IPS डी रूपा और IAS रोहिणी सिंदूरी का तबादला (फोटो साभार: NEWS9 live)
कर्नाटक के अधिकारियों के बीच एक मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। असल में IPS अधिकारी रूपा दिवाकर मौदगिल ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंदूरी की कुछ तस्वीरें जारी करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने 3 पुरुष IAS अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी हैं। साथ ही उन्होंने IAS अधिकारी पर कई आरोप भी लगाए। वहीं रोहिणी का कहना है कि रूपा उन्हें बदनाम करने के लिए अभियान चला रही हैं और झूठे आरोप लगा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।
सोशल मीडिया में एक-दूसरे से उलझने वालीं कर्नाटक की महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी डी रूपा मौदगिल और आईएएस (IAS) अधिकारी रोहिणी सिंदूरी का तबादला कर दिया गया है। दोनों को नई तैनाती फिलहाल नहीं दी गई है। रूपा मौदगिल के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी ट्रांसफर किए जाने की खबर है।
सीनियर IPS Roopa @d_roopa_ips के सनसनीखेज आरोप:
— Abhishek Anand Journalist 🇮🇳 (@TweetAbhishekA) February 20, 2023
-IPS Roopa ने IAS Rohini की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कीं.
-कहा- IAS Rohini खुद अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें सीनियर अफसरों को भेजती हैं.
-IAS Rohini ने बदनाम करने की कोशिश बताया. कानूनी कार्रवाई की बात कही. pic.twitter.com/UBrv2OzpZD
मतलब औरतों का ये अचूक हथियार पद की गरिमा से भी ऊपर रहा है! क्या यहां भी महिला अबला महिला रही? 🤔
— Yógèsh™ | ॐ | 🇮🇳 (@YogesVashist) February 20, 2023
रूपा मौदगिल ने रोहिणी सिंदूरी की कुछ तस्वीरें जारी करते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने 3 पुरुष IAS अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी हैं। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जवाब में रोहिणी ने रूपा को मानसिक बीमार बताया था। दोनों महिला नौकरशाहों के इस रवैए पर राज्य के गृह मंत्री ने अरागा ज्ञानेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
रूपा ने रोहिणी की 7 तस्वीरें अपने फेसबुक हैंडल से जारी कीं और कहा कि 2021-22 में सिंदूरी ने इन्हें IAS अधिकारियों के साथ साझा किया था। उन्होंने पूछा कि तीन-तीन अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजे जाने का क्या मतलब है? साथ ही कहा कि इस कारण ये मामला अब व्यक्तिगत नहीं रह गया है।
रूपा ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह से आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करना गलत है। उन्होंने कहा कि बिना कोई सहानुभूति दिखाए रोहिणी सिंदूरी के खिलाफ जाँच की जानी चाहिए। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि मैसूर डीसी हेरिटेज बिल्डिंग ‘सन्निधि’ में वक स्विमिंग पूल बनाने बनवाने को लेकर उनके खिलाफ जाँच शुरू करने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जाँच में गड़बड़ियाँ पाए जाने के बावजूद उन पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई।
19 आरोपों में एक यह भी है कि IAS अधिकारी रोहिणी सिंदूरी ने लैंड रिकॉर्ड और सर्वे डिपार्टमेंट से सूचनाएँ लेकर रेस्ट एस्टेट के कारोबार में लगे अपने परिवार वालों की मदद की। साथ ही ज़्यादा बिल दिखाने के मामले में उनके खिलाफ लोकायुक्त शिकायत भी है। केआर नगर के जेडीएस विधायक एसआर महेश की रोहिणी के साथ झड़प हुई थी और वो विधानसभा में मामले को उठाते रहे हैं। उन्होंने सिंदूरी के खिलाफ कुछ दस्तावेज भी राज्य सरकार को सौंपे जाने की बात बताई थी।
ये क्या आम लोगो के मसले सुलझाएंगे
— Bharadwaj ji (@DarogaaJi) February 21, 2023
इनके खुद के लफड़े इतने है
IPS अधिकारी रूपा दिवाकर मौदगिल का कहना है कि साथी अधिकारियों के साथ भी रोहिणी सिंदूरी की कई बार झड़प हो चुकी है। मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन कमिश्नर शिल्पा नाग के साथ उनकी झड़प हुई थी। शिल्पा ने रोहिणी पर अपमान करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया था। चामराजनगर अस्पताल में कोरोना महामारी के दौरान 24 लोगों की मौत को भी उन्होंने रूपा से जोड़ते हुए पर्याप्त ऑक्सीजन ट्रांसफर न किए जाने का आरोप लगाया।
Good. Should be a lesson for catfights on SM.
— Shining Star 🇮🇳 (@ShineHamesha) February 21, 2023
Where are the private photos
— Ram Manohar (@RamManohar1973) February 21, 2023
अब दोनों का तबादला कर दिया गया है। डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक थीं। वहीं, रोहिणी के पास हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी थी। सोशल मीडिया में दोनों का झगड़ा इतना चर्चित हो गया था कि नेटिजन्स ये तक कहने लगे थे कि जब इनके खुद के लफड़े इतने हैं तो ये आम लोगों के मसले कैसे सुलझाएँगे।

No comments:
Post a Comment