![]() |
| के रहमान खान (साभार: आज तक) |
मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने ‘इंडियन मुस्लिम्स: द वे फॉरवर्ड’ भी लिखी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को समाज के विकास में योगदान देकर अच्छा नागरिक बनना चाहिए। सरकार से माँगने के बजाय अब समाज को देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 के अनुसार, अगर कोई तबका पिछड़ा है और उसे मदद की जरूरत होती है तो इसके लिए संविधान ने सरकार को सकारात्मक तरीके से कार्रवाई करने का अधिकार दिया है।
रहमान खान कर्नाटक के हंगल और सिंदगी सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मुस्लिमों के समर्थन पर कांग्रेस और जेडीएस के आरोप-प्रत्यारोप पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने राजनेताओं पर वोट बैंक के लिए मुस्लिमों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस को बताया धर्म निरपेक्ष
मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कांग्रेस पार्टी को धर्मनिरपेक्ष बताया और दावा किया कि कांग्रेस बीते 70 साल से धर्मनिरपेक्षता की रक्षा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस आज सेक्युलर नहीं रहेगी तो उसके पास राष्ट्र को देने के लिए कुछ भी नहीं रहेगा।
संविधान को संरक्षक बताते हुए रहमान खान ने कहा कि संविधान कोई राजनीतिक दल नहीं है। यही हमारा संरक्षक है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी में शामिल हो सकता है, लेकिन वो ये दावा नहीं कर सकता कि मुस्लिम उसके साथ हैं।

No comments:
Post a Comment