अनेकता में एकता का राग रागने वाली कांग्रेस का असली चेहरा उस नाजुक मोड़ पर सामने आया जब पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश में भी चुनाव हो रहे हैं, और ऐसे समय उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का मजाक उड़ाना कांग्रेस को बहुत भारी पड़ने वाला है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो राहुल और प्रियंका कांग्रेस को पाताललोक में पहुंचाकर ही चैन की बांसुरी बजाएंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व करते हुए खुद को ‘उत्तर प्रदेश की बेटी’ बताती हैं, लेकिन पंजाब में घुसने के बाद उनका नजरिया बदल जाता है। पंजाब में पहुँचकर उनके लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग बाहरी हो जाते हैं। वह उनके मजाक में साझेदार बन जाती हैं। पंजाब में जब कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ घृणा बढ़ाने वाली बात कर रहे थे, उन्हें प्रदेश से बाहर निकालने की बात कर रहे थे, तब प्रियंका गाँधी वाड्रा उनकी टिप्पणी का समर्थन करती नजर आईं।
15 फरवरी को चन्नी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी के साथ पंजाब के रोपड़ में एक रैली को संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान, चन्नी ने पंजाब में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाई और उन्हें राज्य से बाहर निकालने का आह्वान किया। दिलचस्प बात यह है कि जब वह उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ नफरत का प्रचार कर रहे थे, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी उनके बयान पर तालियाँ बजा रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने चन्नी की सराहना करते हुए कहा, “समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बाते नहीं कहना चाहती। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। जो लोग बाहर से आकर आपको पंजाबियत सिखाते हैं, उन्हें पंजाबियत क्या है ये सिखाएँ। पंजाब, पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएँगे। अपनी सरकार बनाओ। यहाँ कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरे ससुरालियों का गृह राज्य है।”
प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी अपने हाथ में माइक लेते हैं और कहते हैं, “प्रियंका पंजाबियाँ दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है।” चन्नी के इतना कहते ही वहाँ मौजूद लोग जो बोले सो निहाल के नारे लगाने लगते हैं। इस दौरान प्रियंका हँसती रहती हैं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं। फिर तालियाँ बजाती हैं। पंजाबी में ‘भइए’ एक अपमानजनक शब्द है। यह शब्द उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक गाली की तरह है।
अमित मालवीय ने साधा निशान
मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं…
ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर? pic.twitter.com/h6TtmvqgZQ
— Amit Malviya (@amitmalviya) February 16, 2022
सही कहा आपने
— Sukhendranath Goswami (@SukhendranathG) February 16, 2022
मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं…
ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर? pic.twitter.com/h6TtmvqgZQ
सही कहा आपने
— Sukhendranath Goswami (@SukhendranathG) February 16, 2022
No comments:
Post a Comment