जिस तरह का जघन्य अपराध हुआ एक होनहार डॉक्टर बेटी के साथ RG Kar मेडिकल कॉलेज में और फिर जिस तरह अपराध पर पर्दा डालने में ममता प्रशासन ने कोशिश की, उसके लिए तो भारत का कोई भी वकील ममता के पक्ष में नहीं आना चाहिए था लेकिन कपिल सिब्बल अपने समेत 21 वकीलों की टीम लेकर सुप्रीम कोर्ट में खड़ा हो गया और सबसे ज्यादा दुःख की बात है कि सिब्बल की टीम में 8 महिला वकील भी हैं।
सिब्बल और उसकी टीम को कोर्ट में खड़ा होने से पहले एक बार तो सोचना चाहिए था कि वो किस अपराध पर पर्दा डालने जा रहे हैं? मानवता भी कोई चीज़ होती है या केवल पैसे के लिए सारी मानवता को ताक पर रख देंगे? सिब्बल साहब 50 साल हो गए आपको वकालत करते हुए और इतना पैसा कमा कर कहां ले जाओगे? आप भूल गए कि जिस लड़की पर अपराध हुआ वह भी किसी की बेटी थी जिसने डॉक्टर बनने के कितनी तपस्या की थी लेकिन ममता के लोगों ने भीषण एवं जघन्य तरीके से उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके शरीर को अकल्पनीय और दर्दनाक यातनाएं दी और आप फिर भी मानवता के शत्रुओं को बचाने के लिए खड़े हो गए, शर्म मर गयी है क्या? संजय रॉय के लिए आज कोर्ट में कहा गया कि उसे Polygraph Test में “पशुप्रवत्ति” का व्यक्ति पाया गया है।
सिब्बल साहब पेशा(Profession) अलग चीज़ होती है लेकिन वकील भी शायद कुछ मर्यादाओं से बंधे होते हैं, कल को न्याय के नाम अगर वकील लोग हर अपराधी को बचाने लगेंगे तो समाज में अराजकता फ़ैल जाएगी क्योंकि कानूनी दाव पेच घुमा कर मुकदमों की दिशा बदलना ही तो आप जैसे बड़े वकीलों का धंधा है।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
क्या चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ का यह फर्ज नहीं था कि वे कपिल सिब्बल को सलाह देते कि Mr Sibal, बहुत हो गया, कुछ तो सोचिए किस केस को लड़ने जा रहे हो, आपका तो फ़र्ज़ बनता है कि दोषियों को अंजाम तक पहुंचाने में आप कोर्ट की मदद करें लेकिन आप तो बेशर्मी से विपरीत दिशा में चल दिए।
सिब्बल साहब, आप बेशक सब कुछ भूल गए, लेकिन एक बात याद रखें, कि डॉक्टर बेटी को अगर आप की वजह से न्याय नहीं मिला तो आप उसकी आत्मा से श्रापित होंगे जिसका परिणाम इतना कष्टकारी हो सकता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। अब आपकी उम्र हो गई, भगवान के नाम की माला जपिए, अपराधियों को बचाना बंद कीजिए। आप अगर पैसे के लिए ममता के साथ खड़े हैं तो लानत है आप पर और अगर आप उसकी नीतियों का समर्थन करते हैं, तो उससे भी बड़ी लानत है क्योंकि आप जिसके साथ हैं, उसने बंगाल को नरक बना दिया है।आप करें उसका समर्थन, नरक के द्वार आपको भी खुले ही मिलेंगे।
एक सिब्बल और दूसरे सिंघवी, लगता है जैसे सारे अपराधियों को बचाने की सुपारी ले रखी है इन लोगों ने।
महिलाओं पर अपराध बढ़ने का कारण ही यह है कि बड़े बड़े वकील अपराधियों के पक्ष में होते हैं और या अदालतें ही अपराधियों को छोड़ देती हैं?
एक और मैदान में उतरा हैं ममता को बचाने, राकेश टिकैत, वो तो ममता के लिए मोदी को खुली धमकी दे रहा है कि बांग्लादेश बना देंगे और मोदी को बाहर कर देंगे। यानी अब कोर्ट में नहीं फैसले नहीं होंगे दरिंदों के बल्कि दरिंदगी ऐसे सड़कों पर दिखाने का मूड है। ऐसे व्यक्ति की योगी जी को “गर्मी काढ़ देनी चाहिए”। ऐसे व्यक्ति समाज और देश के शत्रु हैं, इनकों खुला छोड़ना खतरे से खाली नहीं है।
.jpg)


No comments:
Post a Comment