तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा है कि यदि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है, तो वह मंदिरों के बाहर स्थित पेरियार की मूर्तियों को हटा देगी। उन्होंने कहा कि ये मूर्तियाँ हिंदू मंदिरों का अपमान हैं और पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। तमिलनाडु में मंदिरों के बाहर स्थित पेरियार की मूर्तियों का मुद्दा एक पुराना है। पेरियार एक द्रविड़ नेता था जो अपनी नास्तिकता और ब्राह्मणों के विरोध के लिए जाना जाता था।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई (बाएं), श्रीरंगम रंगनाथर मंदिर के बाद लगी पेरियार की प्रतिमा (फोटो साभार : X_N.Annamalai)
उसने मंदिरों से मूर्तियों को हटाने का समर्थन किया, लेकिन तमिलनाडु में कई मंदिरों के बाहर उसकी मूर्तियाँ उसके ही समर्थकों ने स्थापित की हैं, जिस पर लिखा गया है, “भगवान में विश्वास करने वाले लोग मूर्ख होते हैं।”
तमिलनाडु में अब भाजपा ने द्रविड़ राजनीति को सीधे चुनौती दे दी है। तमिलनाडु के फायरब्रांड भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने ऐलान किया है, “ये हमारी प्रतिज्ञा है कि भाजपा के सत्ता में आते ही पेरियार की मूर्तियों को हटा दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि श्रीरंगम रंगनाथर मंदिर से लेकर राज्य के सभी मंदिरों के बाहर लगी ईवी रामासामी नायकर (EVR) की मूर्तियों को तुरंत हटा दिया जाएगा साथ ही मंदिरों की बंदोबस्ती करने वाले हिंदू धार्मिक धर्मार्थ विभाग (HR & CE Department in Tamil Nadu) को भी बंद कर दिया जाएगा।
इस विभाग पर आरोप है कि ये मंदिरों की बंदोबस्ती के बहाने पूरे राज्य के मंदिरों पर अपना एकाधिकार चलाती है और मनमाने तरीके से हिंदुओं को उत्पीड़ित करती है। कई जगहों पर इसने परंपराओं को ताकत पर रखकर पुजारियों की नियुक्ति की है।
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई ने 7 नवंबर को श्रीरंगम रंगनाथर मंदिर के बाहर मंच से कहा, “इसी रंगनाथर मंदिर के बाद 1967 में सत्ता में आई DMK ने एक पट्टी लगाई थी, जिसपर लिखा है – भगवान पर विश्वास करने वाले मूर्ख और धोखेबाज हैं, भगवान पर विश्वास मत करो।” जबकि हिंदू धर्म के लोग शांति से रहने वाले लोग हैं। इसी डीएमके की सरकार में दिसंबर 2006 में पेरियार द्वारा स्थापित सनातन विरोधी संगठन ने पवित्र मंदिर के बाहर 12 फुट ऊँची पेरियर की मूर्ति लगाई, जिसका हिंदुओं ने विरोध किया, लेकिन DMK ने मंदिर के बाहर ही भगवान का विरोध करने वाले की मूर्ति लगाई।
अन्नामलाई ने ऐलान किया, “भाजपा की सरकार बनते ही मंदिर के बाहर लगाई गई ईश्वर विरोधी संदेश वाली शिला पट्टिका को हटाया जाएगा, साथ ही पेरियर की ऐसी मूर्तियाँ जो मंदिरों के बाहर ही लगी हैं, उन्हें भी हटा दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मंदिरों में पेरियार की जगह अज़वार (वैष्णव संत) और नयनमारों (शैव संतों) की मूर्तियाँ स्थापित की जाएँगी। तमिल विद्वानों की मूर्तियाँ लगाई जाएँगी। तमिल विद्वान तिरुवल्लुवर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनकी प्रतिमाएँ स्थापित कर उनकी पूजा की जाएगी।
बीजेपी की सरकार बनते ही मंदिरों पर कब्जे वाला विभाग होगा बंद
#EnMannEnMakkal பயணத்தின் 100வது தொகுதியாக, 108 திவ்ய தேசங்களில் முதன்மையானதும், பூலோக வைகுண்டம் என்றழைக்கப்படுவதுமான, பெரிய பெருமாள் குடி கொண்டிருக்கும் ஸ்ரீரங்கம் மண்ணில், பொதுமக்கள் சூழ சிறப்புடன் நடந்தேறியது. சைவ வைணவ ஒற்றுமைக்கு சான்றாக விளங்குவது ஸ்ரீரங்கம் தொகுதி. ஒரே… pic.twitter.com/H6z4If9qpY
— K.Annamalai (@annamalai_k) November 7, 2023
भाजपा से डरती है डीएमके
भाजपा कराएगी हिंदुओं को भगवान राम के दर्शन, अयोध्या तक चलेगी ट्रेन
Brief extract of my speech in Gandharvakottai & Pudukkottai yesterday during our #EnMannEnMakkal PadaYatra. pic.twitter.com/KMUR7vSJUn
— K.Annamalai (@annamalai_k) November 7, 2023
No comments:
Post a Comment