कैसे कैसे लोग जीते, कैसे कैसे हारे, दिमाग चकरा गया, जनता जिम्मेदार है, सरकार उनकी जरूरतें क्यों पूरी करे?

सुभाष चन्द्र

वैसे तो हर चुनाव में होता है कि अजीब परिणाम देखने को मिलते है। जो ज्यादा काम करने वाला होता है, उसे ही जनता नकार देती है और फिर पछताती भी है जिसका कोई औचित्य नहीं होता, इस चुनाव को देख कर यह साबित होता है नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग को सब कुछ दिया लेकिन फिर भी जनता ने क्या सिला दिया लानत है सब कुछ सुविधाएं लेने के बाद भी वोट न देने वालों को। 

एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग 285 मकान, सब में मुस्लिम लेकिन बीजेपी को वोट मिली 00000 यानि शून्य। फ्री अनाज योजना में भी अधिकतर मुस्लिम हैं, लेकिन बीजेपी को वोट नहीं।   

लेखक 
चर्चित YouTuber 
कुछ चुनाव परिणाम सच में जनता की सोच पर क्रोध करने को मजबूर करते हैं इससे पहले कुछ विवेचना करूं, एक बात बहुत साफ़ हुई है इस चुनाव में कि कुछ को छोड़ कर, मुस्लिम केवल एक लक्ष्य के लिए वोट करते हैं, मोदी से सब कुछ लेकर मोदी को हराने के लिए और और अपने इस्लाम के लिए और यह देश को फिर से विभाजित करने की सोच है अब कुछ  परिणाम देखते हैं

- अब्दुल राशिद शेख, बारामुला से उमर अब्दुल्ला को 2 लाख वोट से हरा कर जीता है उसे 45% वोट मिले और अब्दुल्ला को केवल 26% अब्दुल राशिद पर आतंकवाद के लिए UAPA और NSA लगा है और वो 2019 से जेल में बंद है चार्जशीट दायर हो चुकी है;

-अफ़ज़ाल अंसारी को गाज़ीपुर से सपा की टिकट पर 46.8% वोट (539912 वोट) मिले और उन्होंने भाजपा के पारस नाथ राय हराया जिन्हें 36% वोट (415051 वोट) मिले, यानी 125000 वोट से हराया;

इस अफ़ज़ल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में 4 साल की सजा हुई थी और इसकी लोकसभा सदस्यता ख़त्म हो गई थी सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर 13 दिसंबर, 2023 को रोक लगाकर सदस्यता बहाल कर दी लेकिन अंतिम फैसला करने की जरूरत नहीं समझी 

-बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से हमारे मतभेद हो सकते हैं लेकिन 25 साल से सांसद को अबकी बार ममता के क्रिकेटर यूसुफ पठान ने मुर्शिदाबाद से हरा दिया पठान को 37.9% (524516 वोट) मिले और अधीर रंजन चौधरी को 31.7% (439484) दुखी अधीर कह रहे हैं - मैं न हिन्दू हो सका और न मुसलमान मुर्शिदाबाद में 66% मुस्लिम हैं और 33% हिन्दू कुछ भी हो Pathan is no match for Adhir Ranjan;

-अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से 38.6% (404430 वोट) लेकर कांग्रेस के कुलबीर सिंह ज़िरा को हरा कर जीत गया वह UAPA-NSA में डिब्रूगढ़ जेल में बंद है आज पंजाब के गोल्डन टेम्पल में बड़ा नज़ारा दिखाई दे गया खालिस्तान जिंदाबाद और पंजाब बनेगा खालिस्तान के नारों से;

- DMK के गणपति राजकुमार को Coimbatore सीट पर 5,34,243 वोट मिले और उन्होंने भाजपा के एक पूर्व IPS  Annamalai को हरा दिया जिन्हें  4,24,128 वोट मिले यानी एक लाख से ज्यादा वोट से हराया; सनातन धर्म को नष्ट करने वाले की जीत हुई;

-अमेठी की जनता की गज़ब कहानी है जनता ने इतना भी अंदाजा नहीं लगाया कि राहुल गांधी ने 2004 से 2014 तक वहां से सांसद होते हुए क्या किया और स्मृति ईरानी ने 5 साल में क्या किया जो उसे एक लाख 67,000 वोट से हरा दिया;

-आतंकियों को जेल पहुंचाने वाले उज्जवल निकम को Mumbai North Central सीट से 15000 वोट से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने हरा दिया मुंबई वाले भूल गए कसाब को निकम ने फांसी तक पहुंचाया था क्या ये बेहतर होता कि कसाब और भयंकर मौत का खेल खेलता मुंबई वालों के साथ;

-मोदी की बोटी बोटी करने वाला इमरान मसूद ने सहारनपुर से  44.6 % (547967 वोट) लेकर भाजपा के राघव लखनपाल -39.3% (483425) को हरा दिया और कल रात उसके लोगों ने सड़कों पर तांडव मचा दिया

लेकिन मजे की और बात है कि कांग्रेस 2014 में 10 साल बाद 216 से 44 सीट पर आ गई और आज 99 सीट पर ले कर भी लेकिन भाजपा के 10 साल बाद भी 240 सीट पर बैठने पर भी कह रही है कि जनता ने भाजपा को नकार दिया क्या तमाशा है!

No comments: