पाकिस्तान के निश्तर अस्पताल की छत पर सैकड़ों लाशों का अंबार (प्रतीकात्मक चित्र)
पाकिस्तान के मुल्तान शहर में स्थित पंजाब निश्तार हॉस्पिटल की छत पर शवों का ढेर सामने आया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल की छत पर मिले सभी शवों में चीर-फाड़ की जा चुकी है। इन शवों से शरीर के अंग भी गायब हैं। जिनमें से कुछ शवों के सीने खुले हुए हैं। इससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि शवों से हृदय व अन्य अंग निकाले गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में पंजाब निश्तार हॉस्पिटल की छत पर मिले इन शवों की संख्या 500 के आसपास बताई जा रही है। ये शव किसके हैं और हॉस्पिटल की छत पर क्यों रखे गए थे, इस बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालाँकि, ऐसा कहा जा रहा है कि या तो इन शवों का उपयोग मानव अंगों की तस्करी के लिए किया जा रहा था या फिर इन पर चिकित्सा प्रयोग किया गया होगा।
पंजाब निश्तार हॉस्पिटल की छत पर मिले इन शवों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि, ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है, क्योंकि दृश्य काफी भयावह हैं।
Pakistan: 500 abandoned dead bodies were recovered from Punjab province's Nishtar Hospital.
— Parvez Iqbal (@PervezIqbal_) October 14, 2022
Many corpses had their chests ripped open and their organs removed, & the big size pants of the corpses indicate that they were Baloch people.#BalochGenocide pic.twitter.com/gzWh5L5YmI
It's approx 200 not 500
— V!V€I€ (@Vivekk303) October 14, 2022
Pakistan SHOCKED! Over 200 dead bodies found on hospital's roof in Punjab https://t.co/R1qgvSz3KD
इस मामले में, पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने पंजाब निश्तार हॉस्पिटल का दौरा किया है। इस दौरे में उन्होंने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने का आदेश देते हुए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले की जाँच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
वहीं, मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने शव को गलत तरीके से रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। इस मामले की जाँच के लिए दक्षिण पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव साकिब जफर ने विशेष स्वास्थ्य विभाग के सचिव की अध्यक्षता में 6 सदस्यों की टीम गठित कर, तीन दिन के अंदर जाँच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
हॉस्पिटल में करीब 500 शव मिलने के इस मामले में निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने कहा है कि यूनिवर्सिटी के छात्र इन शवों का उपयोग चिकित्सा प्रयोगों के लिए कर रहे थे। इन सभी शवों पर चिकित्सा प्रयोग पहले ही किया जा चुका है। इन शवों से हड्डियों और खोपड़ी को निकालकर आगे के प्रयोग के लिए छत पर रखा गया था।

No comments:
Post a Comment