मुनव्वर राणा का अरविन्द केजरीवाल पर आरोप (फाइल फोटो) |
हिंदुस्तान द्वारा 25 फरवरी को प्रकाशित इंटरव्यू में मुनव्वर राणा ने कहा, “कॉन्ग्रेस की सरकार को गिरा कर भाजपा को सत्ता में लाने में सबसे बड़ा हाथ अरविन्द केजरीवाल का ही है। अन्ना तमाशा इनकी ही मिली-जुली सरकार थी। बाद में केजरीवाल ने भाजपा को भी धोखा दे दिया। कुमार विश्वास का आरोप झूठ भी नहीं हो सकता। कुमार विश्वास और केजरीवाल काफी गहरे दोस्त रहे हैं। सत्ता के लिए केजरीवाल कुछ भी कर सकते हैं।”
#MunawwarRana ने #ArvindKejriwal पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सत्ता के लिए वो कुछ भी कर सकता है@DrKumarVishwas @vishvagaurav pic.twitter.com/1yuybUhv0l
— Hindustan (@Live_Hindustan) February 25, 2022
मुनव्वर राणा ने आगे कहा, “कुमार विश्वास आज कल मुझ से नाराज चल रहे हैं। मेरे बहुत ज्यादा ताल्लुकात फ़िलहाल उनसे नहीं हैं। कुमार विश्वास काफी सोच समझ कर बोलते हैं। देश तोड़ने की बातें तो आज कल मुहावरा जैसी बन चुकी हैं। आरोपों को जैसे बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जाता था, वैसा है नहीं।”
कुछ दिन पहले कुमार विश्वास ने अरविन्द केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाया था। उन्होंने केजरीवाल को खालिस्तान के खिलाफ बोलने की भी चुनौती दी थी। इन आरोपों के जवाब में केजरीवाल ने खुद को ‘स्वीट आतंकी‘ कहा था।
कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर जो आरोप लगाया था, वो नया नहीं है। अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें कपिल मिश्रा जैसे नामी-गिरामी लोग से लेकर आम कार्यकर्ता तक रहे हैं।
No comments:
Post a Comment