आजकल कांग्रेस का हर कोई चलता फिरता नेता कुत्ते की तरह भौंक भौंक कर कह रहा है कि भारत में बांग्लादेश हो जाएगा। ऐसे लोगों को फिर भी कहते शर्म नहीं आती कि मोदी तानाशाह है और उसने बोलने की आज़ादी ख़त्म कर दी है। इतना बोलने की इज़ाज़त कोई तानाशाह दे सकता है क्या? ऐसे लोगों को NSA या UAPA में बंद कर देना चाहिए।
कर्नाटक कांग्रेस के MLC Ivan D’Souza ने धमकी दी है कि राष्ट्रपति ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को नहीं हटाया तो उन्हें बांग्लादेश की PM शेख हसीना की तरह खदेड़ देंगे। Ivan D’Souza ने राज्यपाल को Thief और Fraud कहा और धमकी दी कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवन में घुस जाएंगे और गहलोत को शेख हसीना की तरह निकाल देंगे यदि उन्होंने सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश वापस नहीं लिए।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
सवाल यह उठता है कि अगर कांग्रेस को बांग्लादेश जैसी अराजकता फैला कर सिद्धारमैया के मामले का फैसला करना है तो फिर सिद्धारमैया हाई कोर्ट क्यों गए? इसका मतलब है सिद्धारमैया को न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है और अपने हुड़दंगी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतार कर काम कराना चाहते हैं और इसके पीछे जाहिर है राहुल गांधी की स्वीकृति होगी क्योंकि वह पार्टी के नेताओं की ऐसी धमकियों पर खामोश है। वह तो पहले ही कह चुका है कि देश भर में केरोसिन बिखरा हुआ है, बस एक तिल्ली लगाने की जरूरत है और तिल्ली ऐसे ही लगा दी जाएगी।
राहुल गांधी ने जोर लगा लिया चुनावों के जरिए सत्ता में आने का लेकिन सफल नहीं हुआ क्योंकि बैल दूध नहीं देता। अब अराजकता का लोकतंत्र चाहता है जिससे सत्ता मिल सके और “भारतीय लोकतंत्र को बचाने की गुहार” अमेरिका एवं यूरोपीय देशों से लगा कर अराजकता का लोकतंत्र लाने की कोशिश कर रहा है।
ये अराजकता फैलाने की मंशा केवल एक राज्यपाल द्वारा एक मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर है तो फिर यदि राहुल गांधी को उस पर चल रहे कई मुकदमों में किसी में जेल हो गई, तब तो कांग्रेस देश को आग ही लगा देगी राहुल गांधी की सोच दिमाग में लिए कि एक तिल्ली लगानी है।
आने वालों चुनावों में अब हिंदुओं को प्रण कर लेना चाहिए कि कांग्रेस और विपक्ष की किसी पार्टी को वोट न दे, जिसके लिए कम से कम बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रही बर्बरता को ध्यान में रख कर और कांग्रेस एवं समूचे विपक्ष की ख़ामोशी देख कर समझ लेना चाहिए कि जो लोग भारत में बांग्लादेश करना चाहते हैं वो केवल प्रधामंत्री का सत्ता पलट नहीं करना चाहते बल्कि वो हिंदुओं की भी भारत वही दुर्दशा करना चाहते हैं जो बांग्लादेश में हो रही है।
जागो और समझो - “कांग्रेस से दूरी जिंदगी के लिए जरूरी”।


No comments:
Post a Comment