सुभाष चन्द्र
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने का प्रण लिया था तब विपक्ष ने उनका मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस 2014 में देश को 11 नंबर की इकॉनमी छोड़ कर कर गई थी और उसमे भी भारत पहली 5 अर्थव्यवस्थाओं में एक था जिन्हें Fragile Economy कहा जाता था। 10 साल कांग्रेस का घोटालों का राज था और एक राफेल खरीदने के पैसे ख़ज़ाने में नहीं थे।
नरेंद्र मोदी ने देश को 11 साल में कहां से कहां पहुंचा दिया लेकिन विपक्ष ने मोदी से नफरत करने के सिवाय कुछ नहीं किया। देश जब चौथी आर्थिक शक्ति बना तब भी किसी ने बधाई नहीं दी और न आज किसी के मुंह से एक शब्द निकला। मोदी के लिए न बोलते, देश की उपलब्धि के लिए तो बोलते। देश का चंद्रयान चंद्रमा पर उतरने पर भी मोदी को बधाई नहीं दी और उसका श्रेय भी नेहरू जी को दे दिया।लेखक
चर्चित YouTuber
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले पिछली सरकारें हमें पाकिस्तान से डराकर रखे हुए थी, लेकिन आज वही पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है।
पिछले 11 साल में जब भी मोदी के रहते देश के लिए कुछ अच्छा हुआ, विपक्ष को सांप सूंघता रहा है। हर बार पाकिस्तान की सेना द्वारा पिटाई करने पर कांग्रेस और विपक्ष ने सबूत मांगे और सेना को अपमानित किया। इतना ही नहीं सेना प्रमुख बिपिन रावत जी को गली का गुंडा तक कहा।
अभी 2 दिन पहले रिज़र्व बैंक ने 2.69 लाख करोड़ का रिकॉर्ड लाभांश सरकार को दिया और आज देश की इकॉनमी जापान से आगे निकल कर 4.187 ट्रिलियन डॉलर हो गई - जापान थोड़ा सा नीचे है 4.186 ट्रिलियन डॉलर पर। हमें गुलाम बनाने वाले ब्रिटेन को हम बहुत पहले पीछे छोड़ चुके है और वह अब 3.839 ट्रिलियन डॉलर पर है।
ब्रिटेन अगर हमें हमसे लूटा हुआ 45 ट्रिलियन डॉलर वापस दे दे (जो देना चाहिए) तो हम वर्षों तक एक नंबर पर रहेंगे।
नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही देश की जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया। टॉयलेट दिए, बैंकों में जनधन खाते खुले जो अब 51 करोड़ हो चुके हैं, उनमे लोगों का अभी तक 40 लाख करोड़ रूपया सीधा ट्रांसफर कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। महिलाओं को सबसे बड़ा लाभ मुद्रा लोन योजना में दिया। हर घर बिजली पहुंचाई और नल से जल 12 करोड़ परिवारों को पहुंचाया। गरीबों को घर दिए, किसानों को 6000 रुपये हर साल दिया और न जाने कितने काम किये जिनके कारण देश में Economic Activities बढ़ती रही जिसका सबसे बड़ा सबूत है GST का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना। जो पब्लिक सेक्टर बैंक NPA के बोझ से दबे हुए घाटे में रहते थे, उनमे पिछले साल 1.40 लाख करोड़ का लाभ हुआ। बैंको को धोखा देने वाले विजय माल्या और नीरव मोदी की संपत्तियां जब्त कर ली।
इन सबके अलावा मोदी ने शुरू से ही देश की सुरक्षा और सेनाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया। फ्रांस से राफेल लिए लेकिन कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में लड़ती रही कि किसी तरह वो डील होने से बच जाए; अमेरिका की धमकी बावजूद रूस से S400 लिया और सेना को सभी हथियार दिए जो अभी पाकिस्तान में काम आए। अभी रूस का SU 57 लेने की बात हो रही है।
अमेरिका के रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद मोदी ने रूस से सस्ता तेल खरीदा जिससे रूस की आर्थिक स्तिथि कमजोर होने से बची रही। और उस तेल को भारत में Refine करके यूरोप समेत अनेक देशों को बेच कर लाभ कमाया और भारत को भी तेल संकट से बचा कर रखा। जो यूरोप रूस पर प्रतिबंध लगाए हुए था, वह भी ख़ुशी ख़ुशी हमसे रूस का ही तेल खरीदता रहा।
इसलिए मोदी की दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण ने आज भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया है जिसके लिए पूरे देश को बधाई। यह आपके एक वोट की कीमत है। सोचिए इसी वोट से आप 2014 में अगर एक बार फिर कांग्रेस को ले आए होते तो क्या परिणाम होता।
No comments:
Post a Comment