हिंडनबर्ग के खेल बाहर आया, ये खेल अमेरिकी - चीनी साजिश थी, इकोसिस्टम को हवा देने वाले CJI चंद्रचूड़ को अब कुछ समझ आना चाहिए

सुभाष चन्द्र 

अडानी को डुबोने का काम चीनी जासूस अनला चेंग और उसके पति Mark Kingdon और हिंडनबर्ग का संयुक्त अभियान था जिसने भारतीय शेयर बाजार को पटक कर आर्थिक तौर पर भारत को बर्बाद करने की कोशिश जिससे करोड़ों डॉलर का नुकसान न केवल अडानी को हुआ बल्कि करोड़ों निवेशकों को भी हुआ। 

अनला चेंग और Kingdon ने हिंडनबर्ग को अपना एजेंट बना कर सारा खेल खेला और यह कोई बड़ी बात नहीं होगी कि जो लोग दिन रात अडानी के पीछे पड़े रहते थे, वे भी इस धंधे में शामिल रहे होंगे 25 जनवरी, 2023 को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आती है और अडानी के  ही शेयर नहीं गिरते बल्कि सारा शेयर बाजार लुढ़क जाता है 9 फरवरी को एमएल शर्मा और प्रशांत भूषण, विपक्ष के दलाल वकील इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच कर जांच की मांग करते हैं और CJI चंद्रचूड़ तुरंत तैयार हो जाते हैं जबकि इस जांच से SEBI, RBI और अन्य सभी Regulatory संस्थाओं की विश्वसनीयता और साख पर प्रश्नचिन्ह लग सकता था जो देश के लिए घातक साबित हो सकता था

लेकिन चंद्रचूड़ अडिग थे कि बाजार को नियंत्रण करना ही होगा जैसे पहले कभी बाजार में उतार चढाव आया ही न हो इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट की बनाई समिति में जब तुषार मेहता ने कहा कि उनके नाम हम Sealed Cover में देंगे तो चंद्रचूड़ भड़क गए कि सब Transparent होना चाहिए

लेखक 
चर्चित YouTuber 
अब SEBI ने हिंडनबर्ग को 21 पन्नों नोटिस देकर कर जवाब मांगा हैं और इसमें कहा गया है कि हिंडनबर्ग ने कैसे एक Broker कंपनी जो Kotak Mahindra Bank से संबंधित थी, के जरिए अडानी की कंपनियों के शेयर्स में 150 billion डॉलर की गिरावट कराई - हिंडनबर्ग ने Kingdon के साथ समझौते के तहत करोड़ों डॉलर कमाए short selling की गई और गिरावट के बाद shares की position उन्हें खरीद कर Square की गई। 
कोई भी Broking House किसी का भी trading account खोलते हुए उसके सारे details लेती है KYC पूरा किया जाता है फिर Kotak Mahindra International Limited (केएमआईएल) ने kingdon के बारे में पूरी जानकारी क्यों नहीं ली जो आज Kotak Bank दावा कर रहा है कि Kingdon ने अपने हिंडनबर्ग से रिश्तों के बारे में नहीं बताया था kingdon तो KMIL का investment advisor था और जब उसने trading शेयर बाज़ार में भयंकर गिरावट के बाद की, तब तो Kotak के उदय कोटक को कुछ तो समझ लेना चाहिए था kingdon ने प्रॉफिट का 30% हिंडनबर्ग को दिया और हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट 25 जनवरी, 2023 को जारी करने से 2 महीने पहले Kingdon को दे दी थी

अब सवाल उठता है कि क्या SEBI हिंडनबर्ग और Kingdon के खिलाफ Criminal action ले सकती है मेरे विचार में ले सकती है क्योंकि इन दोनों ने घोटाला किया भारतीय बाजार में किया और हमारे ही बाजार से पैसा कमाया

अब बिडेन प्रशासन को चाहिए कि इन दोनों का भारत को प्रत्यर्पण करे और यह करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए क्योंकि जब पन्नू के खिलाफ कथित आरोपी निखिल गुप्ता  को तुरंत चेक गणराज्य से अपने यहां Extradite करा लिया -

No comments: