मोदी को ललकारते आतंकियों के आका ; शपथ लेने से 4 दिनों में जम्मू-कश्मीर के अंदर चौथा आतंकी हमला… डोडा में सुरक्षा बलों पर फिर चली गोलियाँ

केंद्र में मोदी सरकार के तीसरी बार आते ही आतंकी हमले शुरू हो गए हैं। अब जनता को महसूस हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400+ क्यों मांग रहे थे! लेकिन विदेशी भारत विरोधी के हाथ कठपुतली बना विपक्ष दुष्प्रचार कर जनता को भ्रमित करता रहा, कट्टरपंथी मुसलमानों को एक मुश्त बीजेपी को हराने वोट देने के अपील करते नज़र आए। अगर मुस्लिम कट्टरपंथी और विपक्ष इस मुगालते में है कि बीजेपी बहुमत में नहीं होने पर कोई आतंकी हमलों पर सख्ती से पेश नहीं आएंगे, इस वहम में नहीं रहे। मोदी आतंकवाद के विरुद्ध उसी सख्ती से लड़ेंगे, जिस सख्ती से पहले लड़े थे। लेकिन लगातार 4 दिनों से हो रहे आतंकी हमलों पर पाकिस्तान को अपना दामन संभालने की जरुरत है।    

जम्मू-कश्मीर में पिछले 100 घंटों के अंदर चौथा आतंकी हमला हुआ है। यह हमला एक बार फिर से डोडा जिले में हुआ है। इस दौरान आतंकियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़ हुई है। हमले में जम्मू कश्मीर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का एक जवान घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। बुधवार (12 जून 2024) की रात 8:20 से शुरू हुई मुठभेड़ अभी तक जारी है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर जम्मू के अधिकतर हिस्सों में सेना, पैरामिलिट्री और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सामूहिक रूप से सघन तलाशी अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी डोडा जिले के कोटा टॉप गंडोह इलाके में तलाशी ले रही थी। इसी दौरान घात लगा कर छिपे आतंकियों ने अचानक ही गोलियाँ चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में जम्मू कश्मीर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का एक जवान घायल हो गया है।

घायल कांस्टेबल का नाम फरीद अहमद बताया जा रहा है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फरीद की हालात फ़िलहाल स्थिर बताई जा रही है। हमला होते ही बाकी जवानों ने पोजीशन ले ली। उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। दोनों तरफ से गोलीबारी अभी तक जारी है। छिपे हुए आतंकियों की सटीक संख्या का अभी तक सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

जम्मू क्षेत्र में यह 100 घंटों के अंदर ही चौथा आतंकी हमला है। इस से पहले 9 जून को रियासी इलाके में मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर बरसाई गई गोलियों की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 11 जून को कठुआ में आतंकी हमला हुआ था। तब हीरानगर के सैदा सुखल गाँव में पानी माँगने के बहाने आतंकियों ने गोलीबारी की थी। इस दौरान 1 नागरिक घायल हो गया था। बाद में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। मुठभेड़ के दौरान CRPF का एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ था।

आतंकी हमलों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। 11 जून को ही आतंकियों ने जम्मू के पठानकोट-भद्रवाह मार्ग पर सुरक्षा बलों की एक चेकपोस्ट पर हमला किया था। इस दौरान राष्ट्रीय रायफल्स के 5 सैनिक व एक स्पेशल पुलिस अफसर घायल हो गया था। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद की शाखा कश्मीर टाइगर्स ने ली थी।

No comments: