![]() |
सीवान में महावीरी शोभायात्रा पर मस्जिद से पुलिस के सामने पथराव (चित्र साभार- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट) |
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बड़हरिया थानाक्षेत्र का है। घटना के दिन यहाँ पुरानी बाजार इलाके में महावीरी शोभा यात्रा निकली थी। जब यह यात्रा मस्जिद के सामने से गुजरी तब किसी बात को ले कर मुस्लिम पक्ष से शोभा यात्रा में शामिल लोगों का विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग मस्जिद पर चढ़ कर पत्थरबाजी करने लगे। इस पथराव से अफरातरफी मच गई और कुछ लोग घायल हो गए। इस हमले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
BIG BREAKING: Stone pelting from mosque🕌 on "Hindu Mahaviri Akhara procession" in Bihar's Siwan, 18 people seriously injured (including 6 policemen who were shielding the procession). It is seen in the video that stones are being thrown from the mosque, women are also
— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) September 8, 2022
+ pic.twitter.com/z3DzGzzpas
बताया जा रहा है कि हमले के जवाब में शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भी खुद का बचाव करने के लिए पत्थर फेंके। इसी बीच पान की एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात काबू करने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने उन पर भी पत्थर फेंके। इस पत्थरबाजी के चलते 2 पुलिसकर्मियों के सिर फट गए। अब तक पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपित हिरासत में लेने की सूचना है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
#BiharNews: सीवान में महावीरी अखाड़ा के दौरान पथराव | भागलपुर में गार्ड की हत्या के बाद प्रदर्शन| pic.twitter.com/AYF3nfFZ9l
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) September 8, 2022
बड़हरिया थाने के प्रभारी प्रभाकर के मुताबिक, पथराव और आगजनी की घटना में शामिल लोगों की शिनाख्त करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पटना में भी पुलिस पर हमला
राजधानी पटना में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा | pic.twitter.com/P9IpfFu7qr
— News18 Bihar (@News18Bihar) September 9, 2022
No comments:
Post a Comment