साभार- Kenyan News Today
हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक मौलवी की खबर सुर्खियाँ बनी हुई हैं। मौलवी का नाम शेख मोहम्मद मुटम्बा है, जो युगांडा की मस्जिद के इमाम हैं। खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि निकाह के बाद मौलवी की बीवी मर्द निकली। वायरल वीडियो में खुद मौलवी दावा कर रहे हैं कि उनकी बीवी उन्हें कपड़े नहीं उतारने देती थी। वायरल न्यूज़ के मुताबिक मौलवी ने अपने जीवन को नर्क बताते हुए दावा किया कि उन्होंने दहेज़ में अपनी बीवी के घर वालों को दहेज़ भी दिया था।
न्यूज़ 18 ने गुरुवार (24 अगस्त 2023) को यह खबर प्रकाशित की है।
न्यूज 18 की खबर: फोटो ऑरिजनल निकाल लिए, खबर में चूक गएखबर के मुताबिक मौलवी शेख मोहम्मद मुटम्बा ने अपने रिश्तेदारों द्वारा बताई लड़की से निकाह किया। तब 27 वर्ष के शेख एक मस्जिद में मौलवी थे। दहेज़ में उन्होंने लड़की के घर वालों को चीनी की 2 बोरियाँ, 2 बकरियाँ, 1 कुरान और 1 पेटी नमक दिया था। निकाह के कई दिनों तक मौलवी की बीवी ने उन्हें कपड़े उतारने नहीं दिया। हालाँकि मौलवी इसे अपनी बीवी द्वारा शर्माना समझते रहे।
2 हफ्ते बाद मौलवी की बीवी एक घर में TV की चोरी करते हुए पकड़ी गई। तब पुलिस ने अरोपिता की तलाशी ली। इसी तलाशी के दौरान यह खुलासा हुआ कि मौलवी की बीवी असल में मर्द है। मौलवी से बात करने के लिए वह औरतों की आवाज निकालती थी।
पुलिस को अरोपिता ने यह भी बताया कि उनका इरादा मौलवी को लूट कर भागने का था। इस खुलासे के बाद मौलवी का निकाह करवाने वाले रिश्तेदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
ज़ी न्यूज की खबर का स्क्रीनशॉटZ न्यूज़ ने भी 24 अगस्त को ही यह खबर प्रकाशित की है।
No comments:
Post a Comment