेपी नेताओं के निशाने पर है।
S Swamy on #PriyankaGandhiVadra : Usko 1 bimari hai jo sarvjanik jivan mein anukool aur upyukt nahi hai, usko bipolarity kehte hain yaani uski hinsawadi charitra dikhai padti hai, logon ko peet'ti hai. Public ko pata hona chaiye ki kab santulan kho baithegi, kisi ko pata nahi.
No comments:
Post a Comment