Showing posts with label minor girl. Show all posts
Showing posts with label minor girl. Show all posts

केरल हाईकोर्ट :नाबालिग भाई से हुई 12 साल की 34 हफ्ते की गर्भवती लड़की की गर्भ गिराने की याचिका ठुकराई, आदेश – ऑपरेशन से हो बच्चे का जन्म

                                                                                                       प्रतीकात्मक चित्र साभार: Bing AI
केरल हाई कोर्ट ने एक मामले में एक 12 वर्ष की गर्भवती लड़की को गर्भपात की अनुमति देने से मना कर दिया है। बच्ची के अपने ही नाबालिग भाई से सम्बन्ध थे जिसके कारण वह गर्भवती हो गई और अब उसने इस मामले में केरल हाईकोर्ट के सामने गर्भ गिराने की इजाजत माँगी थी। यह निर्णय केरल हाईकोर्ट ने 22 दिसम्बर, 2023 को सुनाया था।

न्यायिक मामलों के बारे में रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट ‘लाइव लॉ’ के अनुसार, एक 12 वर्षीय नाबालिग ने कोर्ट के सामने यह याचिका लगाई थी कि उसे चिकित्सीय तौर पर गर्भपात की इजाजत दी जाए। इस मामले में केरल हाईकोर्ट ने बच्ची के गर्भ की जाँच के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन का आदेश दिया था।

मेडिकल बोर्ड के गठन के बाद यह सामने आया था कि बच्ची 34 सप्ताह की गर्भवती है और ऐसे में उसे गर्भपात की इजाजत उसकी कम आयु के चलते दी जा सकती है और यह उसकी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करेगा। हालाँकि, कोर्ट ने इस पर दुबारा जाँच करने को कहा। कोर्ट को गर्भपात की जगह पर मेडिकल बोर्ड ने सुझाया कि 2-3 सप्ताह के बाद बच्ची के ऑपरेशन के जरिए उसके गर्भ को निकाला जाए क्योंकि वो बच्चे को जन्म देने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ है। ऐसे में कोर्ट ने गर्भ के विकसित हो जाने और अन्य कारणों को सामने रखते हुए गर्भपात की इजाजत देने से मना कर दिया।

केरल हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा, “गर्भ अब 34 सप्ताह का हो गया है और अब पूरी तरह से विकसित हो कर बाहर की जिन्दगी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में गर्भपात की इजाजत नहीं दी जा सकती और बच्चे को जन्म लेने दिया जाएगा।” उच्च न्यायालय ने इस बात पर हैरानी जताई कि बच्ची के गर्भवती होने के विषय में अब तक माता-पिता को जानकारी ही नहीं थी।

कोर्ट ने यह भी कहा कि बच्ची को उसके माता-पिता के साथ रखा जाए ताकि उसकी देखभाल की जाए। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि नाबालिग के बच्चे के जन्म के लिए ऑपरेशन का सहारा लिया जाए या फिर सामान्य तरीके से जन्म इसका निर्णय लेने की छूट माता-पिता को दी है।

कोर्ट ने बच्ची के नाबालिग भाई, जिसके ऊपर उसे गर्भवती करने के आरोप हैं, उसे उसके आसपास आने देने से रोकने को कहा है। उन्होंने कहा है कि उसका नाबालिग भाई बच्ची से किसी भी तरह का सम्बन्ध ना स्थापित कर पाए। इसकी जिम्मेदारी बच्ची के माता-पिता को दी गई है।

मस्जिद में पढ़ने जाने वाली 8 साल की बच्ची का 52 साल के इमाम ने किया रेप: पीड़िता ने बताया- अल्लाह और कुरान की कसम देकर चुप कराया

                                                 साभार - अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मस्जिद के एक इमाम पर 8 साल की नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप लगा है। आरोपित इमाम का नाम जमाल अहमद है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना 26 जनवरी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपित इमाम की उम्र लगभग 52 साल है। वही किसनी गाँव की मस्जिद में लगभग 10 वर्षों से इमाम है। वह गाँव के बच्चों को इस्लामी शिक्षा दिया करता था। पीड़िता बच्ची भी अपनी बहन के साथ उसी मस्जिद में पढ़ने जाती थी। घटना के दिन बच्ची देर से पहुँची तो उसकी तबियत ठीक नहीं लगी। घर वालों ने उसकी वजह पूछी तो बच्ची रोने लगी। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।

परिजनों के अनुसार बच्ची ने उन्हें बताया कि जमान अहमद ने सारे बच्चों की छुट्टी कर पीड़िता को पढ़ाई के नाम पर रोक लिया। उसकी छोटी बहन को भी मूँगफली दे कर बाहर भेज दिया। इसके बाद कथित तौर पर आरोपित बच्ची को अलग कमरे में ले गया और उससे कपड़े उतारने को कहे। आरोपित ने अपने कपड़े भी उतार दिए। कथित तौर पर जब खून निकलने लगा और बच्ची रोने लगी तो आरोपित ने उसे अल्लाह और कुरान की कसम देकर चुप कराया। उससे कहा कि यह बात किसी को नहीं बताना है और रोज की तरह पढ़ने आना है।

उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपित उत्तर प्रदेश के ही बाराबंकी जिले के थाना रामनगर के गाँव सुड़िया मऊ का निवासी है। गौरतलब है कि इसी माह 19 जनवरी को UP के ही हरदोई जिले के एक मदरसे में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म हुआ था। उस घटना में सीनियर छात्र अरबाज़ को गिरफ्तार किया गया था।

राजस्थान : जो बोल सकती है केवल ‘माँ और पा’, उसके साथ "दामिनी" जैसी हैवानियत : गैंगरेप-प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज से वार

                                                                                                                         साभार:दैनिक भास्कर
भाजपा शासित किसी भी राज्य में कोई अप्रिय घटना होने पर हाहाकार मचाने वाले कांग्रेस शासित राज्यों में हो रही वीभत्स घटनाओं पर ऐसे चुप्पी साधे रहते हैं, मानों उन्हें न बोलना आता है और न ही देखना। दरअसल, पार्टी अथवा मजहब देख सियासत करने वाले कभी जनता का भला नहीं कर सकते। उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी और तिजोरी की चिंता होती है। 

राजस्थान के अलवर की मूक-बधिर नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया था। बच्ची का बुधवार (12 जनवरी 2022) दोपहर को तकरीबन तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। पीड़िता के शरीर के अंदर के पार्ट्स तक डेमेज हो चुके हैं। ऑपरेशन के बाद बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जब भी वह दर्द से तड़तपी है तो कभी माँ तो कभी ‘पा’ ही उसके मुँह से निकलता है। उधर, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसे दो से तीन दिन तक डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। जेके लॉन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शुक्ला ने बताया कि बच्ची का 7 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया है। बच्ची के अंदरूनी हिस्से में काफी गहरे घाव है और बच्ची का रेक्टम अपनी जगह से खिसक गया है। उसके प्राइवेट पार्ट में शार्प कट है। उसे जब अस्पताल में लाया गया तो काफी ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची के पेट में छेद करके अलग से रास्ता बनाया गया है, जिससे मल को बाहर निकाला जा सके। इसे प्लास्टिक सर्जन की मदद से रिपेयर किया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया है।

अलवर में मंगलवार (11 जनवरी 2022) रात को 14 साल की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने के बाद तिजारा फाटक पुलिया पर फेंक दिया गया था। बच्ची एक घंटे तक वहीं तड़पती रही। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। हालत गंभीर होने पर दो यूनिट ब्लड देकर उसे जयपुर जेके लॉन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पीड़िता का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, मंत्री टीकाराम जूली, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, संगीता बेनीवाल, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव अस्पताल पहुँची थी। अस्पताल में डॉ सुधीर भंडारी, आईएएस वैभव गलरिया भी निरीक्षण के लिए मौजूद रहे।

परसादी लाल मीणा ने बताया, “डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया है और वह अब खतरे से बाहर है। मामले की जाँच के लिए SIT का गठन किया गया है। आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।”

वहीं, अलवर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पीड़िता के गुप्तांगों में गहरे घाव मिले हैं। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में सर्जरी हो चुकी है। पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पीड़िता के परिवार को 3.50 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। वहीं, 5 पुलिस टीमों द्वारा छानबीन व आरोपितों की तलाश जारी है।

                                                                    पत्रिका की रिपोर्ट

पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पर संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में तिजारा फाटक ओवरब्रिज से मंगलवार शाम सवा 7 बजे एक प्राइवेट बस निकलती दिख रही है। तब यहाँ पीड़िता नहीं थी। बस गुजरने के बाद पीड़िता नजर आ रही थी। ऐसे में पुलिस को बस को लेकर संदेह है। इसकी जाँच शुरू कर दी गई है। इधर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अलवर एसपी और जेके लोन हॉस्पिटल के डॉक्टरों से तीन दिन में रिपोर्ट माँगी है।

एक अन्य घटना में राजस्थान के बाँसवाड़ा (Banswara) जिले के घाटोल क्षेत्र में सोमवार (9 जनवरी 2022) को दिल दहला देने वाली यह घटना सामने आई थी। व्यापारी ने दोपहर को जब दुकान का खोया हुआ सामान तलाशने के लिए दुकान के सीसीटीवी कैमरे खँगाले तो रात में पास ही निर्माणाधीन भवन में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ रेप (Rape) का वीडियो सामने आ गया। वीडियो देखते ही वो चौंक गया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के माँ-बाप, दोनों मजदूर हैं।

अवलोकन करें:-

राजस्थान : अजमेर में 100+ छात्राओं का बलात्कार: कांग्रेसियों और दरगाह के खादिमों की करतूत की सज़ा क

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान : अजमेर में 100+ छात्राओं का बलात्कार: कांग्रेसियों और दरगाह के खादिमों की करतूत की सज़ा क
राजस्थान : नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान : नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े
नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)

वहीं, राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना इलाके में लंबे समय से गैंगरेप (Gangrape) की शिकार हो रही एक नाबालिग बच्ची ने समाज में बदनामी के डर से जहर खाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली थी। हाफिज और मनीष ने उसके साथ गैंगरेप कर उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए थे। बाद में आरोपितों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।