
इससे पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे के बेटे सुजय विखे पाटिल बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सुजय विखे पाटिल के इस फैसले के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि राधा कृष्ण विखे पाटिल भी कुछ अहम फैसला कर सकते हैं। सुजय विखे पाटिल ने ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने यह फैसला अपने पिता की मर्जी के खिलाफ किया है। वो ये नहीं बता सकते कि उनके पिता इस फैसले पर क्या कहेंगे।
लेकिन महेन्द्र नाथ क्या अपनी बहु को भी नहीं संभाल सके, प्रदेश या देश को क्या सम्भालेंगे? वास्तव में चुनाव के दिनों में बरसाती मेंथक बाहर आते ही हैं। ये दल-बदलू भी किसी बरसाती मेंथक से कम नहीं। जो थैली देख विचलित हो जाए, उस पर विश्वास करके वोट देना भी किसी ग्लानि से कम नहीं।
No comments:
Post a Comment