![]() |
| कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने ममता बनर्जी के विरोध सिर मुंडवाया (चित्र साभार- न्यूज़ 24) |
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को छूटते ही बागची ने कहा, “जब तक मैं ममता बनर्जी की सरकार नहीं गिरा दूँगा, तब तक बाल नहीं रखूँगा। मैं ममता बनर्जी की रातों की नींद उड़ा दूँगा।” कौस्तव बागची के मुताबिक, अगर ममता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी से माफी माँगेंगी, तभी वह माफी के बारे में सोचेंगे। मुंडन करवाते कौस्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कौस्तव बागची पर आरोप है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी दीपक कुमार घोष द्वारा लिखित पुस्तक ‘ममता बंद्योपाध्याय के जेमोन देखछि’ के हवाले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निजी जीवन के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान को उनकी गिरफ्तारी की वजह बताई जा रही है। कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने कौस्तव की गिरफ्तारी पर ममता सरकार की निंदा की।
#WATCH: কৌস্তভ পর্বে তৃণমূলে বিভেদ? এমনই খবর রাজনৈতিক মহলের তরফে। অন্যদিকে আদালতে কৌস্তভের তরফে সওয়াল বিকাশরঞ্জন ভট্টাচার্যের।
— TV9 Bangla (@Tv9_Bangla) March 5, 2023
দেখুন: https://t.co/jalUQMOcQZ#KaustavBagchi | @INCIndia pic.twitter.com/7iJ65yDNzy
कौस्तव का दावा था कि 189 पन्नों की किताब में चॉकलेट सैंडविच खाकर अनशन करने से लेकर ममता बनर्जी के काफी पारिवारिक मुद्दे हैं, जिनका खुलासा होने पर जनता उन्हें पहचान जाएगी। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मार्च 4 की सुबह बैरकपुर से कौस्तव बागची को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

No comments:
Post a Comment