‘क्यों करते हो प्राइवेट पार्ट्स की पूजा’ : मौलवी इलियास ने फिर शिवलिंग का अपमान करके लगाए जोर-जोर ठहाके

ज्ञानवापी मुद्दे पर होने वाले टीवी शो में शिवलिंग का अपमान अब सामान्य होता जा रहा है। मौलवी इलियास शराफुद्दीन ने एक बार फिर से ऑन टीवी शिवलिंग को प्राइवेट पार्ट बताकर उसके पूजन पर सवाल खड़े किए हैं और हिंदुओं की भावना आहत करके ठहाके भी लगाए हैं।

जी न्यूज के ही एक शो में ठाकुर देवकी नंदन के साथ इलियास ने ज्ञानवापी के वीडियो लीक मामले में कहा, “क्यों कर रहे हो तुम लोग प्राइवेट पार्ट्स की पूजा। मैं ये पूछना चाहता हूँ कि क्यों कर रहे हो। वेदा-गीता के खिलाफ जाकर, श्रीराम श्रीकृष्णा के खिलाफ जाकर प्राइवेट पार्ट्स की पूजा क्यों कर रहे हो, तुम्हारा प्राइवेट पार्ट्स से क्या लेना-देना है।”
वीडियो में देख सकते हैं कि इलियास शिवलिंग को प्राइवेट पार्ट बता कर कितना खुश होता है और लगातार हँसता रहता है। थोड़ी देर में शांत होने के बाद इलियास दोबारा वही शब्द कहता है, “क्यों कर रहे हो प्राइवेट पार्ट्स की पूजा। क्यों लिंग और योनि की पूजा कर रहे हो। क्यों जहन्नुम में ले जा रहे हो बेचारे करोड़ों हिंदुओं को… श्रीराम और श्रीकृष्ण के रस्ते पर आओ। रावण और कंस का रास्ता छोड़ दो।”
जी न्यूज के शो से इलियास के बयान की क्लिप को काटकर अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा ने यूपी पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की माँग की है। सामान्य यूजर भी इसे शेयर करके पूछ रहे हैं कि जब नुपूर शर्मा पर कार्रवाई हो सकती है तो इस पर क्यों नहीं? वीडियो को शेयर करके ध्यान दिलाया जा रहा है कि किस प्रकार महादेव का अपमान करके भी इलियास राक्षसों वाली हँसी हँसता रहा और उसपर किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
इलियास की एक वीडियो पिछले दिनों भी सामने आई थी। उस समय उसने ताल ठोक के शो में बहस करते हुए कहा था, “हिंदुओं को मूर्तियों और पुरुषों के गुप्तांग की पूजा करने की आदत है।” शराफुद्दीन ने तर्क दिया था कि हिंदू ग्रंथों में उल्लेख किया गया है, “जो लोग मूर्तियों की पूजा करेंगे, उन्हें नरक में भेजा जाएगा। इसलिए हिंदुओं को मूर्ति, लिंग और पुरुषों के गुप्तांगों की पूजा नहीं करनी चाहिए।” इस वीडियो में भी शराफुद्दीन को हँसते हुए देखा गया था। शो के दौरान शराफुद्दीन ने हिंदू देवी देवताओं की पूजा करने वाले हिंदुओं को ‘बुद्धिहीन, अक्ल के अंधे’ कहा था और एक अन्य पैनलिस्ट को गाली भी दी थी, जिसके बाद चैनल को उसे शो के बीच से ही हटाना पड़ा था।
महंत योगेश पुरी ने शिवलिंग और हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मौलवी को शो के बीच में फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शराफुद्दीन की टिप्पणी से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है। महंत पुरी ने बहस के दौरान मौलवी से महंत ने कहा, “आपको शिवलिंग के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बारे में आप क्या जानते हैं? शिवलिंग पुरुष के गुप्तांग के समान नहीं है। इसका आपकी घटिया मानसिकता से कुछ भी लेना-देना नहीं है।” इसके बाद भी मौलवी हँसता रहा और कहा, “हिंदुओं को मानव अंगों की पूजा करना बंद कर देना चाहिए।” शो में अपने कुतर्कों को सही ठ​हराते हुए शराफुद्दीन ने आसाराम बापू का उदाहरण देते हुए कहा कि आसाराम बापू जैसे कितने लोगों ने आश्रम में कई महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। इसके बाद इस्लामिक स्कॉलर ने कर्नाटक के उडुपी में हिजाब पहनने वाली लड़कियों प्रशंसा करते हुए ‘हिजाब लाओ, बेटी बचाओ’ का नारा लगाया।
यही नहीं शराफुद्दीन ने हिंदू देवी देवताओं की पूजा करने वाले हिंदुओं को ‘बुद्धिहीन, अक्ल के अंधे’ कहा। उसने इस बार शिवलिंग की तुलना पत्थर से करते हुए कहा, “हिंदू लिंग और योनि की पूजा करके देश को बर्बाद कर रहे हैं।” उन्होंने इस दौरान अन्य पैनलिस्ट को गाली भी दी, जिसके बाद चैनल को उन्हें शो के बीच से ही हटाना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इलियास शराफुद्दीन की विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की करते हुए शो में पूछा क्या अब मौलवी के खिलाफ फतवा जारी किया जाएगा? हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों और हिंदू प्रथा का मजाक उड़ाने वाले शराफुद्दीन को नेटिज़न्स ने भी सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया।

No comments: