उत्तर प्रदेश चुनाव : महिलाओं को साल में 3 सिलेंडर मुफ्त, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा : प्रियंका वाड्रा

पिछले कुछ वर्षों से जो कुर्सी के भूखे नेताओं एवं उनकी पार्टियों द्वारा जो मुफ्त की रेवड़ियों बाँटने की गन्दी राजनीति खेली जा रही है, इसका चुनाव आयोग के साथ-साथ जनता को भी संज्ञान में लेना चाहिए। क्योकि पार्टियां अपनी जेब से कुछ नहीं देती, सब सरकारी खजाने से जाता है, जिसका प्रभाव प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से महंगाई के रूप में जनता पर ही पड़ता है। वैसे भी इन नेताओं ने जनप्रतिनिधि के रूप में हर महीने करोड़ों की मुफ्त सुविधाओं और पेंशन का बोझ डाला हुआ है। जन सुविधाओं के नाम पर जनता से कहीं अधिक मुफ्तखोरी का फायदा नेता ही ले रहे हैं। 
जनता है जो चुटकी भर मुफ्तखोरी के चक्कर में इन नेताओं एवं पार्टियों को अपना शुभचिंतक समझे जा रही है। मुर्ख जनता को नहीं मालूम की महंगाई के रूप हम ही इसका भुगतान कर रहे हैं। मुफ्त में मिल रही सुविधाएं लेने वाली जनता महंगाई और भ्रष्टाचार का रोना बंद कर दे। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बंद, यात्रा में मिलने वाली वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा बंद। लेकिन किसी नेता अथवा पार्टी को इन सुविधाओं को पुनः शुरू करने के लिए नहीं बोलती। 
दिल्ली में कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा महिलाओं को रक्षा बंधन एवं भाई दूज के दिन दिल्ली परिवहन बसों में मुफ्त सेवा की आड़ में कितने घोटाले होने के बाद आम आदमी पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा बिजली, पानी और महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की आड़ में कितने घोटाले हो रहे हैं, जनता आज तक अनजान है, उसे तो बस फ्री का माल चाहिए, उसके दुष्परिणाम चाहे कुछ भी हों।  
‘लड़की हूं, लड़ सकती हूँ ’ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का नया नारा।  कांग्रेस पार्टी ने अबकी बार अपने महिला मोर्चा को मज़बूत किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस मोर्चे का नेतृत्व कर रही है। खूब रैलियां कर रही है। रोज़ नए बयान, रोज़ नए वाडे। अब कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र (कांग्रेस मेनिफेस्टो फ़ॉर यूपी इलेक्शन) का ऐलान किया है। इसमें महिलाओं को साल में तीन मुफ़्त सिलेंडर और सरकारी बसों में मुफ़्त यात्रा की बात कही गई है। 

क्या है घोषणा-पत्र में 

बीते हफ़्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए एक बड़ी घोषणा की थी। उन्हें पार्टी की 40% सीटें महिलाओं के लिए रिज़र्व करने की बात कही थी। इस घोषणा को ख़ूब तूल मिली और वाहवाही भी। उन्होंने आज(1 नवंबर) सुबह अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया,

“उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ़्त दिए जाएंगे. प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ़्त!”

प्रियंका ने आगे लिखा कि “आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रुपये का मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। प्रतिमाह 1000 रुपये वृद्धा-विधवा पेंशन मिलेगी।  कांग्रेस पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देगी।”

शिक्षा और शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को संज्ञान में लेते हुए भी कुछ ऐलान कांग्रेस ने किए है। लिखा कि उत्तर प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश भर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे, छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी। 

No comments: