झारखण्ड : केजरीवाल की तरह पलटे हेमंत सोरेन: फ्री कफन बांट सकते हैं, वैक्सीन नहीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लोगों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी का दंश झेल रहे झारखंड के लिए इस टीकाकरण के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपये व्यय करना संभव नहीं है। हालांकि पश्चिम बंगाल में चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को मुफ्त टीका लगाने का वादा किया था। सीएम सोरेन ने हाल ही में कोरोना से मरने वाले लोगों को मुफ्त कफन देने का भी वादा किया। इस सबको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स हेमंत सोरेन की क्लास लगा रहे हैं और कह रहे हैं फ्री कफन बांट सकते हैं, वैक्सीन नहीं…

एक महीने पहले 18-45 आयु वर्ग के सभी लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने की घोषणा करने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का अनुसरण करते हुए अब यू-टर्न ले लिया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने को कहा है।

टीकाकरण अभियान के विकेंद्रीकरण की वकालत करने वाले दिल्ली के सीएम ने हाल ही में (26 मई 2021) इस मामले पर यू-टर्न लिया था। केंद्र की टीकाकरण नीति की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा था, ‘‘आज हम कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, जिसमें केंद्र और राज्यों की अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ हैं। केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ रही है और राज्यों से अपने लिए खुद व्यवस्था करने को कह रही है। यह गलत है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दंश झेल रहे झारखंड के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपये व्यय करना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से 45 वर्ष के राज्य के नागरिकों को दिए जाने वाले कोविड-19 के टीकों की संख्या लगभग एक करोड़ 57 लाख होगी और इतने टीके खरीदने के लिए राज्य को कम से कम 1100 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। ऐसे में कोरोना महामारी के चलते पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे झारखंड के लिए अपने संकुचित संसाधनों में से इतना धन अलग से व्यय करना बहुत कठिन होगा।

No comments: