रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला था, जिसे खँगालने के बाद कई सूचनाएँ मिलीं। लेकिन, इस फोन में कोई सिम कार्ड नहीं मिला। इसे पहले ही निकाल लिया गया था। इसे अंतिम बार गुरुवार (30 मार्च, 2023) को प्रयोग में लाया गया था। अब पुलिस शाहरुख़ सैफ के संपर्कों को तलाश रही है, ताकि उसे जल्द से लड़ दबोचा जा सके। पुलिस पहले ही कह चुकी है कि इस मामले का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।
इस मामले की आतंकी एंगल से भी जाँच की जा रही है। NIA ने भी इस मामले में शुरुआती जाँच शुरू कर दी है। ये घटना अलपुझा-कन्नूर एक्सप्रेस की है। मरने वालों में एक 2 साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है। 9 घायलों में से 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि आरोपित लाल कपड़ों में था और उसके पास दाढ़ी थी। वो इस अपराध को अंजाम देने के लिए D2 कपार्टमेन्ट से D1 कम्पार्टमेंट में आया था।
#KeralaPolice, which on Monday first released the picture of the suspect who ignited a blaze inside a moving Kannur-bound train on Sunday night, leading to several fatalities, has now identified him as labourer from Noida resident Shahrukh Saif, sources said. https://t.co/iLkmkwRLH4
— IANS (@ians_india) April 3, 2023
अवलोकन करें:-
इस घटना के तुरंत बाद लोगों ने ट्रेन की चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया। उस समय अँधेरा था, जिसका फायदा उठा कर शाहरुख़ सैफ भाग खड़ा हुआ। घटनास्थल से एक बैग और फोन मिले थे। बैग में एक कागज पर तिरुवनंतपुरम और कन्याकुमारी के कुछ जगहों के नाम थे। कपड़े, चश्मा और पेट्रोल की एक बोतल भी मिली थी। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इस घटना की निंदा की है। केरल की भाजपा यूनिट ने इसे देशद्रोहियों की करतूत बताया है।


No comments:
Post a Comment