निकाह रुकवाने मौके पर पहुँची दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष (साभार: DCW का ट्विटर अकॉउंट)
दिल्ली के अमन विहार के बाद अब जहाँगीर पुरी से एक नाबालिग लड़की के धर्मपरिवर्तन और निकाह करवाने का मामला सामने आया है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने स्वयं मौके पर पहुँचकर इस निकाह को रुकवाया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहीं।
DCW के प्रवक्ता राहुल ताहिलियानी के ट्वीट के मुताबिक, लड़की का धर्मपरिवर्तन कर निकाह करवाया जा रहा था। लेकिन स्वाति मालिवाल के नेतृत्व में पहुँची टीम ने पुलिस के साथ मिल कर विवाह रुकवा दिया।
#BREAKING
— Delhi Commission for Women - DCW (@DCWDelhi) March 18, 2021
दिल्ली महिला आयोग ने जहांगीरपुरी में 15 वर्षीय बच्ची का बाल विवाह रुकवाया। लड़की का धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाया जा रहा था। अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ मिलकर विवाह रुकवाया। pic.twitter.com/PHnHgFq4Zi
राहुल के ट्वीट में शेयर की गई वीडियो में स्वाति मालीवाल लड़की के घरवालों से बात करती दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, “दिल्ली के जहाँगीरपुरी इलाके में एक 15 साल की लड़की का निकाह कराया जा रहा था। जैसे ही हमें ये पता चला, हमारी टीम ने मौके से पहुँचकर उस निकाह को रुकवा दिया।”
Breaking :-
— Rahul Tahiliani (@Rahultahiliani9) March 18, 2021
दिल्ली महिला आयोग ने जहांगीरपुरी में 15 वर्षीय बच्ची का बाल विवाह रुकवाया। लड़की का धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाया जा रहा था। अध्यक्षा @SwatiJaiHind के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ मिलकर विवाह रुकवाया। pic.twitter.com/kGLneN3cFo
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मालीवाल ने कहा, “मुझे बहुत दुख होता है कि आज भी इस देश में, यहाँ तक की देश की राजधानी में बच्चों के बालविवाह करवाए जा रहे हैं। ये बहुत ही शर्म की बात है और ऐसे लोग जो बच्चों से उनके बचपन छीन लेते हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। इस केस में भी मैं दिल्ली पुलिस से अनुरोध करूँगी, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए और जो लड़की है उसके पुनर्वास पर दिल्ली महिला आयोग काम करे।”
दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले पर शिकायत दर्ज कर ली है और बच्ची के परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है, इसके अलावा जिस लड़के के साथ बच्ची का निकाह करवाया जा रहा था, उसके परिवार वालों को भी पुलिस अपने साथ लेकर गई है। दोनों परिवार जहाँगीर पुरी के एच ब्लॉक के पास की झुग्गियों में रहते थे।
आखिर ये धर्मपरिवर्तन वाले ग्रिरोह का पर्दाफाश होना चाहिए
— Mighty Sunshine🌞🌞🇮🇳 (@RavindraMahto8) March 18, 2021
दिल्ली में इसके ऊपर सख्त से सख्त कानून बनना चाहती
Swati ji did a noble work, but whenever you sit on someone's bed, then take off your shoes and sit down.
— Manoj Kumar (@ManojKu76204770) March 18, 2021
Dhrm parivartan ho raha tha, isliye aya...
— Akash (@Akash96253117) March 18, 2021
Oh mann..
— WEIRD VEGAN GIRL (@VeganWeird) March 18, 2021
if only every state has someone like Swati.. and her team..!!
👍 to the person who alerted the DCW about this child marriage too!
Kudos, you guys!! 👏👏👏
जो लोग ये निकाह करवा रहे थे, इनपर भी तो कार्यवाही होनी चाहिए।
— shishu98 (@sjishu72) March 18, 2021
मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली के अमन विहार के वार्ड संख्या 41 में ऐसे ही मामले को लेकर विवाद हुआ था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि एक नाबालिग हिंदू लड़की का धर्मांतरण कर निकाह 40 साल के मोहम्मद इंतजार हुसैन से करवाया जा रहा था। वे दिल्ली पुलिस पर सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगा रहे थे। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस कह रही थी कि दोनों नाबालिग हैं जबकि लड़की की आयु 17 वर्ष बताई जा रही थी और वह 7वीं कक्षा में पढ़ती थी।
No comments:
Post a Comment