कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

शशि थरूरहमेशा विवादों से घिरे रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने ‘भारत बचाओ रैली’ की एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की, जिसमें भारत का ग़लत नक़्शा दिख रहा था। थरूर का यह पोस्ट सात घंटे तक रहा, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन आज के सोशल मीडिया युग में यूज़र्स की पैनी नज़र से कहाँ कुछ बच ही पाता है, बस उन्हें घेर लिया गया।
एक स्थानीय अदालत ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट तिरुवनंतपुरम के मुख्य न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किया गया है।
यह उनकी एक किताब में हिंदू महिलाओं पर कथित मानहानि के खिलाफ दायर मामले के संबंध में जारी हुआ है। थरूर के खुद को या अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश करने में विफल रहने के बाद यह वारंट जारी किया गया है।
आज शनिवार(दिसम्बर 21) को ही ट्विटर पर भारत के नक्शे की गलत फोटो को लेकर भी शशि थरूर सुर्खियों में आए हैं। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें भारत को सबसे उत्तरी क्षेत्र के बिना चित्रित किया गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इसके के लिए ट्रोल किया। बाद में उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करके स्पष्टीकरण देना पड़ा।
शशि थरूर के इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर जाते ही यूज़र्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूज़र ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा कि कॉन्ग्रेस पीओके को कभी भारत का हिस्सा मानती ही नहीं है और ये बात आज एक बार फिर साबित हो गई है।
नवंबर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत का नया नक़्शा ट्वीट किया था, जिसमें भारत की सीमाओं की सही जानकारी दी गई थी।

इससे पहले, शशि थरूर ने शुक्रवार(20 दिसंबर) को कर्नाटक के इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिए जाने की घटना पर भी भ्रामकता फैलाने की कोशिश की थी। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “क्या यह पुलिसवाला अपने मुक्के से रामचंद्र गुहा को मारने की धमकी दे रहा है?” लेकिन, उन्होंने इस वीडियो को शेयर करने से पहले यह जानने की कोशिश नहीं की कि क्या रामचंद्र गुहा को सच में किसी पुलिसकर्मी ने मुक्का दिखाया था! इससे उनकी यह मंशा साफ़ दिखती है कि वो फर्ज़ी ख़बर के प्रचार-प्रसार का काम कितनी मुस्तैदी के साथ करते हैं, फिर भले ही सच्चाई से उसका कोई लेना-देना न हो।
भारत का ग़लत नक़्शा पोस्ट करने वाले शशि थरूर पहले शख़्स नहीं हैं, इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता फ़रहान अख़्तर ने भी भारत का ग़लत नक़्शा पोस्ट किया था। ऐसा उन्होंने नागरिकता क़ानून का विरोध करते समय कुछ ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल करते हुए किया था। लेकिन, जब उन्हें सही जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने अपनी ग़लती के लिए माफ़ी माँग ली थी।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “यहाँ आपको जानने की ज़रूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों ज़रूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ़ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब ख़त्म हो चुका है।” अपनी इसी पोस्ट के साथ उन्होंने एक नागरिकता संशोधन क़ानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण की व्याख्या करने वाली इमेज शेयर की थी, जो कि ग़लत थी।
नागरिकता क़ानून को लेकर किए गए फ़रहान के ट्वीट की वजह से हिन्दू संगठन ने उनके ख़िलाफ़ शिक़ायत दर्ज कराई थी। इस शिक़ायत में कहा गया था, “बॉलिवुड ऐक्टर फ़रहान अख़्तर ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से देशद्रोही ट्वीट किया, जिससे डर और अराजकता फैल गई।”

No comments: