जर्मनी : इस्लाम विरोधी रैली में चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले को पुलिस ने पहुंचा दिया 72 हूरों के पास

                              जर्मनी में चाकूबाजी करने वाला हमलावर ढेर (फोटो साभार : मेट्रो.को.यूके)
जर्मनी में एक रैली के दौरान एक इस्लामी कट्टरपंथी ने चाकू से हमला कर दिया। उसने अपने हमले में कई लोगों को घायल कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस हमले में रैली के दौरान बोल रहे इस्लाम विरोधी प्रचारक माइकल स्टूर्जेनबर्गर भी घायल हो गए। हालाँकि पुलिस कर्मियों ने लोगों को बचाने के लिए हमलावर को भी ढेर कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रैली का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया जा रहा था, जिसे सिटीजन्स मूवमेंट पैक्स यूरोपा (बीपीई) ने मैनहैम शहर में आयोजित किया था। सिटीजन्स मूवमेंट पैक्स यूरोपा ऐसा ग्रुप है, जो यूरोप के इस्लामीकरण के खिलाफ आवाज उठाता रहा है।

भारत में छद्दम देशप्रेमी नेता और उनकी पार्टियां कट्टरपंथियों की गोदी में बैठ रोहिंग्या और अवैध घुसपैठियों को संरक्षण में लगे हुए हैं, जबकि विदेशों में घुसपैठियों के विरोध में जनमानस खड़ा हो रहा।  

इस रैली में यूरोप में तेजी से फैल रहे इस्लाम को लेकर चर्चा हो रही थी, जिसमें मािकल स्टूर्जेनबर्गर को भी भाषण देना था। वो उस समय मंच पर ही मौजूद थे, लेकिन इस्लामिक कट्टरपंथी ने उन्हें चाकुओं से गोद दिया। यूट्यूब पर प्रसारित इस हमले की फुटेज में सारे घटनाक्रम साफ दिख रहे हैं। जिसमें हमलावर उनपर ताबड़तोड़ हमले करता दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने एक पुलिस अधिकारी पर ही हमला बोल दिया, जिसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी ने उसे बिल्कुल पास से गोली मार दी और वो गिर पड़ा। थोड़ी देर में उसके शरीर ने हरकत करनी बंद कर दी।

Islam critics stabbed in Mannheim, Germany, by crazed
Muslim migrant.

Police were also stabbed. pic.twitter.com/TrQGp9JSfd

— Tommy Robinson 🇬🇧 (@TRobinsonNewEra) May 31, 2024

पुलिस ने इस हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने थोड़े समय बाद एक बयान जारी किया और बताया कि हमलावर नीचे रंग के लोवर में था और उसकी पीठ पर बैग भी था। उसने अचानक हमला किया और लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

हाल के महीनों में जर्मनी में इस्लाम और शरणार्थी समस्या को लेकर चर्चा बढ़ी है, खासतौर पर दक्षिणपंथी राजनीतिक दलों मुख्य रूप से ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ (एएफडी) पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच। जर्मनी शरणार्थियों के लिए एक प्रमुख गंतव्य रहा है। बता दें कि जर्मनी में मुस्लिम शरणार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साल 2015 के बाद से अब तक 10 लाख लोग जर्मनी में शरण ले चुके हैं।

No comments: