तालिबान-बुर्का-शोषण-इस्लाम… उदित राज ने उठाया प्रश्न

                                             फिर उठी उदित राज को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की माँग
अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर ‘विशेष रूप से चिंतित’ रहने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने एक बार फिर तालिबान और इस्लाम पर प्रश्न उठाया है। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान में धर्मांधता के कारण महिलाओं की दयनीय स्थिति पर ट्वीट कर चिंता जताई थी लेकिन उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों की गंदी गालियों का सामना करना पड़ा था।

उदित राज ने एक बार फिर तालिबान के बहाने इस्लाम की बात की। उन्होंने ट्वीट करके कहा:

“तालिबानी महिलाओं का शोषण करें, बुर्का में कैद और ड्रग बेचकर पैसा कमाएँ, क्या यही इस्लाम है?”

इसके बाद उदित राज को कई मुस्लिमों की आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कांग्रेस  के सदस्य होने के नाते इस्लाम पर प्रश्न करने का साहस करने पर उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की माँग जोर पकड़ रही है और कई यूजर्स ने इस माँग का समर्थन किया है।

उदित राज के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

हालाँकि इस ट्वीट के बाद उन्हें मुस्लिमों की आलोचना झेलनी पड़ी और कई ऐसे यूजर्स ने उनसे इस्लाम की तुलना तालिबान से करने के लिए मना किया तो कुछ यूजर अपने स्वभाव के मुताबिक RSS की विचारधारा तक पहुँच गए।


हालाँकि कांग्रेस का सदस्य होने के नाते उदित राज के इस्लाम पर प्रश्न उठाए जाने के साहस की कई यूजर्स द्वारा प्रशंसा की गई और उन्होंने उदित राज को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की माँग की। एक यूजर ने तो यहाँ तक लिख दिया, ‘सोनिया गाँधी इस्तीफा दो, उदित जी को कांग्रेस का प्रेसिडेंट बनाओ।”


हाल ही में अपने एक ट्वीट में कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. उदित राज ने कुछ छात्राओं की फोटो पोस्ट की थी, जो स्कर्ट में थीं और उनके बारे में लिखा था कि यह 1960 के दशक के अफगानिस्तान के कॉलेज का दृश्य है लेकिन धर्मांधता ने आज कहाँ पहुँचा दिया। उन्होंने आगे लिखा था कि आज वहाँ महिलाएँ गुलामी व बुर्का में कैद हो गई हैं और भारत भी इसी ओर बढ़ रहा है। लेकिन उदित राज के इस पोस्ट के बाद कई कट्टरपंथी मुस्लिमों को उनकी यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने उदित राज के लिए अपशब्द कहे थे और कमेंट में गालियाँ भी दी थीं।

No comments: