एक युद्ध समाप्त हो सकता है तो दूसरा और भड़क सकता है, जिसके परिणाम घातक होंगे पूरे विश्व के लिए

सुभाष चन्द्र

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के दौरान पुतिन-मोदी की Chemistry देख कर जिस तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भड़के थे और पुतिन समेत मोदी के लिए भी  अपमानित करने वाली भाषा प्रयोग की थी उसे देख कर यूक्रेन भारत के मित्र देशों की श्रेणी में तो नहीं माना जा सकता, लेकिन अब समाचार मिल रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अगस्त में यूक्रेन की यात्रा पर जाएंगे। 

लेखक 
चर्चित YouTuber 
अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं मोदी जी की यूक्रेन यात्रा के लेकिन मेरा मानना है कि जैसे जैसे अमेरिकी चुनाव करीब आ रहा है जेलेंस्की को अमेरिकी मदद मिलना बंद होना निश्चित हो रहा है और अब जेलेंस्की युद्ध बंद कर Honourable Exit Route तलाश रहा है और यह उसे भी पता है और अमेरिका समेत पूरा यूरोप भी जानता है कि मोदी अकेला वो शख्स है जो राष्ट्रपति पुतिन को युद्ध रोकने के लिए प्रभावशाली ढंग से मना सकता है और शायद इसलिए ही जेलेंस्की ने युद्ध रोकने की पूरी तैयारी करके ही मोदी को यूक्रेन आने के लिए मनाया है जेलेंस्की मोदी के सामने अपनी वो शर्तें रखेगा जिससे उसकी इज़्ज़त भी बनी रहे और युद्ध भी समाप्त हो जाए यह मेरा आंकलन है लेकिन मुझे शंका है कि अमेरिका इस युद्ध को रुकने देगा, यह समय ही बताएगा

दूसरी तरफ Hamas chief Ismail Haniyeh को इज़रायल द्वारा ईरान में मार गिराने के बाद ईरान, हमास, हिज़्बुल्ला, हूती की तरफ से इजराइल के साथ भयंकर युद्ध छिड़ने की संभावना बन रही है देखना यह होगा कि कितने इस्लामिक देश ईरान के साथ युद्ध में साथ देते है क्योंकि ईरान के युद्ध में लीडर बनने का मतलब है इस्लामिक वर्ल्ड पर शिया प्रभुत्व कायम होना और यह सुन्नी बहुल इस्लामिक देश शायद कबूल नहीं करेंगे 

हमास का इजरायल के साथ युद्ध एक पागलपन के सिवाय कुछ नहीं है और जो सोच हमास की हैं वह ईरान, हिज्बुल्लाह और हूती भी पाले बैठे हैं इज़राइल के अस्तित्व को ये लोग मिटा देना चाहते हैं और यह सोच पूरे विश्व को हो सकता है एक अघोषित युद्ध में धकेल दे विश्व के अनेक देशों में फलीस्तीन को समर्थन देने की आड़ में “हमास” को ही समर्थन दिया गया है

यह युद्ध पागलपन है यह इसी बात से साबित हो जाता है कि अब तक 38000 लोग गाज़ा में मर चुके हैं और Ismail Haniyeh ने कहा था कि उसके परिवार के 60 लोग मारे गए हैं भला क्या मिला लेकिन फिर इजराइल को ख़त्म करने का भूत सवार है

और इजराइल के खिलाफ ईरान और अन्य कटटरपंथी आतंकियों संगठनों द्वारा छेड़ा गया युद्ध एक Christian+Jews बनाम इस्लाम  युद्ध में बदल सकता है और जिस तरह हर मुल्क में इस्लामिक ताकतें टकराव पैदा कर रही हैं चाहे वो जर्मनी हो, ब्रिटैन हो या अन्य यूरोपीय देश हों, हर मुल्क में गृह युद्ध की स्तिथि पैदा हो सकती है जिसमें भारत भी शामिल होगा 

ऐसा कहा जा रहा है कि Ismail Haniyeh के उत्तराधिकारी का चयन आसान नहीं होगा जिसके दावेदार हैं Khaled Mashaal और Khalil al -Hayya, यह कहना है मिस्र अलकायदा के पूर्व-संस्थापक अबू मुहम्मद अल मसरी का। Khaled Mashaal वही लीडर है हमास का जिसने इज़रायल पर हमास के हमले  के कुछ दिन बाद 27 अक्टूबर को केरल के मल्लापुरम में Virtually भाषण देकर गाज़ा की unity के लिए call दी थी

उसके हमास का चीफ बनने से हमास की एंट्री भारत में होने की पूरी सम्भावना है क्योंकि कांग्रेस और सेकुलर खरपतवार खुली बाँहों से उनका स्वागत करेंगे और नेतृत्व करेगा ओवैसी यह एक अलग बहाना मिलेगा कांग्रेस को भारत को अस्थिर करने का आने वाला समय चुनौतियों से भरा होगा भारत के लिए भी हो सकता है Ismail Haniyeh जैसे क़तर में रहता था Khaled Mashaal छुप कर भारत में रहे और इजराइल उसे भारत में ठोक दे

No comments: