“कौन जात हो” कुछ काल्पनिक घटनाएं

सुभाष चन्द्र

जब से राहुल गांधी ने SC/ST/OBC का शोर मचाया है लोकसभा में तब से कुछ किस्से सामने आ रहे हैं। पूरी तरह सब काल्पनिक हैं, मजे लीजिए -

-सुप्रीम कोर्ट में एक आदमी पहुंच गया, मीलॉर्ड ने याचिका देख कर कहा, क्या हुआ भाई; जनाब मुझे दलित होने के नाते आरक्षण नहीं दिया गया; जज ने पूछा कि आपने नौकरी के लिए फॉर्म भरा होगा; जी बिल्कुल भरा था; तो उसमे क्या अपनी जाति नहीं लिखी थी; साब  पूछा गया था कि जाति क्या है, तो मैंने खाली  खाना खाली छोड़ दिया ; ऐसा क्यों किया; जनाब वो मेरी जाति कैसे पूछ सकते हैं; जज साब ने कहा कि हमें बताओ, तुम कौन जात हो? बंदा भड़क गया, आप मेरी जाति पूछ कर “ गाली” नहीं दे सकते मीलॉर्ड जनाब को गुस्सा आ गया - Get Lost, तुम्हारे लिए कोई आरक्षण नहीं होगा और मीडिया ने हल्ला मचा दिया, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने आरक्षण ख़तम करा दिया 

लेखक 
चर्चित YouTuber 
-एक अस्पताल में एक नेता गए भर्ती होना चाहते थे शायद हार्ट अटैक आया था - काउंटर पर पूछा गया, नेता हो, किस पार्टी के हो; हम सोनिया जी राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के हैं; फिर पूछा गया मजेदार सवाल, कौन जात हो? इस पर नेता जी भड़क गए हमारी जाति पूछ कर हमें गाली दे रहे हो काउंटर पर भाई ने कहा - जनाब आप गलत समझ रहे हो, हम तो यह सर्वे कर रहे हैं कि हम समाज के कैसे कैसे लोगों का इलाज करके उनकी सेवा कर रहे हैं हम देख रहे है कि हमारे अस्पताल मे कितने दलित आते हैं, कितने आदिवासी, कितने OBC और किसने मुसलमान आते हैं, इस लोगों की हमारे अस्पताल के इलाज में कितनी हिस्सेदारी है? नेता जी “खामोश”

-एक दूसरे अस्पताल में आधी दाढ़ी वाला, शेरवानी और आधा पायजामा पहने हुए एक जनाब आए - उनसे पूछा गया कि कौन पार्टी के हो, हम अखिलेश्वा की समाजवादी पार्टी के हो रहे हैं - आगे पूछा गया - कौन जात हो, जनाब भड़क गए क्या बात करते हो, हम तो मुसलमान हैं, हमारी कौम में जातियां नहीं होती इतने में अस्पताल का मालिक आ गया - बोला, बड़े मियां झूठ मत बोलो, मुसलमानों में जातियां नहीं होती तो मुसलमानों में  कसाई, गद्दी, अंसारी, हज़्ज़ाम, कायमखानी, सय्यद, पठान, शेख, मनिहार, सलमानी, इदरीसी, बावर्ची, मिरासी, भांड और  मंसूरी कौन होते हैं? तो आप  हमारी जाति क्यों पूछ रहे हो, वैसे हम तो मिरासी हैं तो जनाब हमारे अस्पताल का नया नियम है कि मुसलमान जिस जाति का है, उसी की जाति का डॉक्टर उसका इलाज करेगा और कोई डॉक्टर उसकी जाति का नहीं है तो उसका इलाज और कोई नहीं करेगा लिहाजा आप तशरीफ़ ले जाएं क्योंकि हमारे अस्पताल में मिरासी जात का कोई मुसलमान डॉक्टर नहीं है

-एक पप्पू मियां बड़ी टौर में हवाई जहाज में बैठे सफर कर रहे थे, प्यास लगी तो Air Hostess से पानी मांगा उसने देसी भाषा में पूछा कौन सी पार्टी के हो, दिखाई नहीं दे रहा हमारे रुतबे से, कांग्रेस के हैं हम। अगला सवाल पूछा गया, कौन जात हो? पप्पू भड़क गया - क्या बदतमीजी है, गाली देती हो? एयर होस्टेस ने बड़ी अदब से जवाब दिया कि जनाब जब से आपके नेता और अखिलेश ने जाति पर हल्ला ठोका है, हमारी एयरलाइन ने फैसला किया है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों को उनकी जाति के ही हमारे कर्मचारी service देंगे और नहीं हैं तो कोई और जाति के कर्मचारी से कोई सर्विस नहीं मिलेगी इसलिए आप चुप बैठिए क्योंकि हमारे स्टाफ में कोई SC ST OBC नहीं है और आपने तो अपनी जात भी नहीं बताई, इसलिए कोई सर्विस नहीं मिलेगी

-एक होटल में रेबीज़ कुमार से पूछा गया उसी की भाषा में -”कौन जात हो” - उसे बता दिया ब्राह्मण हूं - होटल ने कहा हमारा नियम है ब्राह्मण को service केवल दलित देगा, अभी भेजते है waiter को, रेबीज़ कुमार बोला, नहीं रहने दो, मैं check out कर रहा हूं

ऐसे बहुत काल्पनिक किस्से बना सकते हैं

No comments: