आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुजरात (Gujarat) पहुँचने से पहले पार्टी के दफ्तर में छापेमारी के दावे को अहमदाबाद पुलिस ने खारिज कर दिया है। अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार (12 सितंबर, 2022) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर पुलिस ने कोई रेड नहीं मारी।
उन्होंने लिखा, “रविवार (11 सितंबर, 2022) को आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद पुलिस रेड करने आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस द्वारा नहीं की गई है।”
कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड करने में आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है.
— Ahmedabad Police 👮♀️અમદાવાદ પોલીસ (@AhmedabadPolice) September 12, 2022
*इस प्रकार का कोई रेड अहमदाबाद शहर पुलिस के द्वारा करने में नहीं आई है*
Bhai cctv footage dikha de ... isse acha to ... police ko blackmail karta hai .... 2 take k AAPiye
— Slipshod (@sanjelii) September 12, 2022
केजरीवाल के रविवार (11 सितंबर 2022) शाम गुजरात पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर बताया कि ‘आप’ के दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने रेड डाली है। गढ़वी ने अपने ट्वीट में लिखा, “केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफ़िस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएँगे।” इसके बाद अपने नेता के ट्वीट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोल दिया।
उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। AAP के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।”
गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गयी है। “आप” के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 11, 2022
दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला
हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं https://t.co/GBu1ddoSIY
गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए तैयारियाँ तेज कर दी हैं। लगातार AAP के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल 12 और 13 सितंबर को अहमदाबाद के दौरे पर हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने झूठ का सहारा लिया हो। इससे पहले 29 अगस्त, 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में ‘विश्वास मत’ पेश किया था। इस दौरान भी उन्होंने अपने भाषण में कई गलत आँकड़ों और झूठे दावों के सहारे ये बताने की कोशिश की थी कि आने वाले समय में पार्टी का रुख कैसा रहने वाला है।

No comments:
Post a Comment