![]() |
| कांग्रेस पर AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान |
ओवैसी ने वास्तव में कांग्रेस की दुखती नब्ज पर हाथ रख दिया है। भारत में कौन-कौन नेता राजनीति में आने से पहले क्या करता था, मालूम है, लेकिन सोनिया गाँधी शादी से पहले क्या करती थी, किसी को नहीं मालूम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा पर हर कोई प्रश्न करता रहता है, लेकिन सोनिया की शिक्षा के बारे में कोई प्रश्न नहीं करता। समय चक्र ऐसा घूमा कि कीजड़ में पत्थर फेंकने वालों पर ही कीजड़ आनी शुरू हो गयी है।
हैदराबाद के चंद्रायणगुट्टा से लगातार 5वीं बार विधायक बने अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, “कॉन्ग्रेस के लोग हमारे बारे में कहते हैं कि हम महाराष्ट्र से आए हैं और हम भाजपा की B टीम हैं। ऐ कॉन्ग्रेस के गुलामों, मैं पूछता हूँ कि तुम्हारी अम्मा कहाँ से आईं? इतना ही नहीं, रेवंत सिंह रेड्डी भी पहले RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। इसके बाद वो तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) में चले गए। अब वो कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि अगर वो बोलने लगते हैं तो उनके सामने कोई नहीं टिकता। उन्होंने बार-बार दोहराया, “मुझे छेड़ो मत। मुझे छेड़ोगे तो हम छोड़ने वालों में से नहीं हैं। हमारी मोहताजी अल्लाह पर है। उनकी मोहताजी बाहर वाले पर है। हमारे साथ कोई और हो न हो, हमारा रसूल अल्लाह हमारे साथ है। लोगों की दुआएँ हमारे साथ है।” बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी का ‘अम्मा’ वाला तंज सोनिया गाँधी के लिए था। वहीं रेवंत सिंह रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
‘’Where did your mother, come from? ‘’
— Ashish (@KP_Aashish) September 30, 2023
‘’your party is dependent on leaders who came from Italy Rome’’
AIMIM floor leader and MLA #AkbaruddinOwaisi breathe fire on Congress, questions PCC and MP #RevanthReddy's integrity. #TelanganaElection2023 pic.twitter.com/kXwZxh9Yxs
अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना विधानसभा में अपनी पार्टी के फ्लोर लीडर भी हैं। उन्होंने इस दौरान राज्य की सत्ताधारी पार्टी और अपनी गठबंधन साथी BRS (भारत राष्ट्र समिति) को भी चेताते हुए कहा कि वो उनकी बात सुने, वरना उन्हें उनकी जगह दिखा दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी AIMIM से दूर रहने की सलाह दी। हैदराबाद में कांग्रेस मुस्लिम नेताओं को शामिल कर रही है, इससे भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी बेचैन हैं।
अकबरुद्दीन ओवैसी के बारे में बता दें कि उन्होंने हिन्दुओं के खिलाफ भी घृणा भरे बयान देते हुए एक रैली में 15 मिनट पुलिस हटा कर देखने की धमकी दी थी। अप्रैल 2022 में हैदराबाद की विशेष अदालत ने उन्हें हेट स्पीच के आरोपों से बरी कर दिया था। उनका ये भाषण 8 दिसंबर, 2012 का है। उन्होंने कहा था, “ऐ हिंदुस्तान, अगर तुमने बाबरी मस्जिद की शहादत न की होती तो बम्बई के धमाके भी नहीं होते। मैं सिर्फ मुस्लिमपरस्त हूँ। राम जेठमलानी ने कहा कि सबसे गंदा आदमी जो औरतों का इकराम नहीं करता, वो राम था। ये मैं नहीं बोल रहा, राम जेठमलानी ने कहा।”

No comments:
Post a Comment