सभापति ने लगाई कांग्रेस सांसद की क्लास, कहा- जयराम रमेश आपको किसान के बारे में क ख ग नहीं पता


उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज 26 जुलाई को सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने पर कांग्रेस सांसद की जमकर क्लास लगाई। राज्यसभा में किसानों की समस्या को लेकर सभापति जगदीप धनखड़ कुछ बोलने की कोशिश कर रहे ही थे कि राहुल गांधी के करीबी मार्गदर्शक जयराम रमेश में उन्हें टोकने की कोशिश की। इस पर सभापति ने उन्हें डपट दिया। सभापति धनखड़ राज्यसभा में सांसद को कह रहे थे कि भारत किसान प्रधान देश है। सदन के अंदर किसान की चर्चा के समय इतनी गुजारिश करूंगा कि हर व्यक्ति… सभापति इतना बोले ही थे कि कांग्रेसी सांसद जयराम रमेश टोका-टाकी करने लगे। इस पर सभापति ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि आप एक समस्या की तरह है। आप किसान के बारे में क्या जानेंगे? आपको किसान के बारे में क ख ग नहीं पता है।

जयराम रमेश को डपटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर कर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पर तंज कस रहे हैं।

No comments: