प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनका जादू देश के लोगों सर चढ़कर बोल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है। पार्टी ने रिकॉर्ड 96 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है। 68 नगरपालिका सीटों में से 60 पर जीत हासिल करने के साथ 5 स्वतंत्र उम्मीदवारों के समर्थन के कारण बीजेपी के पास कुल 65 सीटें हैं। बीजेपी ने इस चुनाव में कांग्रेस से 15 नगरपालिका छीन ली हैं और उसे सिर्फ एक पर संतोष करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी को दो नगरपालिकाओं में जीत मिली है। बीजेपी ने इसके साथ ही नगर निगम के एक सीट के लिए हुए चुनाव को भी अपने पक्ष में कर लिया है और तालुका पंचायत के तीन में से तीन सीटों को भी जीत लिया है। बीजेपी के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश में मोदी लहर कायम है।
नगर निकाय चुनावों में मिली इस ऐतिहासिक जीत से बीजेपी में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जीत बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘गुजरात का भाजपा से रिश्ता न सिर्फ अटूट है, बल्कि उसमें लगातार और मजबूती आ रही है। राज्य में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात के जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह विकास की राजनीति की एक और बड़ी जीत है। इससे हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिनके अथक परिश्रम और प्रयासों से यह शानदार विजय मिली है।’
बंपर बहुमत के साथ दिल्ली में बीजेपी की वापसी
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर बहुमत मिला। यहां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा। इस बार के चुनाव में दिल्ली के वोटरों ने AAP पर ही झाड़ू चला दी है। AAP को करारी हार का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति तो राहुल गांधी की कांग्रेस की रही। कांग्रेस का तो एक तरह से सफाया ही हो गया है। उसे एक भी सीट नहीं मिली है। सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति से लोग कांग्रेस से कटते जा रहे हैं। दिल्ली में बीजेपी 70 में से 48 सीटों पर, आप 22 सीटों पर जीत पाने में सफल रही।

No comments:
Post a Comment