उत्तर प्रदेश : लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्य कार्यालय में कर्मचारियों ने डाला ताला

हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी और पुरानी कांग्रेस इन विषम परिस्थितियों से भी गुजरेगी, शायद ही किसी ने कल्पना की हो। 

कपिल सिब्बल और चिदंबरम जैसे कांग्रेस पर जान छिड़कने वाले नेता आखिर क्यों पार्टी के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। घोटालों में लिप्त परिवार को पार्टी की चिंता नहीं।  
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से पिछड़ गई कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है। लखनऊ स्थित कांग्रेस ऑफिस में वहाँ काम करने वाले कर्मचारियों ने ही ताला लटका दिया है। इसके पीछे जो वजह मीडिया रिपोर्टों में बताई जा रही है, वो है – कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिलना।

कांग्रेस के लखनऊ ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों ने न सिर्फ कार्यालय में ताला लटकाया है बल्कि वो सभी धरने पर भी बैठ गए हैं। अपने ही ऑफिस के सामने धरने पर बैठे इन कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पार्टी से शुभ संकेत नहीं हैं। 

ऐसे में यह भी प्रश्न पूछा जा रहा है कि पार्टी को मिल रहा धन किसके पास जा रहा है? क्यों नहीं कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा, जनता में बेरोजगारी की बात करने वाली कांग्रेस आखिर अपने ही कर्मचारियों को क्यों बेरोजगार कर रही है?

इस मामले पर फजीहत से बचने के लिए पार्टी ने फटाफट अपने कार्यकर्ताओं और प्रभारी को इन कर्मचारियों के पास भेजा है। राजनीतिक अफरातफरी देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है।

कांग्रेस के लखनऊ ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी फिलहाल अपनी माँगों पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन को लेकर राजनीति होनी तय है। क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में इसे ऑफिस के बिजली-पानी काटे जाने के खिलाफ किया जा रहा प्रदर्शन भी बताया जा रहा है।

आखिर ऑफिस की बिजली-पानी कटी है, क्यों? क्या बिजली-पानी के बिलों का भुगतान किया जा रहा ? यदि भुगतान किया जा रहा होता, कोई प्रशासन किसी की बिजली-पानी नहीं काट सकता और वैसे भी काटने से पूर्व प्रशासन बिलों के भुगतान का विलम्ब करने वाले को भुगतान करने का अवसर जरूर देता था। 

यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस के लखनऊ ऑफिस में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से ताला लगाया गया है। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि यह मामला वेतन कटौती से ही जुड़ा है। 

No comments: