ज्योतिष शास्त्र कोई बुरी चीज़ नहीं है लेकिन यूट्यूब पर अब यह खुलकर एक व्यवसाय बन चुका है। जिसकी कोई भविष्यवाणी सत्य हो जाती है वह अपना ढोल पीट देता है और पिछले कई वीडियो सुनने के लिए कहता है दावा करता है कि उसने तो पहले ही बता दिया था।
इन ज्योतिषियों ने दरअसल इस शास्त्र को बदनाम कर दिया है। परस्पर विरोधाभासी बातें आपको सुनने को मिलेगी। अधिकतर ज्योतिषियों का लक्ष्य नरेंद्र मोदी रहता है। जैसे और कोई काम ही नहीं बचा सिवाय मोदी का कुंडली विशेषज्ञ बनने के। मोदी कब गद्दी छोड़ेंगे, कब उनकी सरकार पर संकट आएगा, कब उनका समय संकट लाएगा, अपनी जगह किसे उत्तराधिकारी बनाएंगे। और भी न जाने कितनी बाते बताई जाती है।
कुछ दिन पहले यूट्यूब पर दो वीडियो के शीर्षक देख कर मेरा माथा ठनक गया। पहले में कहा गया था, एक 5 वर्ष के बच्चे ने मोदी की मौत की तारीख बता दी और दूसरे में लिखा था एक 10 वर्ष के बच्चे ने मोदी की मौत की भविष्यवाणी कर दी। 
लेखक
चर्चित YouTuber
इतना ही नहीं तथाकथित आन्दोलनजीवी किसानों के आंदोलन में मोदी के मरने के नारे लगाए गए। क्या कभी किसी अन्य पार्टी के प्रधानमंत्री के विरुद्ध उसके मरने के नारे लगते देखा?
बस एक साधु कृपालु जी महाराज ने 7 नवम्बर 1966 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के विरुद्ध पार्लियामेंट स्ट्रीट पर भविष्यवाणी की थी वह जरूर सत्य हुई। उन्होंने कहा था, "इंदिरा जिस तरह गोपाष्टमी के दिन हम निहत्ते साधु-संतों के खून की होली खेली है, तेरी भी मौत गोपाष्टमी के ही दिन होगी।" 31 अक्टूबर 1984 को गोपाष्टमी थी।
कुछ दिन मैंने अनदेखा किया लेकिन आज वो वीडियो सुन ही लिए और जो कहानी उनमे बताई गई वो किसी काल्पनिक कथा से कम नहीं थी। जो भी बताया गया कि उनकी बातें सुनकर मोदी के साथ क्या हुआ, वह अगर हुआ होता तो वामपंथी इको सिस्टम का मीडिया अब तक अपने कपड़े फाड़ कर नंगा नाच कर रहा होता और वैसे भी वह बातें छुपी नहीं रहती।
क्या आपने कभी किसी ज्योतिषी को यह बताते हुए सुना है कि सोनिया गांधी की मौत कब होगी या वह राजनीति से संन्यास कब लेंगी या राहुल गांधी जिस तरह सुरक्षा की अनदेखी करता है, उसकी हत्या हो सकती है क्या? किसी को बताते हुए सुना है क्या कि 2014 से पहले सोनिया गांधी जिस बीमारी के इलाज के लिए हर 6 महीने में विदेश जाती थी, वह क्या ठीक हो गई या अभी भी उससे ग्रसित है और है तो विदेश क्यों नहीं जाती?
एक ज्योतिषी ने कहा था 2025 में गांधी परिवार का कम से कम एक सदस्य जेल में होगा लेकिन वह कौन होगा, यह बताने के लिए उसका गला सूख गया। किसी का नाम तो लेता लेकिन सारे ज्योतिषी ससुर मोदी को निशाने पर क्यों रखते हैं, मोदी ने उनकी क्या “भैंस” खोल ली है?
ट्रंप, पुतिन, जिनपिंग की भविष्यवाणी कर देंगे लेकिन सोनिया पर या देश की न्यायपालिका के भविष्य पर बोलने से डरते हैं जबकि न्यायपालिका की उद्दंड व्यवहार के लिए मैं निजी रूप से कई ज्योतिषियों से सवाल कर चुका हूँ लेकिन कोई जवाब नहीं देता। कोई हिम्मत करके बताएं कि विष्णु भगवान का अपमान करने के लिए गवई को कब और कैसा दंड मिलेगा?
अभी कल ही एक ज्योतिषी को सुना जो कह रहे थे अब से लेकर फरवरी, 2027 तक का समय भारत के लिए ठीक नहीं है बहुत सी बातें और भी कही तो फिर सवाल यह उठता है कि आप फिर भारत के विकास की भी बात साथ साथ कैसे करते हो और विश्व गुरु बनने की भविष्यवाणी कहां देख कर करते हो, उन्हें मैंने सवाल लिखा कि जो आप कह रहे हो, हो सकता है सही हो लेकिन आज़ादी के पहले से अभी तक का ऐसा कालखंड बताइए जो ज्योतिषीय आंकलन से भारत और हिंदुओं के शुभ रहा हो।
किसी को कोई भविष्यवाणी करनी है तो गोलमोल बात मत कीजिए, जो कहना है डंके की चोट पर करिए, वैसे जहां तक मेरा ज्ञान कहता है ज्योतिष शास्त्र के लोग कभी किसी की मौत की भविष्यवाणी नहीं करते। ऐसे यूट्यूब चैनल अपना धंधा बंद करें। मैं फिर कहता हूं किसी में हिम्मत हो तो यह भविष्यवाणी करे कि न्यायपालिका का हिंदू विरोध और सही न्याय कब शुरू होगा, मुस्लिमों के हक़ में सेकुलर फैसले कब बंद होंगे और क्या सरकार न्यायपालिका पर कोई कार्रवाई करेगी?
No comments:
Post a Comment