Showing posts with label gang rape. Show all posts
Showing posts with label gang rape. Show all posts

कर्नाटक : जितना चाहे पैसे ले लो, लेकिन केस (सामूहिक बलात्कार) वापस लो: पीड़ित मुस्लिम महिला पर बनाया जा रहा दबाव

                                                                                                 साभार: News18 & Swarajya
कर्नाटक के हावेरी में हिन्दू व्यक्ति के साथ होने के कारण एक मुस्लिम महिला को कट्टरपंथी युवकों द्वारा होटल से उठाकर ले जाने और फिर सामूहिक बलात्कार के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि उसे मुस्लिम युवकों के खिलाफ दी गई शिकायत को वापस लेने के लिए लाखों रुपए का लालच दिया जा रहा है।

महिला ने बताया है कि उसके साथ मारपीट करने वाले मुस्लिम युवकों के करीबी लोग उस पर पैसे लेकर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। हालाँकि, महिला ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि पैसे लेने से उसकी इज्जत तो वापस नहीं आएगी।

मुस्लिम पीड़िता से भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को 25,000 रूपए की आर्थिक सहायता दी है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई ने इस मामले में SIT जाँच की माँग की है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।

होटल में घुस कर मुस्लिम महिला उठा ले गए, किया था रेप

दरअसल, कुछ दिन पहले कर्नाटक के हावेरी जिले में एक मुस्लिम महिला का गैंगरेप करने का मामला सामने आया था। जिले के हंगल इलाके के एक होटल में मुस्लिम महिला अपने हिंदू पुरुष मित्र के साथ थी। इसके बाद कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने होटल में महिला और पुरुष के साथ मारपीट की थी।
वे महिला को अपने साथ बाइक पर जबरन बैठाकर एक जंगल में लेकर चले गए थे। यहाँ 7 आरोपितों ने तीन अलग-अलग जगहों पर महिला के साथ बारी बारी से गैंगरेप किया था। इसके बाद इनमें से तीन आरोपितों ने उसे कार में बैठाकर एक बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। इसको लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं।
पहले वीडियो में मुस्लिम महिला और हिंदू पुरुष पर हमला करते हुए हमलावर दिख रहे हैं। इसमें वे उन्हें गंदी-गंदी गालियाँ दे रहे हैं। वहीं, दूसरी वीडियो में महिला के साथ एक जंगली क्षेत्र में बदतमीजी करने का वीडियो सामने आया है। तीसरी वीडियो में कार में महिला के साथ बदतमीजी करते हुए आरोपित दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य वीडियो में पीड़ित महिला इन पर गैंगरेप का आरोप लगाते दिख रही है।
इस मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और उसका बयान दर्ज कराया जा चुका है। अपने बयान में पीड़ित ने बताया कि उसका अपहरण करने के बाद 7 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान आरोपितों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की।
गिरफ्तार आरोपितों में 24 साल का आफताब मकबुल अहमद चंदनकट्टी, 23 साल का मदारसाब मोहम्मद इसाक मंदक्की और 28 साल का ऑटो चालक अब्दुल खादर जाफर साब हंचिनमनी शामिल हैं। वहीं, चौथे आरोपित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, चौथे आरोपित मोहम्मद सैफ सविकेरी की बाइक बालुर के पास एक गाड़ी के टकरा गई थी। इससे उसके पैर में चोट आई गई है। उसकी सर्जरी की जा रही है और ठीक होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
जिले के एसपी अंशू कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ गैरकानूनी सभा, दंगा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, चोट पहुँचाने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने के इरादे से उनके खिलाफ हमला या आपराधिक बल प्रयोग के तहत दर्ज किया गया था। हालाँकि, महिला के बयान के बाद इसमें गैंगरेप का मामला भी जोड़ दिया गया है।
राज्य में इस गंभीर आपराधिक कृत्य के कारण माहौल गरमाया हुआ है। इससे पहले भी कर्नाटक से महिलाओं के साथ गंभीर अपराध की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला को उसके घर से निकाल कर मारापीटा गया था और नग्न किया गया था।

उत्तर प्रदेश : मदरसा रेप कांड : प्रयागराज का वो केस जब रात भर हुआ रेप; अतीक और अशरफ आरोपित थे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल 2023 को 3 शूटरों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी थी। मारे जाने के बाद इन्हें पीड़ित मुस्लिम बताकर कुछ लोग इनके जघन्य अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ज्यातादार चर्चित मामलों के पीड़ित भी मुस्लिम ही हैं। ऐसा ही एक मामला 2007 का है, जिसे मदरसा रेप कांड के नाम से जाना जाता है। 17 जनवरी को हुई गैंगरेप की इस वारदात ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। तब राज्य में मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा की सरकार थी।

इस घटना में बंदूकधारियों ने दो नाबालिग लड़कियों को मदरसे से उठाया था। उनके साथ रातभर रेप किया गया। अगली सुबह गैंगरेप पीड़िताओं को लहूलुहान मदरसे के गेट पर फेंक दिया गया। अतीक अहमद के भाई अशरफ पर भी रेप के आरोप लगे थे। उस वक्त अतीक खुद सांसद और अशरफ विधायक हुआ करता था।

क्या था मदरसा रेप कांड

यह मामला 17 जनवरी 2007 का था। प्रयागराज में अतीक अहमद के प्रभुत्व वाले इलाके करेली में एक मदरसा चला करता था। इस मदरसे का संचालक वाराणसी संकटमोचन मंदिर ब्लास्ट में फाँसी की सजा पाए आतंकी वलीउल्लाह का भाई था। देर रात इस मदरसे के दरवाजे पर दस्तक हुई और दबंगई से गेट खोलने के लिए कहा गया। अंदर 3 बंदूकधारी घुसे और सीधे वहाँ पहुँचे जहाँ लड़कियाँ सोती थीं। लड़कियों के नकाब हटवाए। यहाँ से 2 लड़कियाँ चुनी गईं और उन्हें उठाकर जंगल ले जाया गया।
आरोप है कि जंगल में 5 लोगों ने दोनों लड़कियों से रेप किया। सुबह लड़कियों को लहूलुहान हालत में मदरसे के गेट पर फ़ेंक दिया गया। तब पुलिस ने प्रयागराज में ही रिक्शा चलाने वाले और दर्जी का काम करने वाले इखलाख अहमद और नौशाद अहमद सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी दिखा दी थी। जमानत पाने के बाद पाँचों ने पुलिस पर खुद को बेवजह फँसाने का आरोप लगाया था। इस घटना में अशरफ और उसके साथियों के शामिल होने की बात कही जाती रही।
मुलायम सरकार में यह घटना हुई थी। उसके बाद मायावती की सरकार आई। मामले की सीबीसीआईडी जाँच भी हुई। लेकिन नतीजा सिफर रहा। अपने पहले कार्यकाल में दिसंबर 2021 में योगी सरकार ने इस मामले की फिर से जाँच करवाने के आदेश दिए थे। इस घटना से उठी नाराजगी के बाद अतीक और उसका परिवार दुबारा कभी चुनाव नहीं जीत पाया। स्थानीय मुस्लिमों में भी एक बड़ा धड़ा अतीक अहमद के खिलाफ हो गया था।
एक मीडिया रिपोर्ट में रिटायर्ड इंस्पेक्टर नारायण सिंह परिहार के हवाले से भी इस कांड के बारे में बताया गया है। उन्होंने बताया है कि 2007 में अतीक के भाई अशरफ ने मदरसे से लड़कियों को उठवाया और फिर उनके साथ घिनौनी हरकत की। मामला कोर्ट में गया। गवाही भी हुई। लेकिन बाद में गवाह पलट गए। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के अनुसार अतीक अहमद और उसके गुर्गे पीड़िताओं के परिजनों को धमकी देते थे। इसके कारण बाद में गवाह पलट गए और केस नहीं बन पाया। उन्होंने यह भी बताया कि जाँच के दौरान उनको भी धमकियाँ दी गई थी।

 

राजस्थान : जो बोल सकती है केवल ‘माँ और पा’, उसके साथ "दामिनी" जैसी हैवानियत : गैंगरेप-प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज से वार

                                                                                                                         साभार:दैनिक भास्कर
भाजपा शासित किसी भी राज्य में कोई अप्रिय घटना होने पर हाहाकार मचाने वाले कांग्रेस शासित राज्यों में हो रही वीभत्स घटनाओं पर ऐसे चुप्पी साधे रहते हैं, मानों उन्हें न बोलना आता है और न ही देखना। दरअसल, पार्टी अथवा मजहब देख सियासत करने वाले कभी जनता का भला नहीं कर सकते। उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी और तिजोरी की चिंता होती है। 

राजस्थान के अलवर की मूक-बधिर नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया था। बच्ची का बुधवार (12 जनवरी 2022) दोपहर को तकरीबन तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। पीड़िता के शरीर के अंदर के पार्ट्स तक डेमेज हो चुके हैं। ऑपरेशन के बाद बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जब भी वह दर्द से तड़तपी है तो कभी माँ तो कभी ‘पा’ ही उसके मुँह से निकलता है। उधर, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसे दो से तीन दिन तक डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। जेके लॉन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शुक्ला ने बताया कि बच्ची का 7 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया है। बच्ची के अंदरूनी हिस्से में काफी गहरे घाव है और बच्ची का रेक्टम अपनी जगह से खिसक गया है। उसके प्राइवेट पार्ट में शार्प कट है। उसे जब अस्पताल में लाया गया तो काफी ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची के पेट में छेद करके अलग से रास्ता बनाया गया है, जिससे मल को बाहर निकाला जा सके। इसे प्लास्टिक सर्जन की मदद से रिपेयर किया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया है।

अलवर में मंगलवार (11 जनवरी 2022) रात को 14 साल की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने के बाद तिजारा फाटक पुलिया पर फेंक दिया गया था। बच्ची एक घंटे तक वहीं तड़पती रही। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। हालत गंभीर होने पर दो यूनिट ब्लड देकर उसे जयपुर जेके लॉन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पीड़िता का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, मंत्री टीकाराम जूली, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, संगीता बेनीवाल, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव अस्पताल पहुँची थी। अस्पताल में डॉ सुधीर भंडारी, आईएएस वैभव गलरिया भी निरीक्षण के लिए मौजूद रहे।

परसादी लाल मीणा ने बताया, “डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया है और वह अब खतरे से बाहर है। मामले की जाँच के लिए SIT का गठन किया गया है। आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।”

वहीं, अलवर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पीड़िता के गुप्तांगों में गहरे घाव मिले हैं। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में सर्जरी हो चुकी है। पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पीड़िता के परिवार को 3.50 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। वहीं, 5 पुलिस टीमों द्वारा छानबीन व आरोपितों की तलाश जारी है।

                                                                    पत्रिका की रिपोर्ट

पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पर संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में तिजारा फाटक ओवरब्रिज से मंगलवार शाम सवा 7 बजे एक प्राइवेट बस निकलती दिख रही है। तब यहाँ पीड़िता नहीं थी। बस गुजरने के बाद पीड़िता नजर आ रही थी। ऐसे में पुलिस को बस को लेकर संदेह है। इसकी जाँच शुरू कर दी गई है। इधर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अलवर एसपी और जेके लोन हॉस्पिटल के डॉक्टरों से तीन दिन में रिपोर्ट माँगी है।

एक अन्य घटना में राजस्थान के बाँसवाड़ा (Banswara) जिले के घाटोल क्षेत्र में सोमवार (9 जनवरी 2022) को दिल दहला देने वाली यह घटना सामने आई थी। व्यापारी ने दोपहर को जब दुकान का खोया हुआ सामान तलाशने के लिए दुकान के सीसीटीवी कैमरे खँगाले तो रात में पास ही निर्माणाधीन भवन में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ रेप (Rape) का वीडियो सामने आ गया। वीडियो देखते ही वो चौंक गया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के माँ-बाप, दोनों मजदूर हैं।

अवलोकन करें:-

राजस्थान : अजमेर में 100+ छात्राओं का बलात्कार: कांग्रेसियों और दरगाह के खादिमों की करतूत की सज़ा क

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान : अजमेर में 100+ छात्राओं का बलात्कार: कांग्रेसियों और दरगाह के खादिमों की करतूत की सज़ा क
राजस्थान : नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान : नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े
नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)

वहीं, राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना इलाके में लंबे समय से गैंगरेप (Gangrape) की शिकार हो रही एक नाबालिग बच्ची ने समाज में बदनामी के डर से जहर खाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली थी। हाफिज और मनीष ने उसके साथ गैंगरेप कर उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए थे। बाद में आरोपितों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

‘भारत में सुबह नारी को पूजते हैं, रात में करते हैं गैंगरेप’ : कॉमेडी के नाम पर वीर दास ने अमेरिका में फैलाया नारी विरोधी प्रोपगेंडा

भारत के विरुद्ध बोलकर लिबरल गिरोह में पैठ बनाना किसी भी कॉमेडियन के लिए सबसे सरल काम है। वीर दास ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16 नवंबर 2021 को यही किया। उसने जॉन एफ केनेडी सेंटर में 7 मिनट तक भारत विरोधी प्रोपगेंडा को जमकर हवा दी। अपने वन लाइनर्स की मदद से उसने भारत को, भारत की राजनीति को, स्थानीय मुद्दों को, पीएम मोदी को खूब कोसा और हर प्रोपगेंडाबाज की तरह उसने भारत में नारी को पूजने की जो परंपरा है उसे रेप से जोड़कर समस्त नारी जाति का गैंग रेप से कहीं अधिक घिनौना पाप कर दिया। 

लिबरल गैंग बार-बार सिद्ध कर रहा है कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। देश के साथ-साथ अब नारी का अपमान करने से नहीं चुके। कॉमेडी के नाम पर भारतीय संस्कृति का अपमान करना बंद करें, कॉमेडियन को नहीं मालूम की जिस नारी का विदेशी मंच पर अपमान किया है, वही भारतीय नारी इनकी माँ, बहन एवं पत्नी भी है। जो व्यक्ति नारी का आदर नहीं कर सकता, अपनी माँ, बहन अथवा पत्नी का क्या आदर करता होगा? 

मंच पर खड़ा होकर वीर दास ने कहा, “मैं उस भारत से आता हूँ जहाँ महिला को सुबह पूजा जाता है और रात में गैंगरेप होता।” अजीब बात ये है कि उसने अमेरिका में खड़े होकर भारत में हो रहे रेपों के बारे में बात की, लेकिन ये भूल गया कि अमेरिका रेप मामलों में बहुत आगे है।

क्रिएटिव ढंग से कॉमेडी करते हुए वीर ने बरखा दत्त को अपना समर्थन दिया और कहा, “मैं ऐसे भारत से आता हूँ जहाँ पत्रकारिता मर गई है क्योंकि आदमी स्टूडियो में खड़े होकर एक दूसरे के हस्तमैथुन करते हैं और औरत सड़कों पर लैपटॉप लेकर सच बता रही होती है।”

उसने हिंदुओं को असहिष्णु दिखाते हुए भगवा रंग का भी मखौल उड़ाया। साथ ही साथ भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट पर भी तंज कसा। इसके बाद वैश्विक स्तर पर पीएम केयर फंड पर वीर दास ने सवाल उठाए।

ऐसे ही स्थानीय मुद्दों को भी उठाने से वीर दास ने गुरेज नहीं किया। उसने अमेरिका में लखीमुपर खीरी हिंसा का मामाला उठाया और कहा, “मैं उस भारत से आता हूँ जहाँ हमें शाकाहारी होने पर गर्व होता है लेकिन फिर भी किसानों को कुचलते हैं जो हमारे लिए सब्जी उगाते हैं।”

अपनी बात को वो ये कहते हुए खत्म करता है, “लेकिन जब मैं आपके सामने खड़ा हूँ। मुझे याद आया कि मैं एक महान देश का प्रतिनिधित्व करता हूँ। महान लोग, जिन्होंने महान चीजें बनवाई लेकिन अब वो यादों में बदल रही हैं।” 

केनेडी सेंटर में भारत विरोधी बयानों के लिए वीर दास के ख़िलाफ़ भारत में शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। हिंदू आईटी सेल के संस्थापक अक्षित सिंह ने वीर दास के विरुद्ध ऑनलाइन एफआईआर करवाई है। वहीं वकील आशुतोष जे दुबे ने भी मुंबई पुलिस में कॉमेडियन के विरुद्ध शिकायत करवाई है। कॉमेडियन के ऊपर भारत की छवि धूमिल करने के आरोप में वकील आशुतोष जे दुबे ने शिकायत दी है।

सांसद नाज शाह के कारण 60 साल के बुजुर्ग जेल में : पाकिस्तानी फ्री होकर रहें, इसलिए रेप की गईं बच्चियाँ चुप रहें

                                          महिला सांसद नाज शाह (दाएँ) और 2017 में उनका ट्वीट
इंग्लैंड में एक सांसद हैं, नाम है नाज शाह। पाकिस्तानी मूल की हैं। इन्हें रिटायर हो चुके एक नर्स ने नस्लवादी चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी के आधार पर अब 60 साल के इयान ब्राउन (नर्स) को वहाँ की अदालत ने सजा सुनाई है।

इयान ब्राउन ने सांसद नाज शाह को 11 अप्रैल 2020 को चिट्ठी भेजी थी। इसमें मुख्य तौर पर जबरन शादी, ऑनर किलिंग, ग्रूमिंग गैंग और महिला जननांग विकृति (FGM: female genital mutilation) के बारे में लिखा गया था। साथ ही सांसद नाज शाह पर तंज कसते हुए यह भी लिखा था कि ग्रूमिंग गैंग के शिकार लोग आपकी (सासंद की) नियुक्ति पर खुश होंगे।

पाकिस्तानी मूल की सांसद नाज शाह ने इस चिट्ठी के कंटेंट को नस्लीय मानते हुए पुलिस में शिकायत दी थीं। कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हालाँकि नर्स इयान ब्राउन ने चिट्ठी की बातों को नस्लीय मानने से इनकार किया। उन्होंने इतना ही स्वीकार किया कि ग्रूमिंग गैंग (पाकिस्तानी मूल के) ने जिन सैकड़ों-हजारों बच्चे-बच्चियों के यौन शोषण, हत्या, अपहरण आदि किए, उसके गुस्से के कारण सांसद को पत्र लिखा गया।

वेस्टमिन्सटर मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने नर्स इयान ब्राउन की बातों को नकारते हुए भेजी गई चिट्ठी को नस्लीय ही माना और सजा सुनाई। ब्राउन को 6 सप्ताह की सजा, 24 महीने का सस्पेंशन और अगले 6 महीने तक सांसद नाज शाह से संपर्क नहीं करने का आदेश सुनाया गया।

नाज़ शाह, ग्रूमिंग गैंग और 2017  

बात 2017 के अगस्त की है। ओवेन जोन्स नाम का एक पैरोडी अकाउंट था ट्विटर पर। उसने लिखा था – विविधता (विभिन्न नस्लों, देशों के लोगों के एकसाथ रहने) की भलाई के लिए… रोटरहैम और अन्य जगहों पर जिन लड़कियों का यौन शोषण हुआ, उन्हें अपना मुँह बंद रखने की जरूरत है। नाज शाह तब भी सांसद थीं। उन्होंने न सिर्फ इस ट्वीट को लाइक किया था बल्कि इसे रिट्वीट भी किया था। बवाल के बाद ट्वीट डिलीट करना पड़ा था नाज शाह को।

इन सबके पीछे एक कहानी थी। कहानी पाकिस्तानी कनेक्शन की। ग्रूमिंग गैंग (ऐसा गिरोह, जो 13-16 साल की लड़कियों को प्याप में फँसाता, रेप करता, देह-व्यापार में धकेलता या मर्डर कर देता) इंग्लैंड में पाकिस्तानियों का एक “अनजान लेकिन खौफनाक” समूह है। नाज शाह भी पाकिस्तानी मूल की है। रोटरहैम सेक्स स्कैंडल को लेकर एक सांसद साराह चैंपियन ने अपनी बात रखी थी। पीड़ितों को न्याय दिलाने और आरोपितों को सजा देने की बात कही गई थी।

पाकिस्तानी मूल की सांसद नाज शाह को यह बुरा लगा था। इतना बुरा कि खुद एक महिला होते हुए भी यौन शोषण पीड़ितों की न सोच कर उन्होंने आरोपितों के लिए लंबा-चौड़ा लेख लिख डाला था। नाज शाह के अनुसार ग्रूमिंग गैंग पर चर्चा करके बिना वजह पूरे पाकिस्तानी कम्युनिटी को बदनाम किया जाना है।

ग्रूमिंग गैंग: मौत नहीं बलात्कार का आतंक 

यह पूरे इंग्लैंड में फैला हुआ है। बहुत कम ऐसे शहर हैं, जहाँ पर यह गैंग सक्रिय नहीं। पिछले 40 साल में इंग्लैंड में कम से कम 5 लाख गैर-मुस्लिम (काफिर) लड़कियों के साथ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने रेप किया है। रेप पीड़िता डॉ. एला हिल ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।

हिल ने कहा था, “इसका बहुत कुछ नस्ल और धर्म से लेना-देना है। लड़कियों की गोरी त्वचा हमेशा ग्रूमिंग गैंग से जुड़े मुस्लिम अपराधी के दिमाग में होती है। खुद डॉ. एला हिल की यातना अच्छे मुस्लिम और गैर मुस्लिम के विचारों से प्रेरित था। उनके मुस्लिम अपराधी (पाकिस्तानी मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड) का मानना था कि उनके साथ बलात्कार जायज है, क्योंकि वह सिर से पैर तक पूरी तरह से ढँकी नहीं थीं।

2018-19 में 19000 बच्चियों का यौन शोषण 

2019 में इंग्लैंड में लगभग 19,000 नाबालिगों के साथ यौन ग्रूमिंग (sexual grooming) की वारदात को अंजाम दिया गया था। इंग्लैंड में स्थानीय प्रशासन ने 2018-19 में कुल 18,700 पीड़ितों की पहचान की थी, जिनकी संख्या पाँच साल पहले 3300 थी। नवीनतम आँकड़ों में पिछले 5 वर्षों में चाइल्ड ग्रूमिंग पीड़ितों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई।

इन सब आँकड़ों के बावजूद इंग्लैंड की न्यायिक व्यवस्था अब तक सख्ती (अज्ञात कारणों से) नहीं दिखा पा रहा। इसे आप इस खबर से समझिए। इंग्लैंड में रोशडेल चाइल्ड ग्रूमिंग गिरोह का सरगना कारी अब्दुल रऊफ अब आराम से सड़कों पर बेखौफ घूम रहा है। सजा के बाद अब वो फ्री है! वो भी तब जबकि उसकी सजा के अनुसार उसे 6 साल बाद निर्वासित किया जाना था… लेकिन अभी तक नहीं किया गया।

अब्दुल या डॉ. एला हिल के पाकिस्तानी मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड जैसों के साथ क्यों न्यायिक सख्ती की जानी चाहिए, इसे समझिए। अब्दुल ने एक बच्चे के साथ तब जबरन सेक्स किया, जब वो खुद 3 बच्चों का बाप था। फिर मानव तस्करी भी की। डॉ. हिल का पाकिस्तानी ब्वॉयफ्रेंड प्यार का नाटक करके बार-बार रेप करता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो ‘मुसलमान जैसी नहीं’ है।

नाज शाह सांसद हों या पाकिस्तानी मूल की या एकदम अंग्रेज… इस पर बहस हो सकती है लेकिन वह एक औरत हैं, यह अकाट्य सत्य है। आश्चर्य इस बात का है कि एक औरत यह कैसे कह सकती है कि जिन बच्चे-बच्चियों का यौन शोषण हुआ है, वो चुप हो जाएँ क्योंकि देश में विविधता को बचाना है। सभ्य समाज की पूरी नींव ही न्याय पर आधारित है। जो ताकतवर है, उसी को ध्यान में रख कर फैसले सुनाने वाला समाज जंगलों में रहता था। सांसद नाज शाह तो इंग्लैंड के शहर में रहती हैं, फिर जंगली मानसिकता क्यों? उनकी सोच का कनेक्शन इस्लामी कट्टरपंथ से तो नहीं!

इस्लामी कट्टरपंथी सोच से प्रभावित नहीं हैं नाज शाह तो एक चिट्ठी (गुस्से से भरी, नस्लीय ही सही) से इतनी नाराजगी क्यों? क्यों किसी 60 साल के बुजुर्ग के लिए इतनी नफरत कि वो सलाखों के पीछे पहुँचा दिए जाएँ? क्षमा शोभती उस भुजंग को… ओह, दिनकर की यह कविता पाकिस्तानी आसमानी किताब वाली सांसद कहाँ पढ़ी होंगी!

उइगर मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार : नंगा करो, हथकड़ी लगाओ, चीनी मर्दों के पास भेजो… गुदा द्वार में छड़ी घुसा कर करंट

                                              उइगर मुस्लिम महिलाओं की हालत (फोटो साभार: बीबीसी)
चीन के शिनजियांग प्रांत में नरक से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर उइगर मुसलमानों पर अत्याचार दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अभी तक चीनी अधिकारियों की तानाशाही और जुल्म की खबरें आती थीं। मगर, अब पता चल रहा है कि वहाँ किस तरह री-एड्यूकेशन के नाम पर उइगर महिलाओं का एक सिस्टम के तहत बलात्कार किया जाता है और कैसे शीं जिनपिंग के नेतृत्व में चीन का मकसद किसी समुदाय में कोई सुधार करना नहीं बल्कि उन्हें पूरी तरह बर्बाद करना है। 

हाल में बीबीसी में प्रकाशित खबर में उइगर मुस्लिम महिलाओं पर होते जुल्म की विस्तृत चर्चा है। रिपोर्ट में बीबीसी ने कुछ पीड़िताओं का जिक्र किया है, जिन्हें उस डिटेंशन कैंप में महीनों रखा गया। इनमें से तुरसुनय जियावुडुन (Tursunay Ziawudun) आरोप लगाती हैं कि कैंप में चीनी अधिकारी देर रात जेल में आते हैं और अपने लिए एक महिला का चुनाव करते हैं। इसके बाद उसे अंधेरे कमरे में ले जाया जाता है, जहाँ सर्विलांस के लिए कोई कैमरे नहीं होते।

कई रात चीनी पुरूषों के हवस का शिकार हो चुकी जियावुडुन अब अमेरिका में हैं। लेकिन उनके लिए वो समय भुला पाना असंभव है। वह कहती हैं कि महिलाएँ हर रात जेल से निकाली जाती हैं और एक के बाद एक मास्क पहना हुआ चीनी आदमी उनका रेप करता है। वह खुद कई बार प्रताड़ित की जा चुकी हैं। इसके अलावा 3 मौकों पर उनके साथ गैंग रेप भी हुआ। एक समय में दो या तीन लोग उन पर हावी हुए।

बीबीसी की रिपोर्ट में एक अन्य महिला गुलजिरा ऑलखान (Gulzira Auelkhan) का भी जिक्र है। वह भी कैंप में 18 महीने रही थीं। गुलजिरा बताती हैं कि कैंप में उनसे महिलाओं के कपड़े उतरवा कर उन्हें चीनी मर्दों के पास भेजने को कहा जाता था। जिसके कारण वह महिलाओं को नंगा करती थीं, उन्हें हथकड़ी लगाती थीं और फिर चीनी मर्दों के पास उन्हें कमरे में भेज कर बाहर बैठती थीं। जैसे ही सारे मर्द निकलते थे, वह वहाँ दोबारा जाती थीं। कमरे को साफ करती थीं और महिलाओं को नहलाने के लिए ले जाती थीं।

पीड़िताओं के अनुसार, चीनी पुरूष रात बिताने के लिए सबसे खूबसूरत उइगर महिलाओं को चुनते थे और उसके लिए भुगतान भी करते थे। गुलजिरा इस पूरे तंत्र को संगठित बलात्कार की व्यवस्था कहती हैं। वह बताती हैं कि उन्हें कमरे में अपना काम करने के बाद बाहर लौट आना होता था। वह शक्तिहीन होने के कारण विरोध भी नहीं कर पाती थीं। वहीं जियावुडुन बताती हैं कि जो महिलाएँ सेल से निकलती थीं, उनमें कुछ तो लौट आती थीं और कुछ हमेशा के लिए गायब हो जाती थीं। जो लौटती थीं, उन्हें कुछ भी बताने की मनाही होती थी।

जियावुडुन के अनुसार, आप किसी को कुछ बता नहीं सकते सिर्फ़ चुपचाप वहाँ जाकर लेट जाना है। पूरी व्यवस्था पर बात करते हुए वह कहती हैं कि ये सब सिर्फ़ हर किसी की आत्मा को मारने के लिए किया जाता है। कई-कई लोगों के सामने एक अकेली महिला का बलात्कार होता है। शरीर के हरेक हिस्से पर दाँतों से काटा जाता है। पता ही नहीं चलता बलात्कार करने वाला इंसान है या जानवर।

शिनजियांग की एक महिला केलबिनूर सेदिक जो कैंप में चीनी भाषा सिखाने के लिए भेजी जाती थीं, वह भी अब चीन से कहीं और जा चुकी हैं और अपने अनुभवों पर खुलकर बताती हैं। उनके अनुसार कैंप में महिलाओं को बहुत नियंत्रित रखा जाता है। उन्हें एक पुलिस महिला ने स्वयं बताया कि वहाँ रेप एक कल्चर बन गया है। महिला पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि बात सिर्फ़ रेप तक सीमित नहीं है। महिलाओं को बिजली के करंट से भी मारा जाता है।

चार तरह से उइगर महिलाओं को बिजली के करंट दिए जाते हैं- पहला चेयर से, दूसरा दस्तानों से, तीसरा हेलमेट से और चौथा गुदा द्वार में छड़ी घुसा कर। वह कहती हैं कि ये दर्द इतना भयंकर होता है कि क्लास के दौरान भी उन्हें आवाजें सुनाई पड़ती हैं। 

पहली बार उइगर मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार की कहानी प्रकाश में नहीं आई है। इससे पहले भी कई बार विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि कैसे वहाँ चीनी अधिकारी मुस्लिम महिलाओं का रेप करते हैं। उनका गर्भ गिरवाते हैं। उनके गुप्तांगों में मिर्ची का पेस्ट आदि डालते हैं।

इसके अलावा कॉन्सनट्रेशन कैंप में रह चुके पूर्व बंदी इन बातों को भी बता चुके हैं कि उइगर मुस्लिमों को वहाँ सुअर का माँस जबरन खिलाया जाता है और मंडारिन बोलने का दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं, चीन में जिन मुस्लिमों को डिटेंशन कैम्प में भेजा जाता है, उनके घर की निगरानी रखने के लिए चीनी नागरिकों को हायर किया गया है। ये चीनी नागरिक उइगर मुस्लिमों के घर पर निगरानी रखते हैं। निगरानी के नाम पर इन उइगरों के घर-परिवार की महिलाओ के साथ जाकर उनके बिस्तर पर भी सोते हैं।

राजस्थान: 2 नाबालिग बहनों को 4 युवकों ने गैंगरेप के बाद पहाड़ियों पर फेंका


आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
राजस्थान से आए दिन बलात्कार की घटनाएँ सामने आ रही हैं
। ताजा मामला जालोर के भीनमाल थाना क्षेत्र का है। यहाँ दो नाबालिग बहनों का अपहरण करके 4 युवकों (कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 युवक) ने उनके साथ गैंगरेप किया। बाद में पहाड़ की झाड़ियों में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर ऑटोरिक्शा से लड़कियों को अस्पताल पहुँचाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीनमाल क्षेत्र के एक गाँव से इन दोनों चचेरी बहनों का अपहरण शनिवार रात (अक्टूबर 17, 2020) उस समय हुआ जब वह अपने घर सो रही थी। चार युवकों ने इनका पहले अपहरण किया फिर बच्चियों को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित इन दोनो बच्चियों को राजपुरा की पहाड़ियों पर फेंककर फरार हो गए। वहीं परिजन पूरी रात बच्चियों की खोजबीन करते रहे। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियाँ पहाड़ियों पर मिलीं। इन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। वहाँ एक पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी वारदात के मद्देनजर लड़कियों के परिजनों ने 4 युवकों (चेतनराम, अशोक, तेजाराम, पीराराम) को नामजद किया है। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल, उनका कोई सुराग नहीं है।

राजस्थान पुलिस को इस संबंध में सूचना अक्टूबर 18 की सुबह-सुबह ही मिल गई थी, लेकिन पुलिस पहले तो लड़कियों को तलाशने की बात कहकर इधर-उधर करती रही। फिर करीब 11 बजे जाकर लड़कियाँ राजपुरा की पहाड़ियों पर खून से लथपथ हालत में मिली। इनमें एक बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी कि वह अपने पैरों पर भी नहीं उठ पा रही थी।

चुरू विधायक राजेंद्र राठौर ने इस घटना के मद्देनजर लिखा, “जालोर के भीनमाल में दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर आधा दर्जन युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम देना मानवता को शर्मसार करने वाला है। ऐसे कृत्य स्वयं ही प्रदेश में सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं और बच्चियों के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान है।”

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लिखती हैं, “राजस्थान में हर रोज़ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। भीनमाल (जालोर) में दो नाबालिग बच्चियों के साथ किए गए गैंगरैप ने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान में ना कोई कानून – व्यवस्था दिखाई देती और ना ही कोई सरकार।”

उत्तर प्रदेश के हाथरस मुद्दे को जिस तरह गैर-भाजपाई उछाल कर भाजपा की छवि को धूमिल करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे, विपरीत इसके भाजपा राजस्थान में हो रहे बलात्कारों पर चुप्पी साधे हुए हैं। मीडिया भी राजस्थान में हो रहे बलात्कारों को उतना महत्व नहीं दे रही, मानो राजस्थान महिलाओं का कोई सम्मान नहीं। काश! राजस्थान में भाजपा होती, भाजपा को जवाब देना भारी पड़ गया होता। और अपने बचाव में भाजपा बलात्कारों के लिए विरोधियों को दोषी ठहरा रही होती। राजस्थान हो या दिल्ली, यहाँ का भाजपा संगठन केवल योगी और मोदी के कंधे सवार सियासत कर रहा है। इतने होते बलात्कारों पर राजस्थान भाजपा की चुप्पी इसको प्रमाणित कर रहा है। वसुंधरा के ट्वीट पर भी जबरदस्त प्रक्रिया सामने आ रही है, जिसका भाजपा केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व को संज्ञान लेना चाहिए:-

पिछले दिनों राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा पर सख्ती की पोल खोलती एनसीआरबी की रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि राजस्थान में महिलाएँ सबसे ज्यादा बलात्कार का शिकार होती हैं। इसमें दिए आँकड़ों के अनुसार वहाँ पिछले साल 5997 मामले दर्ज किए गए थे। यानी प्रतिदिन का औसत देखा जाए तो प्रदेश में हर दिन 16 रेप की घटना हुईं। सूची, रेप पीड़िताओं की संख्या भी प्रदेश में 6051 बताती है। इतना ही नहीं प्रदेश में प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध की दर 15.9 है। 

हैदराबाद : 10 साल में 5000 बार बलात्कार, 139 आरोपित; दर्ज कराई 42 पन्नों की FIR

25 साल की पीड़िता से 5000 बार रेप
25 वर्षीय पीड़ित महिला --प्रतीकात्मक चित्र 
भारत में रोजाना औसतन 90 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए जाते हैं। पर इस तरह का मामला शायद ही कभी सामने आया हो। हैदराबाद के पंजागुट्टा थाने में 25 साल की पीड़िता ने खुद के साथ करीब 5000 बार रेप किए जाने की शिकायत गुरुवार (20 अगस्त 2020) को दर्ज कराई।
42 पन्नों की एफआईआर में 139 आरोपितों का जिक्र है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह संख्या 143 बताई गई है। इनमें से 138 आरोपित नामजद और 5 अज्ञात हैं। कुछ म​हिलाओं के भी नाम हैं। आरोपितों में वामपंथी छात्र संगठन के नेता, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग, कारोबारी और पीड़िता के पूर्व पति के कुछ रिश्तेदार भी हैं।
पीड़िता की शादी काफी कम उम्र में जून 2009 में ही हो गई थी। शादी के करीब तीन महीने बाद ही ससुराल वाले उसे यौन और शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। इससे तंग आकर दिसंबर 2010 में उसने तलाक ले लिया। इसके बाद वह अपने पिता के घर चली गई और पढ़ाई शुरू की।
प्रभासाक्षी की रिपोर्ट के अनुसार मायके में एक व्यक्ति से धोखा खाने के बाद पीड़िता हैदराबाद आ गई। यहॉं अलग-अलग इलाकों में उसके साथ रेप किया गया।
इस दुःखद और हैरानी भरे समाचार में कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जैसाकि ANI के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। बलात्कार जो वास्तव में अपने आपमें ही किसी ग्लानि से कम नहीं। परन्तु इतने वर्षों तक किस कारण पीड़िता बर्दाश्त कर रही थी? 10 वर्ष में 5000 बार बलात्कार वाकई चौकाने वाला समाचार है। अपराध आखिर अपराध ही होता है।


यौन शोषण के दौरान कुछ लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में उसका वीडियो बनाकर पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया। इस दौरान उसे प्रताड़ित करते हुए मारने की धमकी भी दी गई। यहॉं तक कि एसिड अटैक और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता के मुताबिक, “ये लोग ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाते हैं। उसकी तरह ही कई लड़कियॉं इनके द्वारा प्रताड़ित की गई हैं।” डेक्कन हेराल्ड ने पंजागुट्टा थाने के एसएचओ के हवाले से बताया है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जॉंच करवाया गया। उसके दावों की पुष्टि के लिए जॉंच जारी है।
पीड़िता के अनुसार कई बार उसके साथ गैंगरेप भी किया गया। उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। ड्रग्स दिया गया। नग्न नाचने को विवश किया गया और उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया गया। इनकार करने पर आरोपितों ने हथियारों से भी उसे धमकाया।
पीड़िता का दावा है कि डर की वजह से वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। उसने अपनी आपबीती एक गैर सरकारी संगठन (NGO) को बताई। इसके बाद उनकी मदद से पुलिस से शिकायत की।
28 नवंबर 2019 की सुबह हैदराबाद के बाहरी इलाके से एक महिला वेटनरी डॉक्टर की जली हुई लाश मिली थी। स्कूटी खराब होने पर मदद के नाम पर चार लोगों ने गैंगरेप के बाद उन्हें जला दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपितों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
हाल ही में इजरायल से भी रेप की एक खौफनाक घटना सामने आई थी। यहॉं के इलट (Eilat) शहर स्थित एक होटल में 30 लोगों ने लाइन लगाकर एक 16 साल की लड़की का रेप किया और वीडियो बना ली। आरोपित एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे और लड़की की मदद के बहाने उसके साथ रेप किया। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया था।

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग का आतंक : ‘मुसलमानों ने 40 साल में कम से कम 5 लाख काफिरों के साथ बलात्कार किया’

Dr Ella Hill on Twitter: "TWITTER have officially confirmed via ...
                                                                                            प्रतीकात्मक 
पिछले 40 साल में ब्रिटेन में कम से कम 5 लाख गैर-मुस्लिम (काफिर) लड़कियों के साथ मुसलमानों ने रेप किया है। रेप पीड़िता डॉ. एला हिल ने Triggernometry को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया।
20 साल पहले की डरावनी कहानी को याद करते हुए हिल ने बताया कि उन्हें उनके पाकिस्तानी मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड ने निशाना बनाया था। उसका रिश्ता जल्द ही एक नियंत्रित, जुनूनी और मजहबी रूप में तब्दील हो गया। पाकिस्तानी मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड ने रॉदरहैम, शेफ़ील्ड और ब्रैडफोर्ड के आसपास अलग-अलग फ्लैटों में ले जाकर उनके साथ रेप किया और यातनाएँ दीं।
उसने उन्हें इतनी गहरी चोट दी थी कि उससे उबरने में लगभग 1 साल लग गए। ब्वॉयफ्रेंड ने हिल के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वह चुपचाप सब कुछ सहन करती रहीं।
हिल बताती है कि जब उन्होंने वहाँ से भागने की कोशिश की तो उसने उनका पीछा किया और जबरन उनके घर में घुस गया। पाकिस्तानी शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ‘ऑनर किलिंग’ को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन हिल बच गई। मगर उन्हें काफी चोटें आईं थीं, जिसकी वजह से उन्हें एक हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग से उनके बचने का एकमात्र तरीका उनका नाम बदलकर कहीं और शिफ्ट हो जाना बताया। उनके पैरेंट्स ने ऐसा ही किया और इसी वजह से आज वो जीवित हैं।
Dr Ella Hill on Twitter: "For all the people saying that I'm 'just ...
Dr Ella Hill on Twitter: "A lovely conversation between myself and ...डॉ. हिल ने बताया कि ग्रूमिंग ग्रुप जातीय और धार्मिक आधार पर रेप की वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ग्रूमिंग ग्रुप मुख्य रूप से कम उम्र की लड़कियों को निशाना बनाता है, लेकिन युवा और वृद्ध महिलाओं को भी अपना शिकार बनाते हैं।
यह पूरे ब्रिटेन में फैला हुआ है। बहुत कम ऐसे शहर हैं, जहाँ पर गैंग स्कैंडल नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों में अकेले ब्रिटेन में जिन करीब 5 लाख लड़कियों का बलात्कार किया गया, उनमें से अधिकतर गोरे हैं और उन्हें शिकार बनाने वाले मुख्य रूप से एशियाई मुस्लिम हैं।
Dr Ella Hill on Twitter: "Intersectional Identity-based violence ...हिल ने कहा, “इसका बहुत कुछ नस्ल और धर्म से लेना-देना है। बहुत से लोग इस बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं या वे इसके बारे में सुनना पसंद नहीं करते हैं।” उन्होंने बताया कि जब उन्हें पीटा जाता था, तो ह्वाइट स्लैग, गोरी वेश्या और अन्य भद्दी-भद्दी चीजें कहकर संबोधित किया जाता था। हिल ने बताया कि उनकी गोरी त्वचा हमेशा उनके मुस्लिम अपराधी के दिमाग में थी।
हिल ने बताया कि उनकी यातना अच्छे मुस्लिम और गैर मुस्लिम के विचारों से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि भले ही वह एक धर्मनिष्ठ ईसाई थी, फिर भी उसके मुस्लिम अपराधी का मानना था कि उसके साथ बलात्कार जायज है, क्योंकि वह सिर से पैर तक पूरी तरह से ढँकी नहीं थी।
हिल ने आगे कहा, “अगर कोई गोरी लड़की मुस्लिम शख्स की आँखों में देखती है तो इसका मतलब है कि वह उसके साथ सेक्स करना चाहती है।” उन्होंने बताया कि वो पुलिस के पास भी 5 बार गई, मगर पुलिस ने कहा कि वो कुछ नहीं कर सकते।
आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, पिछले साल इंग्लैंड में लगभग 19,000 नाबालिगों का यौन शोषण किया गया था। नवीनतम आँकड़ों में पिछले 5 वर्षों में चाइल्ड ग्रूमिंग पीड़ितों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई।