Showing posts with label Kozhikode. Show all posts
Showing posts with label Kozhikode. Show all posts

ट्रेन में आग लगाने वाला निकला शाहरुख़ सैफ, केरल में मजदूरी करता था: बैग से मिले कई जगहों के बारे में नोट्स

केरल में ट्रेन में आग लगाने वाले की पहचान शाहरुख़ सैफ के रूप में हुई है, जो नोएडा का रहने वाला है। वो बतौर मजदूर केरल में काम करता था। पुलिस ने उसका स्केच भी जारी किया है। उसने मामूली कहासुनी के बाद ट्रेन में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 8 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में एक गवाह रजाक है, जिसकी निशानदेही पर एलथूर पुलिस थाने में उसका स्केच तैयार करवाया गया।

रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला था, जिसे खँगालने के बाद कई सूचनाएँ मिलीं। लेकिन, इस फोन में कोई सिम कार्ड नहीं मिला। इसे पहले ही निकाल लिया गया था। इसे अंतिम बार गुरुवार (30 मार्च, 2023) को प्रयोग में लाया गया था। अब पुलिस शाहरुख़ सैफ के संपर्कों को तलाश रही है, ताकि उसे जल्द से लड़ दबोचा जा सके। पुलिस पहले ही कह चुकी है कि इस मामले का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।

इस मामले की आतंकी एंगल से भी जाँच की जा रही है। NIA ने भी इस मामले में शुरुआती जाँच शुरू कर दी है। ये घटना अलपुझा-कन्नूर एक्सप्रेस की है। मरने वालों में एक 2 साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है। 9 घायलों में से 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि आरोपित लाल कपड़ों में था और उसके पास दाढ़ी थी। वो इस अपराध को अंजाम देने के लिए D2 कपार्टमेन्ट से D1 कम्पार्टमेंट में आया था।

अवलोकन करें:-

केरल में गोधरा की भांति पेट्रोल छिड़क चलती ट्रेन में लगा दी आग, फिर कूद कर बाइक से भागा : 3 मौतें, 8 का

इस घटना के तुरंत बाद लोगों ने ट्रेन की चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया। उस समय अँधेरा था, जिसका फायदा उठा कर शाहरुख़ सैफ भाग खड़ा हुआ। घटनास्थल से एक बैग और फोन मिले थे। बैग में एक कागज पर तिरुवनंतपुरम और कन्याकुमारी के कुछ जगहों के नाम थे। कपड़े, चश्मा और पेट्रोल की एक बोतल भी मिली थी। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इस घटना की निंदा की है। केरल की भाजपा यूनिट ने इसे देशद्रोहियों की करतूत बताया है।

केरल में गोधरा की भांति पेट्रोल छिड़क चलती ट्रेन में लगा दी आग, फिर कूद कर बाइक से भागा : 3 मौतें, 8 का चल रहा इलाज…

केरल के कोझिकोड में एक व्यक्ति ने ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 8 अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। मृतकों के शव ट्रेन की पटरी में पाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपित व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया। हालाँकि, इसमें आतंकी एंगल होने की संभावना भी नजर आ रही है। घटना रविवार (2 अप्रैल, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर अलप्पुझा-कन्नूर एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन कोझिकोड शहर को क्रॉस कर कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुँची थी। इसी दौरान दो लोगों के बीच ट्रेन में चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। तभी एक व्यक्ति ने अन्य यात्रियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके चलते यात्रियों ने चेन पुलिंग करते हुए ट्रेन को रोका। ट्रेन के रुकते ही आरोपित मौके से फरार हो गया। बाद में यात्रियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

घटना के बाद जब ट्रेन कुन्नूर स्टेशन पहुँची तो यात्रियों ने पुलिस को दो लोगों के लापता होने की खबर दी। इसके बाद पुलिस ने जाँच करते हुए इलाथुर स्टेशन पर तीन शव बरामद किए हैं। मृतकों में एक महिला और एक 2 साल की बच्ची शामिल है। पुलिस ने संदेह जताया है कि तीनों मृतक आग देखकर डर गए होंगे और भागने की कोशिश में ट्रेन से गिर गए।

इस हादसे को लेकर ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा है कि कोरोपुझा नदी के पुल पर ट्रेन रुकते ही एक व्यक्ति उससे कूद गया। इसके बाद वहाँ खड़ी एक बाइक पर सवार होकर भाग गया। फिलहाल पुलिस को घटना के पास स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है। इस फुटेज के सहारे पुलिस आरोपित व्यक्ति की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को संदेह है कि इस हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

घटना स्थल के पास ट्रेन की पटरी से पुलिस को एक बैग भी मिला है। इस बैग में पेट्रोल से भरी हुई एक बोतल और दो मोबाइल मिले हैं। फोरेंसिक टीम इन सभी सामानों की जाँच कर रही है। घटना स्थल के पास से मिले इन संदिग्ध वस्तुओं को लेकर पुलिस ने कहा है कि सभी एंगल से जाँच की है रही है। आतंकी एंगल को लेकर भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है। ऐसे में इस घटना में आतंकी एंगल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित का स्केच भी तैयार करवा लिया है और लोगों से अपील की गई है कि उक्त व्यक्ति कहीं देखे तो सीधे पुलिस को सूचित किया जाए। एक संदिग्ध बैग के मिलने से बाद से आतंकी एंगल से भी जाँच की जा रही है।