बक्सर में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष राम चरित मानस का मौन पाठ करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे। चौसा में किसानों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पूरी रात यही बैठकर रखा मौन व्रत। बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान का विरोध pic.twitter.com/vmBxgWxhw8
— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) January 14, 2023
रात भर अंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे अश्विनी चौबे ज्यादातर समय रामचरितमानस का पाठ करते नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर धरना समाप्त करने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरे बक्सर के किसानों पर बिहार सरकार द्वारा हुए सुनियोजित हिंसा व अत्याचार के विरोध में मेरा मौन धरना आज 12 बजे समाप्त होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम बिहार सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें।”
मेरे बक्सर के किसानों पर बिहार सरकार द्वारा हुए सुनियोजित हिंसा व अत्याचार के विरोध में मेरा मौन धरना आज 12 बजे समाप्त होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम बिहार सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे।@ANI @aajtak @PTI_News @pankajjha_ @Republic_Bharat @ABPNews @ZeeNews pic.twitter.com/RqjTx4OO9Y
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) January 14, 2023
इससे पहले चौसा में पीड़ितों का हाल जानने बक्सर पहुँचे बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी अश्विनी चौबे से मिले। दूसरी ओर चौसा की घटना को लेकर बक्सर भाजपा यूनिट ने भी धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पाँच सूत्रीय माँगों वाला ज्ञापन सौंपा।
किसान आंदोलन के समर्थन में मौन धरना पर बैठे श्री अश्विनी चौबे से विमर्श करते हुए । pic.twitter.com/3vShU84anv
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 13, 2023
No comments:
Post a Comment