Showing posts with label #Alwar. Show all posts
Showing posts with label #Alwar. Show all posts

राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने हिंदू मंदिर को बुलडोजर से जमींदोज किया

गुजरात के गोधरा से लेकर दिल्ली में जहांगीरपुरी तक को पिकनिक स्पॉट बनाने वाले समस्त भाजपा विरोधी कांग्रेस शासित राजस्थान में हो रहे दंगों और अब 300 वर्ष पुराने हिन्दू मंदिर को जमीदोज करने पर क्यों खामोश हैं? हिन्दुओं आंखें खोलो और पहचानों इन हिन्दू विरोधी जयचंदों को। दिल्ली हिन्दू विरोधी दंगों पर ये सब खामोश रहते हैं, अखिलेश यादव के कार्यकाल में मुज़फ्फरनगर दंगे पर ये सब खामोश रहते हैं, लेकिन गोधरा और भाजपा शासित राज्य में कुछ होने पर हरकत में आना इनके दोगलापन को उजागर कर रहा है। 
राजस्थान के अलवर जिले (Alwar in Rajasthan) के राजगढ़ में वर्षों पुराने हिंदू मंदिर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है। स्थानीय लोग इससे बेहद आहत हैं। अशोक गहलोत सरकार के इस फैसले की वहाँ की जनता आलोचना कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 300 साल पुराने मंदिर को जमींदोज करने के लिए जेसीबी मशीन लाई गई थी। इंडिया टीवी के मुताबिक, मंदिर के अंदर रखे शिवलिंग को भी ड्रिल मशीन का उपयोग करके उखाड़ दिया गया।

स्थानीय विधायक जौहरी लाल मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कॉन्ग्रेस नगरपालिका विध्वंस अभियान को रोक सकती थी। उन्होंने कहा कि अगर 34 पार्षदों को उनके पास लाया जाता, तो वह विध्वंस अभियान को रोक सकते थे।

भारतीय जनता पार्टी राज्य में गहलोत सरकार पर 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुँचाने का दोषी ठहरा रही है। भाजपा ने एक ट्वीट में कहा है कि जहाँगीरपुरी का बदला लेने के लिए अलवर के राजगढ़ में गहलोत सरकार ने शिव मंदिर ध्वस्त कर दिया।

                                                   राजस्थान भाजपा ने ट्वीट कर दी जानकारी

हिंदू मंदिर के अलावे राजगढ़ के अधिकारियों ने मास्टरप्लान का हवाला देते हुए ‘सड़क चौड़ीकरण’ अभियान में 85 से अधिक हिंदू परिवारों के घरों को ध्वस्त कर दिया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार राजगढ़ नगरीय मास्टरप्लान के नाम पर नगर पालिका प्रशासन और अफसरों ने 85 दुकान-मकानों के साथ सौ से ज्यादा परिवारों की जिंदगी भी ध्वस्त कर दी। ये परिवार भूखे मरने के हालात में आ गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, नगर पालिका ईओ और एसडीएम का तर्क था कि मौके पर 60 फीट ही रोड है। जहाँ कम है, वहाँ मास्टरप्लान जितना चौड़ा करने को निर्माण तोड़े गए। नगर पालिका का यह तर्क हालाँकि दमदार नहीं है क्योंकि उसने खुद जो गौरव पथ बनाया है, उसमें भी औसत चौड़ाई 45 फीट नहीं है।

जिन स्थानीय लोगों के घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है, उन सभी के पास उनकी संपत्तियों के वैध दस्तावेज थे। इसके बावजूद नगर पालिका ने इनके मकानों को गिरा दिया है। पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 17 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में अब तक पुराने मंदिरों सहित 150 से अधिक घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है।

‘रेप को एक्सीडेंट बताओ, बहुत पैसे मिलेंगे’: बलात्कार पीड़ित मूक-बधिर बेटी के पिता ने राजस्थान पुलिस पर लगाए आरोप

राजस्थान के अलवर में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दरिंदगी के मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस बलात्कार को हादसा बताने का दबाव डाल रही है। पुलिस की जाँच पर असंतोष जताते हुए पीड़ित पिता ने न्याय की माँग की है। कहा कि पुलिस यह स्वीकार करने के लिए दबाव डाला रही है कि हमारी बेटी एक दुर्घटना में घायल हो गई थी और उसके साथ बलात्कार नहीं किया गया था।

पीड़िता के पिता ने 31 जनवरी 2022 को अलवर में मीडियाकर्मियों से कहा, “पुलिस हमें यह मानने के लिए मजबूर कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी। हम डरे हुए हैं और केवल न्याय चाहते हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि अगर वह इसे एक दुर्घटना के रूप में स्वीकार करते हैं तो उन्हें बहुत सारे पैसे मिलेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जब लड़की को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने कहा कि यह बलात्कार का मामला है और उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी सर्जरी की गई। पीड़िता के पिता ने बताया, “अब पुलिस अधिकारी हम पर दबाव डाल रहे हैं कि हम इसे एक दुर्घटना के तौर पर लें। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। हमें फोरेंसिक जाँच की रिपोर्ट भी नहीं दी गई है।” अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम की ओर से अभी तक इन आरोपों को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस साल की शुरुआत में राजस्थान के अलवर जिले से नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया था। वह बेहोशी की हालत में एक फ्लाईओवर पर मिली थी। शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शाम करीब आठ बजे नाबालिग मूक-बधिर को बलात्कार के बाद तिजारा पुलिया पर फेंक दिया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लड़की को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुँचाया था।

राजस्थान : जो बोल सकती है केवल ‘माँ और पा’, उसके साथ "दामिनी" जैसी हैवानियत : गैंगरेप-प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज से वार

                                                                                                                         साभार:दैनिक भास्कर
भाजपा शासित किसी भी राज्य में कोई अप्रिय घटना होने पर हाहाकार मचाने वाले कांग्रेस शासित राज्यों में हो रही वीभत्स घटनाओं पर ऐसे चुप्पी साधे रहते हैं, मानों उन्हें न बोलना आता है और न ही देखना। दरअसल, पार्टी अथवा मजहब देख सियासत करने वाले कभी जनता का भला नहीं कर सकते। उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी और तिजोरी की चिंता होती है। 

राजस्थान के अलवर की मूक-बधिर नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया था। बच्ची का बुधवार (12 जनवरी 2022) दोपहर को तकरीबन तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। पीड़िता के शरीर के अंदर के पार्ट्स तक डेमेज हो चुके हैं। ऑपरेशन के बाद बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जब भी वह दर्द से तड़तपी है तो कभी माँ तो कभी ‘पा’ ही उसके मुँह से निकलता है। उधर, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसे दो से तीन दिन तक डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। जेके लॉन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शुक्ला ने बताया कि बच्ची का 7 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया है। बच्ची के अंदरूनी हिस्से में काफी गहरे घाव है और बच्ची का रेक्टम अपनी जगह से खिसक गया है। उसके प्राइवेट पार्ट में शार्प कट है। उसे जब अस्पताल में लाया गया तो काफी ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची के पेट में छेद करके अलग से रास्ता बनाया गया है, जिससे मल को बाहर निकाला जा सके। इसे प्लास्टिक सर्जन की मदद से रिपेयर किया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया है।

अलवर में मंगलवार (11 जनवरी 2022) रात को 14 साल की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने के बाद तिजारा फाटक पुलिया पर फेंक दिया गया था। बच्ची एक घंटे तक वहीं तड़पती रही। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। हालत गंभीर होने पर दो यूनिट ब्लड देकर उसे जयपुर जेके लॉन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पीड़िता का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, मंत्री टीकाराम जूली, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, संगीता बेनीवाल, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव अस्पताल पहुँची थी। अस्पताल में डॉ सुधीर भंडारी, आईएएस वैभव गलरिया भी निरीक्षण के लिए मौजूद रहे।

परसादी लाल मीणा ने बताया, “डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया है और वह अब खतरे से बाहर है। मामले की जाँच के लिए SIT का गठन किया गया है। आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।”

वहीं, अलवर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पीड़िता के गुप्तांगों में गहरे घाव मिले हैं। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में सर्जरी हो चुकी है। पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पीड़िता के परिवार को 3.50 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। वहीं, 5 पुलिस टीमों द्वारा छानबीन व आरोपितों की तलाश जारी है।

                                                                    पत्रिका की रिपोर्ट

पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पर संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में तिजारा फाटक ओवरब्रिज से मंगलवार शाम सवा 7 बजे एक प्राइवेट बस निकलती दिख रही है। तब यहाँ पीड़िता नहीं थी। बस गुजरने के बाद पीड़िता नजर आ रही थी। ऐसे में पुलिस को बस को लेकर संदेह है। इसकी जाँच शुरू कर दी गई है। इधर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अलवर एसपी और जेके लोन हॉस्पिटल के डॉक्टरों से तीन दिन में रिपोर्ट माँगी है।

एक अन्य घटना में राजस्थान के बाँसवाड़ा (Banswara) जिले के घाटोल क्षेत्र में सोमवार (9 जनवरी 2022) को दिल दहला देने वाली यह घटना सामने आई थी। व्यापारी ने दोपहर को जब दुकान का खोया हुआ सामान तलाशने के लिए दुकान के सीसीटीवी कैमरे खँगाले तो रात में पास ही निर्माणाधीन भवन में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ रेप (Rape) का वीडियो सामने आ गया। वीडियो देखते ही वो चौंक गया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के माँ-बाप, दोनों मजदूर हैं।

अवलोकन करें:-

राजस्थान : अजमेर में 100+ छात्राओं का बलात्कार: कांग्रेसियों और दरगाह के खादिमों की करतूत की सज़ा क

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान : अजमेर में 100+ छात्राओं का बलात्कार: कांग्रेसियों और दरगाह के खादिमों की करतूत की सज़ा क
राजस्थान : नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राजस्थान : नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े
नशे में धुत टीचर ने छात्राओं के सामने उतारे कपड़े (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)

वहीं, राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना इलाके में लंबे समय से गैंगरेप (Gangrape) की शिकार हो रही एक नाबालिग बच्ची ने समाज में बदनामी के डर से जहर खाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली थी। हाफिज और मनीष ने उसके साथ गैंगरेप कर उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए थे। बाद में आरोपितों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।