अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ मुस्लिमों का हुआ जुटान (फोटो साभार: दिव्य भास्कर)
गुजरात के जूनागढ़ में ऊपरकोट किले के आसपास के इलाकों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। शुक्रवार (26 मई 2023) को शुरू हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान 27 मई की सुबह तक जारी रहा। इस दौरान कई अवैध मंदिरों, मजारों और दरगाहों को ध्वस्त किया गया। लेकिन स्थानीय मुस्लिम इसे मजहबी रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। इस कड़ी में एक बैठक कर तय किया गया कि मुस्लिम समाज के 8 नेता ऊपरकोट का दौरा कर तोड़े गए मजहबी जगहों का मुआयना करेंगे।
दिव्य भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई के बाद नरसिंह विद्या मंदिर में मुस्लिम समुदाय की एक बैठक हुई। जूनागढ़ नगर निगम के नगरसेवक (Corporator) वहाबभाई कुरैशी ने समाज के लोगों को अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद नरसिंह विद्या मंदिर के मैदान में मुस्लिम तबके की बैठक बुलाई गई।
26 मई की रात तकरीबन 2 बजे जूनागढ़ के नगरसेवकों अदरेमान भाई पंजा, आसिफ साँड, वहाब भाई कुरैशी के साथ भारी संख्या में मुस्लिम स्कूल परिसर में पहुँचे। इनमें स्थानीय मौलवी, मुफ्ती और मौलाना भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि 1500-2000 की संख्या में पहुँचे लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई भी प्रभावित करने की कोशिश की। लेकिन गुजरात पुलिस पहले से ही तैयार थी। प्रशासन ने भारी पुलिस बलों की तैनाती के बीच अपना अभियान जारी रखा।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नरसिंह विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित मीटिंग में बैठक के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने ऊपरकोट जाकर जायजा लेने का निश्चय किया। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन से इजाजत भी माँगी गई। प्रशासन ने उनका निवेदन स्वीकार कर लिया है। डीएसपी हितेश धाँधल्या के अनुसार एसडीएम से चर्चा के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को ऊपरकोट जाने का समय दिया जाएगा।
178 मजारों के साथ 11 मंदिरों पर भी हुई कार्रवाई
द्वारिका के बाद अब बारी जूनागढ़ की.
— Janak Dave (@dave_janak) May 27, 2023
कल रात से चल रहा है अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र.
अबतक 176 मज़ारे,और कुछ और धार्मिक स्थल ध्वस्त.
मज़ारे टूटने से स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेरा.
हालाँकि पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के चलते फ़िलहाल शांति बनी हुई है.@sanghaviharsh @dgpgujarat… pic.twitter.com/simVdV2jde
कुछ दिनों पहले एक सवाल मुस्लिम
— 🇮🇳#1 कट्टरहिंदूराष्ट्रभक्त #🇮🇳 (@aaamitsharma26) May 28, 2023
बुद्धिजीवीयो से पूछा था....?????
मजाल हैं जो कोई उत्तरआकर दे दे...
सवाल था क्या कुरान में कब्रिस्तान के अलावा मजार या लाश को दफनाना जायज है?????
सवाल के जवाब का मौलवियो,दादीवाले फतवावालो के लिए खुलाहै अभीतक
जवाब का इंतजार रहेगा
जहर मत उगलना

No comments:
Post a Comment