
कीर्ति आजाद ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ लूटा करते थे, पोलिंग बूथ की यह लूट कांग्रेस नेता नागेंद्र और अन्य नेताओं के लिए होती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ लूटा करते थे नागेंद्र जी के लिए, उस समय तो बूथ लूटे जाते थे। इस दौरान आजाद ने इस बात को स्वीकार किया कि इस लूट का फायदा उनके पिता और उन्हें भी हुआ है। आजाद के इस बयान से कांग्रेस के नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है।
आजाद ने कहा कि मेरे पिताजी के लिए भी बूथ लूटा जाता था, 1999 में हमारे लिए भी लूटा, उस समय तो इलेक्ट्रिक मशीन नहीं थी। आजाद ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि 26 साल तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद भी मैंने क्यों भाजपा की सेवा की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में मैंने भाजपा के घिनौना और सांप्रदायिक चेहरा देखा, जिसके बाद मैंने पार्टी को छोड़ने का फैसला ले लिया। गौरतलब है कि कीर्ति आजाद का खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में स्वागत किया था।
No comments:
Post a Comment