प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड की बेटी और शरजील इमाम की करीबी आफरीन फातिमा

नूपुर शर्मा की एक टिप्पणी को लेकर प्रयागराज में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा आजकल सुर्खियों में है। आफरीन के पिता जावेद के अवैध रूप से बने दो मंजिला बंगले को प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़काने के आरोप के बाद रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। दिल्ली के जेएनयू में पढ़ने वाली आफरीन फातिमा शाहीन बाग के साजिशकर्ताओं में से एक शरजील इमामल की करीबी हैं। आफरीन फातिमा पढ़ाई के साथ कई देश विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेती रही हैं। फातिमा ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन में भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। आफरीन फातिमा ने संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को निर्दोष बताते हुए लिखा था- रीविजिट अगेन एंड अगेन, फैसले को पढ़ें, बार-बार पढ़ें। इसे कभी नहीं भूलेंगे।

 इतना ही नहीं आफरीन फातिमा ने सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए कहा था कि उसने महसूस किया है कि न तो सरकार और न ही सुप्रीम कोर्ट मुस्लिमों के भरोसे के लायक है। 45 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकार के साथ ही उसने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी जहर उगला था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए आफरीन फातिमा ने कोर्ट का अपमान भी किया था। अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने को लेकर विवादित बयान देते हुए लोगों को भड़काने की भी कोशिश की थी। इसके साथ ही उसने कहा कि था आतंकवादी अफजल गुरु निर्दोष था और संसद पर हमले में उसका हाथ नहीं था। इस वीडियो से आपको उन लोगों को भी समझने में मदद मिलेगी जिन्हें ना को सरकार ना सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। देखिए वीडियो

Video Player
00:05
00:44

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ताजा विवाद के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स आफरीन फातिमा के बारे में चर्चा कर रहे हैं। आप भी देखिए…

No comments: