![]() |
रोहिंग्यों को संरक्षण देते अमानतुल्ला खान |
देश में एनआरसी का विरोध किया जाता है। लेकिन, इधर रोहिंग्या मुसलमान लगातार पाँव पसारते जा रहे हैं। अब दिल्ली में एक बड़े इलाक़े पर उनका कब्जा है। मदनपुर खादर में इन रोहिंग्या मुसलमानों ने 5.2 एकड़ जमीन को अवैध रूप से कब्जा रखा है। आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहे अमानतुल्लाह ख़ान ने अपने लैटर हेड के जरिए इन सभी का आधार कार्ड बनवाया और इन्हें यहाँ बसाया।
लॉक डाउन के चलते जब हज़ारों की संख्या में मजदूर दिल्ली से पलायन कर रहे थे, तब यही चर्चा थी कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पलायन करते मजदूरों की आड़ में रोहिंग्यों को बचा रहे हैं, जो 'दैनिक भास्कर' से सिद्ध भी हो गया। जो प्रमाणित करता है कि केजरीवाल को किसी भारतीय से अधिक रोहिंग्यों की चिंता है। दूसरे यह कि यह इस बात को भी प्रमाणित करता है कि शाहीन बाग़ में भारतीय मुसलमान नहीं, इन छद्दम देशप्रेमियों के संरक्षण में रोहिग्या मुसलमान थे।
‘दैनिक भास्कर’ में प्रकाशित तोषी शर्मा की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, ये रोहिंग्या मुस्लमान दिल्ली की उस जमीन अवैध रूप से कब्जा कर बस गए हैं और साथ ही सारी सरकारी सुविधाओं का भी फायदा उठा रहे हैं। ओखला के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह ख़ान इस वक़्त उन सबके सबसे बड़े मददगार हैं, जिन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को राशन-पानी से लेकर अन्य मदद मुहैया कराने के लिए दिन-रात एक की हुई है।
ख़बर के अनुसार, रोहिंग्या यहाँ कोई भी काम वैध तरीके से नहीं करते। यहाँ तक कि लाइट भी चोरी की यूज की जाती है, जिससे विद्युत् विभाग को चपत लगती है। पीने का पानी के लिए अवैध बोरिंग की व्यवस्था की गई है। स्थिति ये है कि जहाँ अवैध रूप से रह रहे ये रोहिंग्या मुसलमान मजे में हैं, आसपास के क्षेत्रों में झुग्गियों में रह रहे मजदूर राशन-पानी को तरस रहे हैं और उनकी कोई सुनने वाला भी नहीं है।
![]() |
‘रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन’ का कहना है कि उसने कई बार यहाँ के अवैध बस्ती को हटाने के लिए गुहार लगाई है। 5.2 एकड़ की इस जमीन का खसरा नंबर 612 है और इसकी कीमत सैकड़ों करोड़ बताई जाती है। आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा यहाँ राशन-पानी वितरित करना और रोहिन्या मुसलमानों की मदद करने के पीछे ये निहितार्थ भी निकाला जा सकता है कि इन्हें दिल्ली की सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। अधिकतर रोहिंग्या बांग्लादेशी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सारी बसावट आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान की देन है। ये सारे रोहिंग्या मुसलमान पहले कंचन कुञ्ज में एक जमीन पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो 300 रोहिंग्या मुसलमानों को योजनाबद्ध तरीके से अमानतुल्लाह ख़ान ने एक साजिश के तहत यहाँ बसाया। इससे पहले कपिल मिश्रा भी दिल्ली सरकार के मुखिया अरविन्द केजरीवाल को रोहिंग्या प्रेमी बता चुके हैं।
5 comments:
Lovely entertainment 😂🤣 don’t sad be Happy हंसते रहो।
https://www.pilotnewspoint.com/source-by-google-9/
Delhi k CM par bhi action lena chahiye kyoki in sab k picche usi ka support hai.
Delhi police prashasan to amit shah ji ke undar me hai.inke khilaf kadha action le amantulla ko katghare me laye
देश की चरमराती न्याय व्यवस्था केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैयें के कारण रोहिंग्या मुसलमान जहाँ बहुत बड़ा खतरा है वहीं उन्हें संरक्षण देने वाली पाकिस्तान समर्थक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया अमानतुल्लाह खांन संजय सिंह के खिलाफ केंद्र सरकार को अपना कड़ा रूख अख्तियार कर लेने से ही दिल्ली सुरक्षित है अंन्यथा आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के आंतकवादी नेताओं के षडयंत्र से गंम्भीर मामले सामने आ सकते हैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य नागरिक अधिकार चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपशब्द भाषा का उपयोग करने वाली आम आदमी पार्टी की नेता आदित्य सिंह ने टयूट करते हुए साफ कहा है कि मौलाना साद को कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता उपरोक्त मामले सक्सेना ने कहा दिखावे के लिए दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद के नाम सातवां नोटिस जारी करना ही पुलिस के संरक्षण का खुलासा करता है जिन्हें गिरफ्तारी वांरट जारी करना चाहिए वहीं दिल्ली पुलिस नोटिस जारी कर रही है नागरिक अधिकार चेतना परिषद ने कहा पुलिस के अधिकारियों को जहाँ से मुनाफा होता है वहाँ नोटिस जारी करती है उसी तरह किसी गरीब आम नागरिक के खिलाफ झूठी शिकायत होते ही आरोप दर्ज कर लेती है जिनके खिलाफ केंद्र सरकार को गंभीरता प्रकट करते हुए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्यवाही के सख्त निर्णय लेने चाहिए!
8800727783,
केजरीवाल सरकार देशद्रोही है, अराजकता फैलाना इसका मुख्य उद्देश्य है, अल्पसंख्यकों को जरूरत से ज्यादा तुष्टिकरण चापलूसी और पाकिस्तान परस्ती, यहां तक कि भाजपा से आतंकित हो कर कांग्रेस परस्ती भी कर लेती है। यह अमानतुल्लाह खान वही है जिसने ओसामा बिन लादेन के समर्थन में पोस्टर लगवाए थे दिल्ली में।
Post a Comment