ओवैसी के गढ़ में रोड़ शो करते योगी आदित्यनाथ (सभी चित्र साभार एएनआई )
बिहार विधानसभा में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी की निगाह अब तेलंगाना तथा पश्चिम बंगाल पर भी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोर्चे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 28 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में निकाय चुनाव (ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपिल कॉर्पोरेशन) में मलकजगिरी इलाके में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा के साथ एक रोड शो किया।
तेलंगाना में पहली बार गगनचुम्बी 'जय श्रीराम' और 'आया आया शेर आया' और 'तेलंगाना में कमल खिलेगा' आदि नारों को सुन बहुत आश्चर्य हुआ। योगी के रोड-शो को देख यह भी आभास हो रहा है कि "क्या कर्नाटक के बाद तेलंगाना दक्षिण भारत का दूसरा राज्य होगा जहाँ भारतीय जनता पार्टी अपना खाता खोल जनता को विकल्प देगी?" क्योंकि अभी तक तेलंगाना में TRS का वर्जस्व होने का कारण जनता के सम्मुख अभी कोई विकल्प नहीं है। TDP और कांग्रेस लगभग शून्य हो चुकी हैं और AIMIM का प्रभुत्व केवल पुराने हैदराबाद तक ही सीमित है, विशेषकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में। अब जनता का रुझान भाजपा की ओर है। इसलिए भाजपा को योगी के समान्तर यहाँ भी काम करने वाला नेता खड़ा करना होगा।
Addressing a public meeting at Shah Ali Banda, Lal Darwaza, Hyderabad. https://t.co/HImyqGsOY3
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के तेलंगाना के रोड शो में नवंबर 28, 2020 को भारी भीड़ उमड़ी। योगी आदित्यनाथ हैदराबाद में एक दिसंबर को होने वाले निकाय चुनाव (ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपिल कॉर्पोरेशन) भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो तथा जनसभा करने के लिए हैदराबाद में हैं।
In a Road Show at Malkajgiri, Hyderabad. https://t.co/NyMQNobSJ1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 28, 2020
Telangana: Uttar Pradesh CM and BJP leader Yogi Adityanath holds a roadshow in Malkajgiri area of Hyderabad.
— ANI (@ANI) November 28, 2020
Voting for Greater Hyderabad Municipal Corporation election will be held on 1st December. pic.twitter.com/dEEevIzPVk
After Dubbaka bypoll win, BJP wants to keep the momentum going. GHMC election will be interesting.
— Usha 🇮🇳 (@Ushaa0904) November 28, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को हैदराबाद के मलकजगिरी क्षेत्र में एक रोड शो किया। इस दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगे और साथ ही सुपरहिट फिल्म बाहुबली का गाना ‘जियो रे बाहुबली’ भी रोड शो में बजता दिखा। योगी के रोड शो में- ‘आया आया शेर आया…. राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की’, योगी-योगी, जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के भी गगनभेदी नारे लगाए गए।
हैदराबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोड शो शुरू। भगवामय माहौल के बीच सड़कों पर लोगों का हुजूम। pic.twitter.com/PZ0wUKv7gf
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) November 28, 2020
Under the guidance of PM Narendra Modi, Home Minister Amit Shah repealed Article 370, giving full freedom to the people of Hyderabad and Telangana to purchase land in Jammu and Kashmir: UP CM Yogi Adityanath in Hyderabad pic.twitter.com/d7YH2bnggz
— ANI (@ANI) November 28, 2020
रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करते हुए हैदराबाद और तेलंगाना के लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की पूरी आजादी दी।”
In Bihar, a newly-elected MLA of AIMIM declined to utter word 'Hindustan' during oath-taking. They will live in Hindustan but when it comes to taking oath in the name of Hindustan, they hesitate. This shows the true face of AIMIM: UP CM Yogi Adityanath in Hyderabad pic.twitter.com/ZkzPl2cVtm
— ANI (@ANI) November 28, 2020
Jab oath urdu me loge to india aur bharat ki agah hindustan hi ayega.
— indic 🌧️🌈 (@Indic_e) November 28, 2020
Becoz he takes oath in urdu and instead of using word hindustan he used bharat is a issues. He was free to take oath in english and use word bharat or india, then no body will noticed.
After Dubbaka bypoll win, BJP wants to keep the momentum going. GHMC election will be interesting.
— Usha 🇮🇳 (@Ushaa0904) November 28, 2020
भगवामय होता हैदराबाद
योगी ने कहा, “बिहार में, AIMIM के एक नव-निर्वाचित विधायक ने शपथ ग्रहण के दौरान ‘हिंदुस्तान’ शब्द का उच्चारण करने से इनकार कर दिया। वे हिंदुस्तान में रहेंगे, लेकिन जब हिंदुस्तान के नाम पर शपथ लेने की बात आती है, तो वे संकोच करते हैं। यह AIMIM का असली चेहरा दिखाता है।”
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा। सीएम योगी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के 150 वार्डों के लिए होने वाले चुनावों में प्रचार किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के हैदराबाद में चुनाव प्रचार को एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी को सीधी चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है।
ओवैसी ने यहाँ पर चुनाव में 51 प्रत्याशी उतारे हैं। हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भी असदुद्दीन ओवैसी ने पुराने हैदराबाद के इलाके की सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें से पाँच टिकट हिंदुओं को दिए गए हैं। ओवैसी के 10 फीसदी प्रत्याशी हिंदू समुदाय के हैं। ओवैसी की पार्टी के हिंदू समुदाय के प्रत्याशी उन सीटों पर हैं, जहाँ पर हिंदू-मुस्लिम आबादी करीब-करीब बराबर यानी 50-50 फीसदी है और यहाँ विधानसभा सीट पर भी ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों का कब्जा है।
योगी के रोड शो से पहले ओवैसी ने कहा था कि अगर बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक करेगी तो एक दिसंबर को वोटर्स डेमोक्रेटिक स्ट्राइक करेंगे। ओवैसी ने किसानों के मुद्दे पर भी केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर ठंड में पानी डाला गया, यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है।


No comments:
Post a Comment