लाइमलाइट से दूर रहती हैं इन सुपरस्टार्स की पत्नियां,

Bobby Deol To Sohail Khan Bollywood Stars Wife Away From Limelightबॉलीवुड स्टार्स का लाइमलाइट में रहना कोई नई बात नहीं है। क्योंकि फैंस अपने पसंदीदा स्टार के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। ऐसे में उनकी हर चीज के बारे में जानने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो बेशक लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में फैंस के पास ज्यादा जानकारी नहीं होती। आइए आज के पैकेज में आपक बताते हैं उनकी एक्टर्स की पत्नियों के बारे में जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
seema sachdevसोहेल खान और सीमा सचदेव
सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान के भाई सोहेल खान की। सोहेल भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हों लेकिन इंवेट्स में उनकी मौजूदगी अक्सर देखने को मिलती है। सोहेल खान की पत्नी का नाम सीमा सचदेव है जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। सुहैल और सीमा की शादी साल 1998 में हुई थी। इनके दो बेटे हैं।

Emraan Hashmi and Parveen Shahaniइमरान हाशमी और प्रवीन साहनी

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भले ही बड़े पर्दे पर कम नजर आते हों लेकिन लाइमलाइट से वो बिलकुल भी दूर नहीं हैं। अक्सर बड़े इंवेट्स में वो नजर आ ही जाते हैं। लेकिन इमरान हाशमी की पत्नी के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रवीन साहनी है। दोनों की शादी साल 2006 में हुई थी। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम अयान है। प्रवीन लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

John Abraham and Priya Runchalजॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल

अभिनेता जॉन अब्राहम कम ही फिल्में करते हैं। लेकिन दर्शकों के बीच वो काफी पॉपुलर हैं। जॉन ने 2014 में प्रिया रुंचाल से की थी। प्रिया मूल रूप से अमेरिका की हैं। प्रिया भी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

Bobby Deol Tanya Ahujaबॉबी देओल और तान्या

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल काफी समय तक बड़े पर्दे से दूर रहे थे लेकिन उन्होंने फिर से कमबैक किया। बॉबी की पत्नी का नाम तान्या है। दोनों से साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे हैं। तान्या बहुत कम मौकों पर ही दिखाई देती हैं।

No comments: