
राहुल का स्वागत करने के लिए कई अन्य महिला कार्यकर्ताएं भी मंच पर फूलमालाओं के साथ पहुंची थीं, जिन्होंने बाद में एक-एक कर कांग्रेस अध्यक्ष को माला पहनाई। वीडियो में नजर आ रहा है कि सबसे पहले राहुल तक पहुंचने वाली महिला जैसे ही उनके पास पहुंची, ऐसा लगा जैसे वह उनके कान में कुछ कहना चाहती हैं, पर उन्होंने तपाक से कांग्रेस अध्यक्ष को किस कर लिया, जिसके बाद सब हैरत में पड़ गए।
कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचीं महिलाएं उनसे मिलकर बेहद खुश दिख रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष भी किसी असहजता के बगैर उनका स्वागत करने पहुंचीं महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। मंच पर मौजूद अन्य लोग भी मुस्कराते नजर आ रहे हैं।
राहुल यहां कांग्रेस की जनआक्रोश रैली के लिए पहुंचे हुए हैं। रैली को संबोधित करने से पहले वह मंच पर बैठे ही थे कि कुछ महिलाएं उन्हें फूलमालाओं के साथ अपनी ओर आती दिखीं। इसके बाद वह अपनी जगह से उठ खड़े हुए, जिसके बाद एक महिला ने उन्हें झट से किस कर लिया। इसके बाद राहुल और मंच पर मौजूद लोगों के साथ-साथ रैली में हिस्सा लेने आए अन्य लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान फैल गई।
No comments:
Post a Comment