भारत के विरुद्ध बोलकर लिबरल गिरोह में पैठ बनाना किसी भी कॉमेडियन के लिए सबसे सरल काम है। वीर दास ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16 नवंबर 2021 को यही किया। उसने जॉन एफ केनेडी सेंटर में 7 मिनट तक भारत विरोधी प्रोपगेंडा को जमकर हवा दी। अपने वन लाइनर्स की मदद से उसने भारत को, भारत की राजनीति को, स्थानीय मुद्दों को, पीएम मोदी को खूब कोसा और हर प्रोपगेंडाबाज की तरह उसने भारत में नारी को पूजने की जो परंपरा है उसे रेप से जोड़कर समस्त नारी जाति का गैंग रेप से कहीं अधिक घिनौना पाप कर दिया।
लिबरल गैंग बार-बार सिद्ध कर रहा है कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। देश के साथ-साथ अब नारी का अपमान करने से नहीं चुके। कॉमेडी के नाम पर भारतीय संस्कृति का अपमान करना बंद करें, कॉमेडियन को नहीं मालूम की जिस नारी का विदेशी मंच पर अपमान किया है, वही भारतीय नारी इनकी माँ, बहन एवं पत्नी भी है। जो व्यक्ति नारी का आदर नहीं कर सकता, अपनी माँ, बहन अथवा पत्नी का क्या आदर करता होगा?
मंच पर खड़ा होकर वीर दास ने कहा, “मैं उस भारत से आता हूँ जहाँ महिला को सुबह पूजा जाता है और रात में गैंगरेप होता।” अजीब बात ये है कि उसने अमेरिका में खड़े होकर भारत में हो रहे रेपों के बारे में बात की, लेकिन ये भूल गया कि अमेरिका रेप मामलों में बहुत आगे है।
.@thevirdas talks about rape in India in USA but has no idea that USA is way ahead in terms of rape cases. For these people, abusing India in foreign country is sign of progress. pic.twitter.com/rhPZ2Cp9O7
— Facts (@BefittingFacts) November 16, 2021
क्रिएटिव ढंग से कॉमेडी करते हुए वीर ने बरखा दत्त को अपना समर्थन दिया और कहा, “मैं ऐसे भारत से आता हूँ जहाँ पत्रकारिता मर गई है क्योंकि आदमी स्टूडियो में खड़े होकर एक दूसरे के हस्तमैथुन करते हैं और औरत सड़कों पर लैपटॉप लेकर सच बता रही होती है।”
उसने हिंदुओं को असहिष्णु दिखाते हुए भगवा रंग का भी मखौल उड़ाया। साथ ही साथ भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट पर भी तंज कसा। इसके बाद वैश्विक स्तर पर पीएम केयर फंड पर वीर दास ने सवाल उठाए।
First, they maligned our religion, now they are slandering the image of the country.
— Hindu IT Cell (@HinduITCell) November 16, 2021
Some alleged artists need to be taught a lesson legally.
Kuch nahi hone wala hinduo ko koi farak nahi padta uski video par jake like dislike dekh lo ya comments padh lo unhe kuch galat hi nahi lag raha
— Manish Kumar (@3018manish) November 16, 2021
@thevirdas real picture pic.twitter.com/7bRLjegcn2
— Satish Godbole (@SatishGod1968) November 16, 2021
ऐसे ही स्थानीय मुद्दों को भी उठाने से वीर दास ने गुरेज नहीं किया। उसने अमेरिका में लखीमुपर खीरी हिंसा का मामाला उठाया और कहा, “मैं उस भारत से आता हूँ जहाँ हमें शाकाहारी होने पर गर्व होता है लेकिन फिर भी किसानों को कुचलते हैं जो हमारे लिए सब्जी उगाते हैं।”
I have filed the complaint against Vir Das Indian Comedian with @CPMumbaiPolice @MumbaiPolice for defaming & spoiling the image of India in the USA, which is inflammatory.
— ADV. ASHUTOSH J. DUBEY 🇮🇳 (@AdvAshutoshBJP) November 16, 2021
He wilfully spelled inciting & derogatory statements against India, Indian women, & the PM of India. pic.twitter.com/xQuLuGwGZv
My Reply To Mr. Tharoor!https://t.co/kBroHSTVsJ
— ADV. ASHUTOSH J. DUBEY 🇮🇳 (@AdvAshutoshBJP) November 16, 2021
अपनी बात को वो ये कहते हुए खत्म करता है, “लेकिन जब मैं आपके सामने खड़ा हूँ। मुझे याद आया कि मैं एक महान देश का प्रतिनिधित्व करता हूँ। महान लोग, जिन्होंने महान चीजें बनवाई लेकिन अब वो यादों में बदल रही हैं।”
केनेडी सेंटर में भारत विरोधी बयानों के लिए वीर दास के ख़िलाफ़ भारत में शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। हिंदू आईटी सेल के संस्थापक अक्षित सिंह ने वीर दास के विरुद्ध ऑनलाइन एफआईआर करवाई है। वहीं वकील आशुतोष जे दुबे ने भी मुंबई पुलिस में कॉमेडियन के विरुद्ध शिकायत करवाई है। कॉमेडियन के ऊपर भारत की छवि धूमिल करने के आरोप में वकील आशुतोष जे दुबे ने शिकायत दी है।


No comments:
Post a Comment