कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह के नाम पर जिस तरह सड़कों पर ड्रामा कर रहे हैं, वो किसी भी सभ्य लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून के सामने हर कोई बराबर है। लेकिन कांग्रेस सोनिया गांधी और उनके बच्चों को संविधान और देश से ऊपर समझते हैं। कांग्रेसियों की माने तो वे किसी के प्रति जवाबदेह नहीं है। ईडी की पूछताछ को आलाकमान की शान में गुस्ताखी मान रहे हैं। इसलिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। कांग्रेस नेता अजय कुमार के बाद अब कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया है। दरअसल, मोदी-योगी विरोध में कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन ही खोते जा रहे हैं।
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए राष्ट्रपति नहीं, बल्कि ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द इस्तेमाल करते सुना जा सकता है। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हिन्दुस्तान की राष्ट्रपति जी सबके लिए हैं। राष्ट्रपति जी नहीं राष्ट्रपत्नी जी, हिन्दुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।” जिस तरह ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द पर जोर दिया है, उससे लगता है कि कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए सोनिया गांधी राजमाता हैं, जो राष्ट्रपति से भी ऊपर हैं।
सोनिया गाँधी को राजमाता बनाते बनाते, राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी ' कहने लगे @adhirrcinc pic.twitter.com/uECNFdEChm
— Modi Bharosa (@ModiBharosa) July 27, 2022
अधीर रंजन चौधरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलना राष्ट्र और संवैधानिक पद का अपमान है। कई यूजर्स अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक ईडी की मार से कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए बदजुबानी कर रहे हैं।
@ombirlakota कांग्रेस नेता (अधिरंजन ?) द्वारा राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी संबोधित करना राष्ट्र एवं संवैधानिक पद का अपमान है शीघ्रातिशीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए
— Surendra Laad (@surendra_laad) July 27, 2022
ऐसी हरकतों की वजह से,इनको राष्ट्रपति भवन नही जाने दिया
— Shefali Tiwari (@shefalitiwari7) July 27, 2022
राष्ट्र के संवैधानिक एवं सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति #द्रौपदी_मुर्मू जी के लिए ऐसी अमर्यादित शब्दावली का
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तो राष्ट्रपति ही थीमाननीय राष्ट्रपति द्रौपदीजी राष्ट्रपत्नी
सदमा गहरा लगा pic.twitter.com/FOo9Su17O7
राष्ट्रपत्नी...
— 🔥🔥 DY 🔥🔥 (@_EnlightenedD) July 27, 2022
ये तो पप्पुओ की फौज है, सारे एक से बढ़कर एक हैं.. 🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/lxHAxXWhZB
ये पूरा नमूना ही है....😁😁😁
— Sanjay K (ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर) (@SanjayK45652183) July 28, 2022
कांग्रेसीओ का खोया मानसिक संतुलन राष्ट्रपति @rashtrapatibhvn जी को बोला राष्ट्रपतनी ।।
— Mohit Jaat ( जाट ) (@ChaudharyMohitG) July 27, 2022
भैया ED की मार देशद्रोहिओ ने खोया अपना हाल ।। https://t.co/Y4fHX91uBr
दिखाते हैं कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा। कांग्रेस की नजर में महिलाओं की क्या हैसियत है और वे किस तरह महिलाओं का अपमान करते हैं…
अजय कुमार का द्रौपदी मुर्मु को लेकर विवादित बयान
महिला विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है, यह कई बार साबित हो चुका है। कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दे रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार ने विवादित बयान दिया था। अजय कुमार ने कहा था कि द्रौपदी मुर्मु आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि देश की एक बुरी विचारधारा (इविल फिलॉसफी) का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें द्रौपदी मुर्मु को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है।
अजय सिंह ने पारुल साहू को कहा- टिकाऊ माल
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहु को टिकाऊ माल कहा।
अब कांग्रेस नेता अजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की प्रत्याशी पारुल साहू को कहा,"टिकाऊ माल"#Congress @JournalistVipin pic.twitter.com/kEkrG6ZQ60
— News24 (@news24tvchannel) October 24, 2020
यूथ कांग्रेस की महिला नेता का यौन शोषण
हाल ही में केरल में यूथ कांग्रेस की महिला नेता ने विंग के राष्ट्रीय सचिव को पत्र लिखकर एक कार्यकारी सदस्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पलक्कड़ में एक से तीन जुलाई तक यूथ कांग्रेस के तीन दिवसीय युवा चिंतन शिविर का आयोजना किया गया था। महिला नेता ने अपने पत्र में बताया था कि इस चिंतन शिविर में शराब के नशे में राज्य के कार्यकारी सदस्य विवेक नायर ने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। महिला नेता के पत्र के बाद विवेक नायर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि निलंबन का जो कारण बताया गया है, उसमें यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया गया था।
कांग्रेस के मंत्री-पुत्र ने किया रस्सियों से बांधकर रेप
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। शादी तो नहीं की, लेकिन उसे जबरन हनीमून पर ले गया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे बची तो रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।
कांग्रेस विधायक के बेटे ने नाबालिग से रेप कर बनाए अश्लील वीडियो
राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा पर नाबालिग से गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का आरोप लगा। दौसा में एक 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एमएलए के बेटे समेत 5 युवकों पर मामला दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एमएलए के बेटे और उसके दोस्तों ने होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर साढ़े 15 लाख रुपए व जेवरात ले लिए। इसके साथ धमकाया भी कि कानून हमारा कुछ नहीं कर सकता। परिजनों ने बताया कि पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है।
कांग्रेस के मंत्री धारीवाल ने कहा था, रेप में नंबर-1, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है
पिछले दिनों विधानसभा में ही वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल ने स्वीकारा था कि राजस्थान रेप के मामले में देशभर में नंबर वन है। इसके साथ ही धारीवाल ने शर्मनाक वक्तव्य भी जोड़ा कि क्या करें…राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। गोठवाल ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है। यहां आए दिन दुष्कर्म होते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार दुष्कर्म की घटनाओं पर काबू पाने में बिल्कुल विफल साबित रही है।
कमलनाथ के करीबी सज्जन ने लड़कियों पर दिया बेतुका बयान
कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सारी मर्यादाओं को तार-तार करते रहते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। 13 जनवरी, 2021 को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लड़कियों की बच्चे पैदा करने लायक उम्र 15 साल है। शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा।
इमरती देवी अब जलेबी बन गई हैं- सज्जन सिंह वर्मा
इसके पहले मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी नेता सज्जन सिंह ने एक विवादित बयान दिया। सज्जन सिंह ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरती देवी अब ‘जलेबी’ बन गई हैं। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (1998-2003) में कैबिनेट मंत्री रहे सज्जन सिंह के इस बयान से पार्टी की काफी फजीहत हुई।
कमलनाथ ने इमरती देवी को कहा आइटम
इसके पहले राहुल गांधी के करीबी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की महिला नेता इमरती के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है वह पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करती है। मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे के लिए प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने कहा, ‘सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं। यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’।
कमलनाथ ने महिलाओं को कहा सजावट का सामान
कमलनाथ ने इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया था। कमलनाथ महिलाओं को सजावट का सामान कहा था। दरअसल, पत्रकारों ने जब उनसे विधानसभा चुनाव में कम महिला प्रत्याशी उताने के बारे में सवाल पूछा तो, कमलनाथ ने कह दिया कि उन्होंने महिलाओं को सजावट और कोटे के आधार पर टिकट नहीं दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment