किसान हेमा मालिनी के पास है 11 करोड़ की खेती वाली जमीन

Hema malini, modiदेश के ज्यादातर राज्यों में प्रति व्यक्ति खेती योग्य भूमि में कमी होती जा रही है। वहीं एक बड़ा तबका ऐसा भी है, जो भूमिहीन है और मजदूरी करने को मजबूर है। यह वह तबका है, जो बटाई और तिहाई पर खेती करता है। लेकिन अगर मौसम की मार की वजह से खेती खराब हो जाएं, तो उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिलती है। आमतौर पर तो यह किसान होते हैं। लेकिन टेक्नीकली इन्हें किसान नहीं माना जाता है, क्योंकि इनके नाम भूमि दर्ज नहीं होती है। ऐसे में इन्हें किसान के लिए चलाई जाने वाले योजनाओं का फायदा नहीं मिलता है। 
मोदी सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए किसान सम्मान योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को सालाना 6000 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। लेकिन जिन किसानों के पास भूमि नहीं है, उनके लिए सहायता राशि देने की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 
11 करोड़ रुपए की खेती योग्य भूमि
हेमामालिनी के पास 11 करोड़ रुपए की खेती की भूमि है, यह भूमि पुणे के आंध्रा खुर्द में है, जो करीब 7 एकड़ है। इस तरह वो पेशे से किसान बन गई है। हेमा मालिनी के पास खेती के अलावा 3 करोड़ रुपए की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। 

148 करोड़ रुपए कीमत के घर

हेमा मालिनी कुल 178 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके और उनके पति के नाम  148 करोड़ रुपए के घर हैं। इसमे से हेमालिनी के 6 घर है, जबकि पति के 2 घर। हेमा मालिनी के एक घर की कीम 38 करोड़ रुपए है। हेमा के पास 38 लाख की कार है। इसमें मर्सिडीज बेंज, Range Rover, Toyota Innova जैसी कार शामिल हैं। हेमा मालिनी के पास 2.49 करोड़ की ज्वैलरी है। 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी 03 अप्रैल को सुलतानपुर पहुंचीं. जहां उन्होंने बीएसपी प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला ...

No comments: