राजस्थान शर्मनाक पेशाब कांड: गहलोत सरकार के कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने दलित से जूते चटवाए

राजस्थान में अभी तक तो दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म, दलितों के खिलाफ आपराधिक कृत्य के मामले ही सामने आ रहे थे। लेकिन अब दलित के खिलाफ एक ऐसा शर्मनाक कृत्य सामने आया है, जिससे मानवता भी शर्मसार हो जाएगी। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि यह अमानवीय कृत्य करने वाला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस का ही विधायक है। इस कांग्रेसी विधायक ने न सिर्फ जमीन के विवाद में
एक दलित का अपहरण करवाकर उसकी जीभ से अपने जूते चटवाए, बल्कि उसकी शह पर डिप्टी एसपी ने दलित के मुंह पर पेशाब तक कर दिया। जिस पुलिस को दलित की रक्षक बनना था, वो कांग्रेस विधायक की दरबारी बनकर भक्षक की भूमिका निभाने लगी। इतना ही नहीं इस दुष्कृत्य के बाद पुलिस ने दलित की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की और इसके लिए उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

 कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा पर जीभ से जूते चटवाने का आरोप

कांग्रेस की गहलोत सरकार का यह मामला कहीं सुदूर गांव-धाणी का नहीं है, बल्कि जयपुर जिले का ही है। यहां के जमवारामगढ़ इलाके में एक दलित ने आरोप लगाया कि उसका अपहरण करके उसे पीटा गया। यहां तक कि नेता के इशारे पर डिप्टी एसपी शिवकुमार भारद्वाज ने उसके मुंह पर पेशाब तक कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने उनसे जूते चटवाए। कोर्ट के आदेश के बाद विधायक और डिप्टी एसपी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायक गोपाल मीणा का कहना है कि उसका मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ये जमीन से जुड़ा विवाद है। आरोप तो कोई भी लगा सकता है। मामले की जांच में दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा।
पुलिस वालों ने ही किया किडनैप, विधायक के घर मारपीट कर पेशाब किया
दलित पीड़ित जिसकी उम्र करीब पचास साल है, ने पुलिस को बताया कि गांव टोडालडी आंधी में वह जमीन की सार-संभाल करता है। 30 जून दोपहर करीब 1 बजे वह पत्नी और साथी के साथ खेत पर काम कर रहा था। अचानक पुलिस वाले आए और जबरदस्ती गाड़ी में पटककर किडनैप कर एमएलए गोपाल मीणा के घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद कमरे में आए पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे पटक दिया और गालियां देते हुए उसके साथ खूब मारपीट की।
जमवारामगढ़ के राजा कांग्रेस विधायक मीणा को नजराना क्यों नहीं दिया
पीड़ित के मुताबिक वह मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन जालिम बने पुलिस वालों ने उसकी एक न सुनी। उसके काफी देर गिड़गिड़ाने के बाद डिप्टी एसपी शिव कुमार भारद्वाज ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। इसके साथ ही उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि जमवारामगढ़ के राजा गोपाल मीणा को बिना नजराना दिए टोडालडी में तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई खेत में आने की। भारद्वाज ने मारपीट कर उसे धमकाया कि एमएलए की अवहेलना करने का परिणाम तूने देख लिया है। उसे फिर हॉल में ले गए।
कांग्रेस की पूर्व विधायक और पूर्व डीजी की जमीन से जुड़ा है मामला
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक विधायक गोपाल मीणा का कहना है कि मामला पूर्व डीजी नवदीप सिंह और उनकी पत्नी परम नवदीप की जमीन से जुड़ा है। ये लोग मुझ पर दबाव बनवाकर जमीन पर कब्जा दिलवाना चाहते थे। मैं पीड़ित को नहीं जानता। विधायक पर आरोप होने के चलते मामले की जांच के लिए सीबी सीआईडी को सौंपा गया है। सीबी सीआईडी अब दलित के अपहरण, मारपीट, मुंह पर पेशाब करने और जूते चटवाने के आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस ने गुहार नहीं सुनी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब हुआ केस दर्ज
पीड़ित ने बताया है कि उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं के दबाव के चलते पुलिस ने उसका केस ही दर्ज नहीं किया। पुलिस के बड़े अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी मामला केस दर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के माध्यम से जमवा रामगढ़ थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह डर की वजह से अब तक चुप रहा। केस दर्ज हो जाने के बाद उसने मीडिया के सामने अपनी व्यथा रखी और कांग्रेस विधायक और डिप्टी एसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
खुली पुलिस की पोल, पीड़ितों के केस दर्ज करने में ऐसे करती है टालमटोल
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस विधायक और डिप्टी एसपी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला जून है। एक ओर राज्य सरकार दावा करती है कि उसने हर शिकायत को दर्ज करने के आदेश दिए हुए हैं, इसलिए राज्य में अपराध ज्यादा नजर आते हैं। दूसरी ओर इस केस में साफ हो गया कि पुलिस किस तरह मजबूर लोगों का केस ही दर्ज नहीं करती है। यह मामला चूंकि कांग्रेस विधायक और पुलिस से संबंधित था, इसलिए पुलिस टालमटोल करती रही। हैरानी की बात यह भी है कि कांग्रेस विधायक मीणा ने जमीनी विवाद को जिससे संबंधित बताया है, वो भी कांग्रेस की सांगरिया क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। उनके पति एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं।

No comments: