Showing posts with label #Uganda. Show all posts
Showing posts with label #Uganda. Show all posts

WHO की ‘इंटरनेशनल वॉर्निंग’: इबोला वायरस का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन बरपा रहा कहर, कांगो-युगांडा से लेकर केन्या तक अलर्ट

                                                                                                                             साभार - आज तक
कांगो में इबोला वायरस तेजी से कहर बरपा रहा है। यहाँ इस वायरस के चलते करीब 80 लोगों की मौत हुई है और इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी सतर्क हो गया है। WHO ने इसे इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। हालाँकि, WHO का कहना है कि अभी यह महामारी की श्रेणी में नहीं है।

यह बीमारी बंडिबुग्यो स्ट्रेन से फैल रही है, जो बेहद खतरनाक मानी जाती है और शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।

कांगो में सबसे ज्यादा असर, सैकड़ों केस सामने आए

कांगो के इतुरी प्रांत के बुनिया, रवामपारा और मोंगब्वालू जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहाँ करीब 80 संदिग्ध मौतें और 246 से ज्यादा संदिग्ध केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 8 मामलों की लैब में पुष्टि हुई है। अफ्रीका CDC के अनुसार, कुल मौतों की संख्या 87 तक पहुँच गई है और संक्रमण अब समुदाय के भीतर फैल रहा है, जिससे रोकथाम मुश्किल हो रही है।

बुनीया में लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी जीन मार्क असिम्वे ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार लोगों की मौत हो रही है। कई बार एक ही दिन में दो-तीन या उससे अधिक लोगों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रकोप एक नर्स के मामले से शुरू हुआ और धीरे-धीरे कई इलाकों में फैल गया। मोंगब्वालू में सक्रिय केस ज्यादा होने से ट्रैकिंग और इलाज की प्रक्रिया और कठिन हो गई है।

हालात तब और चुनौतीपूर्ण हो गए जब पड़ोसी देश युगांडा में भी एक मामला सामने आया, जहाँ संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हालाँकि सरकारें और स्वास्थ्य एजेंसियाँ स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी बढ़ाकर इसे रोकने की कोशिश कर रही हैं।

अफ्रीका की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि यह बीमारी युगांडा और दक्षिण सूडान तक फैल सकती है। वहीं, क्षेत्र में लोगों की लगातार आवाजाही को देखते हुए केन्या ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

युगांडा : एक दिन में 7 निकाह, 100 बच्चे पैदा करने के लिए खोज रहा और बीवी: अब्बा की 4, दादा की 5, परदादा की थी 6 बीवियाँ

                         बीवियों के साथ हबीब नसिकोनेने (फोटो साभार: FB/ Caleb Canaan)
अफ्रीकी देश युगांडा में रहने वाले हबीब एनसिकोनेने नामक व्यक्ति ने एक दिन में 7 महिलाओं से निकाह करके सनसनी मची दी है। 43 साल की उम्र पार कर चुके हबीब ने कहा है कि वह आगे और भी निकाह करेगा। उसका लक्ष्य 100 बच्चे पैदा करना है। हबीब के गाँव वालों का कहना है कि 7 शादियों के चलते उनके गाँव का नाम रोशन हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हबीब ने ये सभी निकाह 10 सितंबर को की है। वह इस निकाह से बहुत खुश है। हबीब का कहना है कि उसके परिवार में बहुत कम लोग हैं। इसलिए वह कई बच्चे पैदा कर अपने परिवार को बड़ा करना चाहता है। उसने आगे कहा कि वह अब भी जवान है और अल्लाह ने चाहा तो वह आगे और निकाह करेगा।

हबीब पेशे से बिजनेसमैन और पारंपरिक चिकित्सक हैं। निकाह की तैयारियों के दौरान हबीब ने अपनी होने वाली सभी बीवियों को नई कारें और उनके अम्मी-अब्बू को कई गिफ्ट दिए। इनमें से दो बीवियों आपस में सगी बहनें हैं। उनके माता-पिता को गिफ्ट में मोटरसाइकिल दी। निकाह के कार्यक्रम में 40 बड़ी कारों और 30 मोटरसाइकिलों के साथ सातों लड़कियाँ पहुँची थीं।

 दिलचस्प बात यह है कि यह हबीब की पहली शादी नहीं है। 7 साल पहले उसने मुसानियुसा नामक लड़की से शादी की थी। इस कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि उसे भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई 7 शादियाँ कर रहा है। वह पहली बार इस तरह का कार्यक्रम देख रहा है। वहीं इस दौरान हबीब ने कहा कि उसकी बीवियाँ एक-दूसरे से ईर्ष्या नहीं रखती हैं।

युगांडा में बहुविवाह की प्रथा है। हबीब के पिता हज अब्दुल सेमकुला ने कहा, “मेरे दादा ने 6 निकाह किए थे। मेरे अब्बू ने 5 निकाह थे और मेरी खुद की 4 बीवियाँ हैं, जो एक ही घर में रहती हैं।” ऐसा कहा जा रहा है कि हबीब नसिकोनेने ने एक साथ 7 शादियाँ कर युगांडा में नया रिकॉर्ड बनाया है।

यूगांडा : मौलवी का ‘मर्द बीवी’ से हुआ निकाह, 2 हफ्ते तक रात को कपड़े नहीं उतारने दिए … मासिक धर्म का बहाना

                                                                                                    साभार- Kenyan News Today
हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक मौलवी की खबर सुर्खियाँ बनी हुई हैं। मौलवी का नाम शेख मोहम्मद मुटम्बा है, जो युगांडा की मस्जिद के इमाम हैं। खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि निकाह के बाद मौलवी की बीवी मर्द निकली। वायरल वीडियो में खुद मौलवी दावा कर रहे हैं कि उनकी बीवी उन्हें कपड़े नहीं उतारने देती थी। वायरल न्यूज़ के मुताबिक मौलवी ने अपने जीवन को नर्क बताते हुए दावा किया कि उन्होंने दहेज़ में अपनी बीवी के घर वालों को दहेज़ भी दिया था।

न्यूज़ 18 ने गुरुवार (24 अगस्त 2023) को यह खबर प्रकाशित की है।

                        न्यूज 18 की खबर: फोटो ऑरिजनल निकाल लिए, खबर में चूक गए

खबर के मुताबिक मौलवी शेख मोहम्मद मुटम्बा ने अपने रिश्तेदारों द्वारा बताई लड़की से निकाह किया। तब 27 वर्ष के शेख एक मस्जिद में मौलवी थे। दहेज़ में उन्होंने लड़की के घर वालों को चीनी की 2 बोरियाँ, 2 बकरियाँ, 1 कुरान और 1 पेटी नमक दिया था। निकाह के कई दिनों तक मौलवी की बीवी ने उन्हें कपड़े उतारने नहीं दिया। हालाँकि मौलवी इसे अपनी बीवी द्वारा शर्माना समझते रहे।

2 हफ्ते बाद मौलवी की बीवी एक घर में TV की चोरी करते हुए पकड़ी गई। तब पुलिस ने अरोपिता की तलाशी ली। इसी तलाशी के दौरान यह खुलासा हुआ कि मौलवी की बीवी असल में मर्द है। मौलवी से बात करने के लिए वह औरतों की आवाज निकालती थी।

पुलिस को अरोपिता ने यह भी बताया कि उनका इरादा मौलवी को लूट कर भागने का था। इस खुलासे के बाद मौलवी का निकाह करवाने वाले रिश्तेदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

                                           ज़ी न्यूज की खबर का स्क्रीनशॉट

Z न्यूज़ ने भी 24 अगस्त को ही यह खबर प्रकाशित की है।

मौलवी की मर्द बीवी: क्या है सच्चाई

ऑपइंडिया ने जब इस मामले की पड़ताल की तो यह घटना 3 साल पुरानी निकली। 15 जनवरी 2020 को इस घटना को डेली मेल ने प्रकाशित किया था। डेली मेल की इसी रिपोर्ट के अनुसार बीवी के मर्द निकलने के बाद मौलवी को भी मस्जिद के इमाम के पद से सस्पेंड कर दिया गया था।
इस खबर के मूल सोर्स के तौर पर डेली मॉनिटर न्यूज़ पेपर को बताया गया था। बताया गया कि निकाह के बाद मौलवी शेख मोहम्मद मुटम्बा की बीवी ने लगातार हिजाब पहना। मौलवी निकाह के बाद 2 हफ्ते तक अपनी बीवी का चेहरा भी नहीं देख पाए। बीवी की पोल खुलने के बाद मौलवी ने उससे तलाक ले लिया था।
ऑपइंडिया ने भी इस खबर को 2020 में प्रकाशित किया था। तब यह बताया गया था कि मौलवी को उसकी बीवी ने निकाह के बाद हमबिस्तरी से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उसने मासिक धर्म के होने का बहाना बनाया था।